वेज कटलेट | Vegetable Cutlets Recipe

शाम के समय आपको किसी एसे स्नेक्स की जरूरत होती है जो झटपट बन जाय और स्वादिष्ट भी हो. आज शाम वेज कटलेट (Veg Cutlet) बना कर देखिये.
Read - Vegetable Cutlets Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Cutlets
- आलू- 250 से 300 ग्राम (4 मीडियम आकार के)
- शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटा हुआ)
- फूलगोभी - 1/2 कप (बारीक कटा हुआ)
- बंदगोभी - 1/2 कप (बारीक कटा हुआ)
- गाजर - 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- मैदा - 2 टेबल स्पून
- काली मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
- अमचूर पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ) या 1 छोटी चम्मच पेस्ट
- हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कटी हुई)
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- ब्रेड स्लाइस - 6
- तेल - कटलेट्स तलने के लिए
विधि - How to make Vegetable Cutlets
आलू छील लीजिये. छिले हुये आलू को हाथ से बारीक तोड़ लीजिये.
ब्रैड को तोड़कर मिक्सर जार में डालकर पीसकर चूरा बना लीजिए.
बारीक तोड़े हुए आलू में गाजर, फूलगोभी, बंदगोभी, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, धनिया पाउडर, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. साथ ही 1/4 छोटी चम्मच नमक मैदा के घोल में डालने के लिए बचाकर बाकी नमक इसमें डाल दीजिए. 3 ब्रेड का चूरा इस मिश्रण में डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए. इसमें हरा धनिया भी डालकर मिक्स कर दीजिए. मिश्रण तैयार है.
मैदा का घोल बनाने के लिए मैदा में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक पतला घोल बना लीजिए. इसमें तकरीबन 1/4 कप पानी डल जाएगा. घोल में काली मिर्च और बचा हुआ नमक डालकर मिला दीजिये.


पिठ्ठी से उंगलियों की सहायता से थोड़ी सी पिठ्ठी निकालिये, हाथ से दबाकर, गोल या ओवल आकार देकर कटलेट तैयार कीजिये, इस कटलेट को मैदा के घोल में डुबाकर निकालिये और फिर ब्रेड के चूरा में अच्छी तरह लपेटिये. सारे कटलेट इसी तरह बनाकर तैयार करके, प्लेट में रख लीजिये.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल गरम हुआ है या नही इसे चैक करने के लिए जरा सा कटलेट का टुकड़ा डालकर देखिए, तेल गरम है तो यह जल्दी से ऊपर उठकर आ जाता है. गरम तेल में 3-4 कटलेट एक एक करके डालिये और तलिये. जब कटलेट दोनों ओर से ब्राउन हो जाय तो, प्लेट में पेपर टावल बिछा कर तले हुये कटलेट कढ़ाही से निकाल कर उस पर रखिये. सारे कटलेट इसी तरह तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम कुरकुरे वेज कटलेट तैयार हैं. वेज कटलेट हरे धनिये की चटनी या टमेटो सास के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- आप चाहे तो आलू को तोड़ने की जगह कद्दूकस भी कर सकते हैं.
- आप अपनी पसंद के अनुसार सब्जियां डाल सकते हैं. जो सब्जी पसंद हो, उसे ज्यादा डाल सकते हैं और जो नापसंद हो, तो हटा भी सकते हैं.
- आप चाहे तो ब्रेड का चूरा बनाने के बदले ब्रेड को पानी में भिगोकर निचोड़कर भी मिश्रण में मिला सकते हैं.
- ब्रेड का चूरा मिश्रण को बाइन्ड करने के लिए डाला जाता है. इससे कटलेट्स तलने पर फटते नही है.
- वेज कटलेट्स को कम गरम तेल में ना डालें, यह फट सकते हैं या फिर ज्यादा तेल सोख सकते हैं.
- आप अधिक तेल खाना नहीं चाहते हो तो कटलेट्स को शैलो फ्राय भी कर सकते है. इसके लिए तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर कटलेट्स को उस पर लगा दें, तेल को चारों तरफ फैला दें और धीमी आग पर दोनों ओर से ब्राउन होने तक सेक लीजिए.
कमेंट (134)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निधि जी, कर सकते हैं.
☺thenx..
निशा: आपके सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Aap itne achche tarike se recipe btati h ki wo banana aasan ho jata h... Maine ab tk aapki btayi jitni v recipe try ki h wo sab achche bane h.. thnx again
निशा: भावना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कृष्णा जी, बिलकुल बना सकते हैं.
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Tasty
निशा: ममता जी, धन्यवाद.
निशा: सारा जी आप दोनों में से किसी भी तेल का उपयोग कर सकते हैं.
निशा: प्रिया जी, हां कर सकते हैं.
निशा: शारदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mai Aap se veg cutlets kitne tarah ke hote hain janana chahta hun.
Recipe ke Saath.
निशा: रजत जी, कटलेट को कुरकुरा बनाने के लिए मैदा का घोल ज़रूरी है.
निशा: अरिंदम जी, आप बीन्स या अपनी पसंदानुसार सब्जी डाल सकते हैं.
निशा: तलत जी मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: कुसुम जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर तिलकुट और लाई के लड्डू की रेसिपी उपलब्ध है, आप उसे देख सकते हैं.
निशा: अंकिता जी, ब्रेड को भूनने की आवश्यकता नहीं है, उसे तोड़े और मिक्सर ग्राइन्डर में डालें और पीसकर ब्रेड क्रम्बस बना लें.
Namaste
निशा: भावना जी, कटलेट तो गरम गरम ही अच्छे लगते हैं, आप इन्हें बनाकर ले जा सकते हैं, पिकनिक में अच्छे लगेंगे.
Thank u so much
निशा: आलिया बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, आप बनानान चाहें तो बना सकते हैं लेकिन सूजी का स्वाद और टेक्सचर अलग होता है.
निशा: दीपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बिन्दिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Please do mention that said quantity of ingredients is sufficient for how many people? or how many cutlets can we make? Accordingly I will arrange for 100 cutlets.
निशा: मकरन्द जी, हमने 400 ग्राम आलू और गाजर शिमला मिर्च 100-100 ग्राम ली है, इतनी सामग्री से 12-15 कटलेट बन जायेंगे, ये 4-5 सदस्यों के लिये पर्याप्त है, अब आप जितने सदस्यों के लिये बनाना चाहते हैं उतने गुना सामग्री लेकर बना सकते हैं.
kya cutlet me paneer dal skte h
निशा: सरिता जी हां अवश्य डाला जा सकता है.