वेज कटलेट | Vegetable Cutlets Recipe

📅 15 अक्टूबर 2007 👁 8.8 लाख बार देखी गई 💬 134 कमेंट ★ 4.1 (15240)

Vegetable Cutlets

शाम के समय आपको किसी एसे स्नेक्स की जरूरत होती है जो झटपट बन जाय और स्वादिष्ट भी हो. आज शाम वेज कटलेट (Veg Cutlet) बना कर देखिये.

Read - Vegetable Cutlets Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Cutlets

  • आलू- 250 से 300 ग्राम (4 मीडियम आकार के)
  • शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटा हुआ)
  • फूलगोभी - 1/2 कप (बारीक कटा हुआ)
  • बंदगोभी - 1/2 कप (बारीक कटा हुआ)
  • गाजर - 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • मैदा - 2 टेबल स्पून 
  • काली मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
  • अमचूर पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस‌ किया हुआ) या 1 छोटी चम्मच पेस्ट
  • हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुस‌ार
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • ब्रेड स्लाइस - 6
  • तेल - कटलेट्स तलने के लिए

विधि - How to make Vegetable Cutlets

आलू छील लीजिये. छिले हुये आलू को हाथ से बारीक तोड़ लीजिये.

 ब्रैड को तोड़कर मिक्सर जार में डालकर पीसकर चूरा बना लीजिए. 

बारीक तोड़े हुए आलू में गाजर, फूलगोभी, बंदगोभी, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, धनिया पाउडर, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. साथ ही 1/4 छोटी चम्मच नमक मैदा के घोल में डालने के लिए बचाकर बाकी नमक इसमें डाल दीजिए. 3 ब्रेड का चूरा इस मिश्रण में डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए. इसमें हरा धनिया भी डालकर मिक्स कर दीजिए. मिश्रण तैयार है. 

मैदा का घोल बनाने के लिए मैदा में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक पतला घोल बना लीजिए. इसमें तकरीबन 1/4 कप पानी डल जाएगा.  घोल में काली मिर्च और बचा हुआ नमक डालकर मिला दीजिये. 

पिठ्ठी से उंगलियों की सहायता से थोड़ी सी पिठ्ठी निकालिये, हाथ से दबाकर, गोल या ओवल आकार देकर कटलेट तैयार कीजिये, इस कटलेट को मैदा के घोल में डुबाकर निकालिये और फिर ब्रेड के चूरा में अच्छी तरह लपेटिये. सारे कटलेट इसी तरह बनाकर तैयार करके, प्लेट में रख लीजिये.

कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल गरम हुआ है या नही इसे चैक करने के लिए जरा सा कटलेट का टुकड़ा डालकर देखिए, तेल गरम है तो यह जल्दी से ऊपर उठकर आ जाता है.  गरम तेल में  3-4 कटलेट एक एक करके डालिये और तलिये. जब कटलेट दोनों ओर से ब्राउन हो जाय तो, प्लेट में पेपर टावल बिछा कर तले हुये कटलेट कढ़ाही से निकाल कर उस पर रखिये. सारे कटलेट इसी तरह तैयार कर लीजिये.

गरमा गरम कुरकुरे वेज कटलेट तैयार हैं. वेज कटलेट हरे धनिये की चटनी या टमेटो सास के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव

  • आप चाहे तो आलू को तोड़ने की जगह कद्दूकस भी कर सकते हैं. 
  • आप अपनी पसंद के अनुसार सब्जियां डाल सकते हैं. जो सब्जी पसंद हो, उसे ज्यादा डाल सकते हैं और जो नापसंद हो, तो हटा भी सकते हैं. 
  • आप चाहे तो ब्रेड का चूरा बनाने के बदले ब्रेड को पानी में भिगोकर निचोड़कर भी मिश्रण में मिला सकते हैं. 
  • ब्रेड का चूरा मिश्रण को बाइन्ड करने के लिए डाला जाता है. इससे कटलेट्स तलने पर फटते नही है. 
  • वेज कटलेट्स को कम गरम तेल में ना डालें, यह फट सकते हैं या फिर ज्यादा तेल सोख सकते हैं. 
  • आप अधिक तेल खाना नहीं चाहते हो तो कटलेट्स को शैलो फ्राय भी कर सकते है. इसके लिए तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर कटलेट्स को उस पर लगा दें, तेल को चारों तरफ फैला दें और धीमी आग पर दोनों ओर से ब्राउन होने तक सेक लीजिए.

Vegetable Cutlets Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (15240 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (134)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

radha
Chupppppp gapppppppplpppp
manjari
mam, boiled vegetables use karna hai ya simply chopped

