Stuffed Idli Recipe – भरवां रवा इडली

सर्दियों में यानी कि ठंड के दिनों में मन करेगा कि नाश्ते में कुछ गरमा गरम मिले. भाप छोड़ती हुई भरवां इडली (Stuffed Rava Idli) से बेहतर और क्या हो सकता है.
पहले से प्लान करने पर दाल वाली इडली बनाई जा सकती है, लेकिने रवा इडली तुरन्त जब भी मन चाहे बना लेते हैं, अगर इडली को मन पसन्द पिठ्ठी भर कर बनाया जाय तो जायका और भी बड़ जाता है. तो आइये आज हम अपने नाश्ते में भरवां रवा इडली (Stuffed Idli Rawa) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Idli
- रवा (सूजी) - 300 ग्राम (1 1/2 कप)
- दही - 300 ग्राम (1 1/2 कप)
- नमक - स्वादानुसार या 1 छोटी चम्मच
- ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच
- तेल - 2 बड़ी चम्मच
- राई - एक छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 10 - 12
- उरद दाल - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कतरी हूई)
पिठ्ठी बनाने के लिये - Stuffing for Stuffed Idli
- उबले आलू - 2 मीडियम आकार के
- पालक - एक कप बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- तेल - 2 छोटी चम्मच
बनाने की विधि - How to make Stuffed Idli
सबसे पहले दही को फैट लीजिये.
किसी बर्तन में सूजी छान लीजिये और उसमें दही डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. घोल गाढ़ा है, इसमें थोड़ा सा पानी इतना कि घोल पर्याप्त गाढ़ा रहे, नमक डाल कर घोल को फैंट लीजिये, मिश्रण के अन्दर गुठलियां न रहें. सूजी के घोल को 15 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि सूजी फूल कर तैयार हो जाय.
किसी छोटी कढ़ाई में 2 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये, राई डालिये, राई के तड़कने पर, करी पत्ता, उरद दाल डाल कर, दाल को हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये, हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भून लीजिये, सारे मसाले मिश्रण में मिला दीजिये.
पिठ्ठी बना लीजिये
आलू को छील कर बारीक तोड़ लीजिये, कढ़ाई में तेल डालकर, गरम कीजिये, राई डालिये, राई तड़कने के बाद, हरी मिर्च और अदरक डालिये, पालक डालकर नरम होने तक पकाइये, आलू और नमक डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये, इडली में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.
इडली बनाने के लिये:
कुकर में 2 - 3 कप पानी डालकर आग पर रख दीजिये पानी को गरम होने दीजिये.

मिश्रण में ईनो साल्ट डाल कर, चमचे से चला कर अच्छी तरह मिला लीजिये, जैसे ही मिश्रण फुलने लगता है चमचे से चलाना बन्द कर दीजिये (ईनो साल्ट डालने के बाद मिश्रण को ज्यादा नहीं फैटना होता)
इडली स्टैन्ड को थोड़ा थोड़ा तेल लगा कर चिकना कर लीजिये. मिश्रण को चमचे की सहायता से इडली के प्रत्येक खाने में थोड़ा थोड़ा आधे खाने से कम भर दीजिये. पिठ्ठी से थोड़ी थोड़ी पिठ्ठी उठाइये और मिश्रण के ऊपर प्रत्येक खाने में रखिये, पिठ्ठी के ऊपर से चमचे से मिश्रण डालकर पिठ्ठी को ढक दीजिये. इडली स्टैन्ड के सारे खांचे इसी प्रकार भर कर तैयार कर लीजिये.
एक बार में इडली स्टैन्ड के अनुसार 12 या 18 इडली बन जाती है. इडली स्टैन्ड में खांचों को जमा लीजिये और कुकर के पानी में भाप आने पर इडली स्टैन्ड कुकर में रख दीजिये, कुकर का ढक्कन लगा दीजिये लेकिन ढक्कन से सीटी हटा लीजिये.
तेज आग पर इडली को 10 मिनिट तक पकने दीजिये, कुकर का ढक्कन खोलिये (देखने के लिये कि इडली बन गई है इडली के अन्दर चाकू गढ़ा कर देख लें यदि चाकू से मिश्रण नहीं चिपकता तब इडली बन चुकी है) इडली स्टैन्ड को कुकर से निकलिये, खांचे अलग कर लीजिये, ठंडा होने पर चाकू की सहायता से खांचों से इडली निकाल कर प्लेट में रख लीजिये.
भरवां रवा इडली (Stuffed Idli) तैयार है. गरमा गरम भरवां रवा इडली आप सांबर, नारियल की चटनी, चने दाल की चटनी या मूंगफली की चटनी के साथ परोसिय और खाइये.
सुझाव
इडली (Stuffed Idli) के अन्दर भरने के लिये पिठ्ठी में आप अपनी मन पसन्द के अनुसार हरी मटर के दाने, या कद्दू कस की गई गाजर, पनीर इत्यादि भी मिलाया जा सकता है. भरवां इडली दाल चावल की भी बनाई जा सकती है.
