गोंद के लड्डू - Gond ke Laddu recipe

गोंद से बड़े ही स्वादिष्ट लड्डू बनाये जाते हैं जो विशेषकर सर्दियों में ही खाये जाते हैं. गोंद के लड्डू से गर्मी और ताकत दोनो मिलते हैं. रोजाना सुबह नाश्ते में 1 या 2 लड्डू गोंद के खाइये और सर्दी में अपने आपको स्वस्थ रखिये.
Read Gond ke laddu Recipe in English
आवश्यक सामग्री Ingredients for gond ke laddu recipe
- गेहूं का आटा- 1 कप
- बूरा- 1 कप
- घी- ¾ कप
- गोंद- ⅓ कप (100 ग्राम)
- काजू- 10 से 12
- खरबूजे के बीज- 2 टेबल स्पून
- इलाइची पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
विधि - How to make Gond ke Laddu Recipe
गोंद को बारीक टुकड़ों में तोड़ लीजिए. काजू को छोटा छोटा काट लीजिये.
कढ़ाही में आधे से अधिक घी डालकर गरम कीजिये. गरम घी में थोड़ा-थोड़ा गोंद डालकर लगातार चलाते हुए तलिये (गोंद घी में पापकार्न की तरह फूलता है, गोंद को बिलकुल धीमी आग पर ही तलिये ताकि वह अन्दर तक अच्छी तरह भुन जाय). गोंद सिक गया है या नही, इसे चैक करने के लिए एक टुकड़ा गोंद का निकालकर हाथ से दबाकर देखिए, यह चूरे की तरह हो जाना चाहिए. गोंद के अच्छी तरह फूलने और सिकने के बाद प्लेट में निकालिये, सारा गोंद इसी तरह तलकर निकाल लीजिये.

बचे हुये घी में आटा डालकर हल्का ब्राउन होने तक धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भून लीजिए. आटे से अच्छी महक आने और हल्का ब्राउन होने पर आटा भुनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए और आटे को एक प्लेट में निकाल लीजिए.
गरम कढ़ाही में बीज डालकर लगातार चलाते हुए भून लीजिए. इसमें जरा सा घी भी डाल सकते हैं. बीज भुनते समय उचटते है, इसलिए कढ़ाही के थोड़ा ऊपर एक प्लेट रख लीजिए ताकि ये उचटकर बाहर ना आ गिरें. भुने बीज को आटे पर डाल लीजिए. इसमें काजू के टुकड़े, इलायची पाउडर डाल दीजिए.

गोंद के ठंडा हो जाने पर थाली में ही बेलन से दबाव डालकर थोड़ा और बारीक कर लीजिये. एक प्याले में गोंद और सारी चीजें डालकर मिक्स कर लीजिए. साथ ही बूरा भी डालकर मिला लीजिए. लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण उठाइये और गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाइये. सारे मिश्रण से लड्डू बनाकर थाली में लगा लीजिये.
गोंद के स्वादिष्ट लड्डू तैयार हैं. 1-2 घंटे गोंद के लड्डू हवा में ही रहने दीजिये. आप ये गोंद के लड्डू एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और 2 महीने तक खाते रहिए.