निशा: मंजरी जी, आलू उबाले हुये हैं, बाकी सब्जियां बारीक काट कर ली हैं.
shalini
Your recipes r cool really I made idli it was yummy now I will try veg cutlets
निशा: शालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bhavana dabhade
Hello, mam kl muje cutlet banane hai ..lekin suji jb mai bahr se coat krti hu.jb oil mai fry krti hu tb jlkr bikhr jati hai oil mai
निशा: भावना जी, कटलेट पर सूजी लगाकर हाथ पर रखिये और उसे सूजी को थोड़ा दबाते हुये कटलेट से चिपका दीजिये, और बने हुये कटलेट को थोड़ी देर रखे रहने दीजिये सूजी सैट हो जायेगी तब कटलेट को तलिये, सूजी नहीं निकलेगी. कटलेट के ऊपर ब्रेड क्रम्बस भी इसी तरह लगाये जा सकते हैं.
shilpa patel
Hi nisha, you make very delicious receipt. I will try cutlet receipy & I know it is very tasty & yammy
निशा: शिल्पी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shriya
Mam sach me, aapki recipe dekhne k baad mere cutlet market jaise banne lage hai.
thanku so much
ek sawal bhi tha ki mere dahi bade bahut soft q nai bante hai. plz answer me
निशा: श्रीया जी, दाल को हल्का दरदरा पीसें और दाल को देर तक फैंटें जब तक कि वह फ्लपी न दिखाई देने लगे.
deepa
Hello निशा जी----- मैंने आपकी रेसिपी के अनुसार कटलेट बनाए जो कि मेरे husband सहित सभी in laws को बहुत पसंद आए। धन्यवाद निशा जी।
निशा: दीपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Komal
swad bahot acha hai
Rajal Singh
I like your dish
anuradha singh
Mane try ki apki recipe bahut achche cutlets bane the. Ab mai ghar pe hi snacks or mithai banati hu or sabko pasand aata h ghar me. Guest b khane ki taarif karte h. Thank u mam. Love u
निशा: अनुराधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha gupta
kya cutlet me suji use ki ja skti h

निशा: निशा, सूजी यूज की जा सकती है, लेकिन ब्रेड क्रम्बस ज्यादा अच्छे रहते हैं.
anuradha singh
Kya cutlets kapetne k luye bread ki jagha rava use kiya ja sakta h
निशा: अनुराधा जी, रवा यूज कर सकते है, लेकिन ब्रेड क्रम्ब्स ज्यादा अच्छे लगते हैं.
Manasi
Nisha Ji!!!! Kya yeh cutlets shallow fry karne ke liye bhi maida use karna hai??
निशा: मानसी जी, शैलो फ्राइ करने के लिये मैदा का यूज करने की आवश्यकता नहीं है.
poonam khyani
nisha mam i really like ur all recipe.
nida afrin
hello nisha ji ramaz chal rae h or kal hmne aftar k liye veg cutlets or elo helo banae the sbi ko bohot pasand aaya thank u thank u thank u soooooo much itni achchi resipi hm sb ko btane k liye
निशा: nidaji, बहुत बहुत धन्यवाद.
Subhash Nandwani
Dear Nisha Jee,
You are Really Special. Your Dishes are Mouth Watering.
I am Thankful for this Golgappe Recipe.
Regards,
Subhash Nandwani
निशा: सुभाष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
urva jadeja
Can we download this video?
poonam mahendroo
Nisha ji, how can we prepare bread crumbs ? With fresh bread or dried bread?

निशा: पूनम जी, ब्रेड को छोटे टुकड़े में तोड़िये और मिक्सर में डालकर क्रम्ब्स होने तक पीस लीजिये.
priyanka raj lakshmi
Mam today i tried it really it was awesome
Kya aap aur evening snaks add karengy
निशा: प्रियंका जी हां मैं हमेशा ही कुछ नया एड करने की कोशिश करूंगी.
samiksha
wow nice resip but wo stiki he
abhishek bagherwal
Thnkx 4 the yummy recipes, I have twice tried cutlet but not deep fry, on non stick with ghee, but naram bante hain, crispy banane ke liye kya kare?
निशा: अभिशेक जी, कटलेट को ब्रेड के चुरे में लपेट कर सेकने से वे क्रस्पी बनते हैं.
Babita sharma
Thanks ain't ye bhot tasty tha
निशा: बबिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pinal Maru
Nisha mam its such a very nice recipe..thanks 4 it...
RITU
hi mahu ji mai apki bahut badi fan hoo..... apki batai dishes bahut easy of bahut tasty hoti hai....thanks for ur wonderfull wedsite... keep writing.
निशा: रितु, बहुत बहुत धन्यवाद.
hena
hi nisha aunty aap bahot tasty dishes banate hai. hum abhi 9 class mein hai, inshallah aap ke batae huvi dishes zaroor try karenge
निशा: हेना जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
aastha
how to make them in microwave. at which mode --- convection, grill or combi to avoid frying?
yashi sharma
apne bohot achhi tarah se recipe batai ...tahnkyou
kya ap bataa sakti hai ki ...vag manchurian ya veg kothey besan se bana skte h kya....
aur ap cooker me cake bnana bhi bataiyega plzz..
निशा: यशी जी, वेज मंचूरियन के लिये अरारोट या कार्न फ्लोर या मैदा यूज करते हैं, आप बिलकुल उसी तरह बेसन भी यूज कर सकते हैं, लेकिन ये थोड़ा स्वाद और टेक्स्चर में अलग बनेंगे.
Ashwini mishra
hiiiiiii nisha jee plz.... kya aap veg chop ki recipe bataynge plz....i m waiting...
निशा: अश्विनी जी मैं कोशिश करती हूँ.
garima tiwari
mam humne veg cutlet try kiya lekin wo oil me dalne per toot rahe hain.koi solution bataye aap.
निशा: गरिमा, मिश्रण में बाइन्डिंग के लिये ब्रेड चूरा डाला है, बाइन्डर कम होने से एसा हो सकता है, आप उसमें ब्रेड का चूरा थोड़ा और मिला सकती हैं या कार्न फ्लोर, मैदा या बेसन कुछ थोड़ा सा डालकर अच्छी तरह मिला लेंगी और तेज गरम तेल में कटलेट तलेंगी तो वे नहीं टूंटेंगे.
Monu Teena
Nice cutlets! very nice presentation like your blog !you know what i have tried cutlets in a different way.. best for kids.. do visit my place when time permits Vegetable Cutlets</a> Love to have your feedback!