सावधानियां:
1. इडली के लिये बैटर न तो अधिक पतला हो न अधिक गाढ़ा एसा होने से इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनती.
2. मिश्रण को 20 मिनिट रखने के बाद एक बार और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, इडली स्टैन्ड को तेल लगाकर तैयार कर लीजिये और अब मिश्रण में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर मिक्स कीजिये, जैसे ही मिश्रण फूलता से दिखने लगे, मिश्रण को चमचे से चलाना बन्द कर दीजिये. मिश्रण को ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर बहुत ज्यादा फैटने से, रियेक्सन के बाद जो गैस निकल रही हैं वो निकल जायेंगी और इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनेंगी.
Stuffed Idli Recipe in Hindi
कमेंट (68)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राखी जी, इडली बैटर में ईनो फ्रूट सॉल्ट सबसे बाद में तब डालिए जब आप इडली को स्टीम करने के लिए रखें. इडली बैटर में ईनो फ्रूट सॉल्ट डालकर सिर्फ मिक्स करें, इसे ज्यादा फैंटे नही. इडली बैटर को तुरंत इडली स्टेन्ड में डालें और पकने के लिए रख दीजिए.
very easy to understand this recipe.
i also like.....vry testyyyyyyy
निशा: कृष्णा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुचिता जी, उड़द दाल भूनने पर कच्ची नही रहती है और इससे इडली का स्वाद बढ़ता है.
hello Mam,
i am ruchi mera ek question tha mein jab bhi idli banati hu wo center se kacchi rehjati hai plz help me.
निशा: सुषमीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks for the recipe.
निशा: सुजाता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकिता, सूजी अच्छी रहती है, लेकिन अगर आप स्पेशल इसे अच्छी डाइट के लिये यूज करना चाहती हैं, उसके लिये ये अच्छी नहीं है.
निशा: शिवानी जी आप सही समझ रही हैं, ये वही ईनो साल्ट है, इडली अच्छी फूली हुई बनें उसके लिये इसे बैटर में मिक्स किया जाता है. दाल चावल की इडली में इसे मिक्स नहीं करते, क्यो कि दाल चावल का मिश्रण पहले से फरमेन्ट किया हुआ रहता है, उस कारण इडली फूली हुई स्पंजी बनती है.
Thanks alot
निशा: जोयस जी, जितनी इडली एक बार में बने उतने ही बैटर में ईनो फ्रूट साल्ट मिलायें.
निशा: कंचन इडली के लिये पह्ले गैस तेज रखें और बाद में मीडियम तेज रखें यानि कि कुकर में भाप तेजी से बनती रहे.
निशा: शुचि, आलू की स्टफिंग बना सकते हैं आलू के साथ मटर डाल सकते हैं, गोभी डाला जा सकता है,प्याज डाल सकते हैं, जैसे आप चाहें स्टफिंग बना सकते हैं.
I like your site very much it is very helpful.
My question is i have restriction of eating eno fruit salt or any kind of soda by doctor then how to make soft idlies without that..pls advice
निशा: प्रीति, अगर आप ईनो फ्रूट साल्ट और बेकिंग सोडा के बिना इडली बनाना चाहती है, तब उरद दाल और चावल के फरमेन्टेड इडली बैटर से इडली बनाई जा सकती है.
निशा: नितिमा, बैटर में ईनो साल्ट डालकर मिलाइये और जैसे ही बैटर में बबल आने शुरू हो जाये, उसे खांचों में डालना शुरू कर दीजिये.
निशा: रिश्ती, इडली का बैटर पतला हो या वे थोड़ी कम पकाई गई हो तो एसा हो सकता है.
निशा: रश्मि, जी हां अवश्य यूज कर सकती हैं.
निशा: प्रिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सेन, प्लीज वीडियो ध्यान से देखिये, रेसिपी को भी पढ़िये, सारी चीजें नाप कर लीजिये, इडली के नीचे लिखी सावधानियां देख लीजिये, आप अच्छी स्पंजी इडली बना सकेंगे.
निशा: शालिनी, तड़का लगाने के लिये सूखी उरद दाल ही लीजिये
निशा: स्मिता, जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
nisha ji , thanks
your dish was very dilicious
निशा: भाग्या, मैं कोशिश करूंगी.
can u suggest how shd i meke sabodana khichidi w/o sticking to my vessel and can u suggest how to make in microwave----------- raji
निशा: राजी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: शुषमा, मन्चूरियन की रैसिपी मुझे लिखनी है, धन्यवाद.
निशा: अशोक, इडली का बैटर बहुत अधिक पतला या अधिक गाढ़ा न हो, ईनो साल्ट मिलाइये और इडली को तुरन्त पकने के लिये रखिये इडली स्पंजी बनेंगी.