सुझाव:
- गोंद को भूनते समय तेल गरम होने के बाद आग धीमी रखिये, गोंद को तलने, कढ़ाई से निकालने के बाद बड़े टुकड़े तोड़ कर देख लीजिये कहीं वह अन्दर से कच्चे तो नहीं हैं, अगर एसा है तो आप उन टुकड़ों को तोड़कर फिर से कम आग पर भून लीजिये.
- गोंद को तेज आंच पर ना सेके. इससे गोंद ऊपर से तो सिक जाता है, लेकिन अंदर से कच्चा रह जाता है.
- आटा भूनते समय आंच धीमी मीडियम रखें और इसे लगातार चलाते हुए भूनें. आटा जलना नही चाहिए.
- मिश्रण के हल्का गरम रहते ही लड्डू बना लीजिए. ठंडे होने पर मिश्रण बिखरने लगता है.
- आप चाहे, तो बूरा की जगह चाशनी बनाकर भी लड्डू बना सकते हैं. चाशनी से लड्डू बना रहे हैं, तो 1/2 कप घी ही काफी रहता है क्योंकि चाशनी बनाने से मिश्रण में थोड़ी सी नमी रहती है, जिससे लड्डू आसानी से बांधे जा सकते हैं.
- गोंद के लड्डू को 3 महिने तक रखकर खाया जा सकता है.
Gond ke Laddu recipe video in Hindi
कमेंट (144)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Aapki recipes padakar or vedios dekhkar banane ka confidence aa jata hai. Mummy ki yaad aa jaati hai. Thank you once again.
निशा: रेनू जी, लड्डू में आप नारियल डाल सकते हैं. लेकिन अरारोट डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: धारा जी, बच्चों को ये लड्डू थोड़ी मात्रा में खाने को दिये जा सकते हैं.
निशा: अमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ब्राउन शुगर पीस कर लड्डू में यूज की जा सकती है.
निशा: पूनम जी, आप इसके लिए बूरा का उपयोग भी कर सकते हैं.
निशा: राहुल जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Made pati ko ye laddu bahut pasand h
निशा: नीतू जी, 2 किलो आटे में 1 किलो गोंद और 3 -3.5 किलो चीनी लगेगी.
निशा: नीतू जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: एसके जी, आप अपने मन पसन्द ड्राइ फ्रूट डालकर लड्डू बना सकते हैं, 100 ग्राम गोंद ले रहे हैं तब बाकी ड्राई फ्रूट 100 -150 ग्राम मिला कर ले लीजिये.
निशा: अनन्या जी, गोन्द कतीरा और गोन्द में अंतर होता है. लड्डू के लिए गोन्द यानिकि edible gum का इस्तेमाल करना है. यह आपको खाने वाले गोन्द के नाम से आसानी से किराना स्टोर या ड्राई फ्रूट बेचने वालों के पास मिल जाएगा.
निशा: हैप्पी जी, इसमें काली मिर्च का इस्तेमाल तो किया ही नही गया, अगर आप इसमें काली मिर्च डालना चाहते हैं तो एक छोटी चम्मच दरदरी कुटी काली मिर्च डाल सकते हैं, लड्डू को थोड़ी देर फ्रिज में रख दीजिए, ये हल्के से सख्त हो जाएंगे.
निशा: एस. के. जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना जी, धन्यवाद.
kya ham Good k laddu me mava daal sakte hai?
निशा: कृ्ष्णा जी, जी हाँ अवश्य डाल सकते हैं.
Find Kai colour me aata hai.
Ladoo ke liye kon sa colour best hoga
निशा: निशा जी, ये लड्डू बिना फूड कलर के अच्छे लगते हैं.
mai jab bhi dosha banati hu to wvha cripsi nhi bnta...kyo
निशा: सविता जी, दोसा को क्रिस्पी बनाने में आंच को कन्ट्रोल करना बहुत आवश्यक हैं. आप जब दोसा का बैटर तवे पर डालें, तब तवा ज़्यादा गरम नही होना चाहिए. तवे पर दोसा को पूरी तरह से फैला देने के बाद ही आंच को थोड़ा तेज कीजिए और इसे नीचे की ओर से ब्राउन सिक जाने के बाद ही पलटिए.
निशा: जोयिता जी, यह आपको किसी भी किराना स्टोर पर मिल जाएगा.
निशा: प्रेम जी, हां आप गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: नादिया जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
your recipes very best
thankyou so much
निशा: मंजू जी, बहुत-बहुत धन्यवाद. हम यह रैसिपी जल्दी ही बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: अपर्णा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam good ki barfi kesy banti h .mam plz bataeye...
निशा: डौली जी, मिश्रण को थाली में जमाकर बर्फी की तरह काट लेंगी तो ये बर्फी बन जायेगी, प्लीज ट्राई.
Pregnency me kon se laddu khaye jate h aur wo kaise bante h? Mai 5 months pregnent hu. Maine tv me dekha ki pregnent lady ko gond ke laddu khilate h to kya mai b kha skti hu ya nhi?
निशा: विनीता जी, गोंद के लड्डू गरम होते हैं, और इन दिनों तो बहुत गर्मी है, आप इन्हैं बाद में जब मौसम थोड़ा ठंडा हो जाये तब बनायें और खायें अच्छे रहेंगे.