सूजी की खीर – Sooji ki Kheer Recipe

📅 30 नवंबर 2010 👁 3.6 लाख बार देखी गई 💬 42 कमेंट ★ 2.7 (4988)
image

जब बच्चा 6 महिने का हो जाता है तब उसे ठोस आहार देना शुरू कर दिया जाता है, उस बच्चे को सूजी की खीर बनाकर खिलाइये, यह पौष्टिक खाना बहुत जल्द बन जाता है और बच्चा इसके स्वाद को पसन्द भी करता है.

बड़े हों या बच्चे सभी को सूजी की खीर पसन्द आयेगी.  यह तुरन्त बहुत ही कम समय में बन जाती है. सूजी की गरमा गरम खीर सर्दियों में तो और भी ज्यादा अच्छी लगती है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sooji ki Kheer

  • दूध - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
  • सूजी - 50 ग्राम ( 1/4 कप
  • चीनी - 40 ग्राम ( 2 टेबल कप )
  • घी - 1 टेबल स्पून्
  • काजू - 10-12 (एक काजू को 6-7 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
  • किसमिस - 20  (डंठल तोड़ कर धो लीजिये)
  • पिस्ते - 10 -12 (बारीक कतर लीजिये)
  • छोटी इलाइची - 4 (छील कर, कूट लीजिये

विधि - How to make Sooji ki Kheer
दूध को भारी बर्तन के तले में निकालिये और गरम करने रख दीजिये.

सूजी को घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये.
How to make Sooji ki Kheer
दुध में उबाल आने के बाद गैस फ्लेम धीमी कर दीजिये, दूध में सूजी और चीनी डाल कर चमचे से अच्छी तरह चलाइये, सूजी की गुठलियां नहीं बननी चाहिये.  सूजी फूल कर गाड़ी खीर बनने लगती है, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते अवश्य रहें ताकि खीर तले में न लगे. जब खीर गाड़ी हो जाये तब कतरे हुये काजू, किसमिस और इलाइची मिलाइये.

लीजिये सूजी की खीर तैयार है. कतरे हुये पिस्ते ऊपर से डालकर सूजी की खीर को सजाइये. गरमा गरम खीर परोसिये और खाइये.

  • चार सदस्यो के लिये,
  • समय - 1/2 घंटा

Sooji kee kheer for kidsबच्चो के लिये. Sooji ki Kheer for Kids
छोटे बच्चों के लिये खीर बनाने के लिये 100 ग्राम सूजी को 2 छोटे चम्मच घी में हल्का ब्राउन भून कर किसी एअर टाइट कन्टेनर में रख लीजिये.

100 ग्राम दूध या आधा कप दूध गरम कीजिये और 1 बड़ी चम्मच सूजी मिलाइये. स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी या एक छोटी चम्मच चीनी डाल कर मिला लीजिये. आग धीमी करके 3 -4 मिनिट खीर को गाड़ा होने तक, सूजी के अच्छी तरह फूलने तक पका लीजिये.   छोटे बच्चे का स्वादिष्ट खाना तैयार है.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.7 / 5 (4988 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (42)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

RADHIKA BHUTANI
ya this kheer its really good thanks for your recipes ms nisha
AMrita
nisha ji suji ki kheer or halwa k test me anter hota hai?

निशा:
अमृता , जी हां हर रैसिपी का अपना स्वाद होता है.
kusum khokhar
aaj maine aapki resipe se dum aaloo banaya bahut tasty lega thanks a lot
Ruchi
Ingredients ki quantity pata Chal gai Sahi Sahi Aaj thanks nishaji
indra
nishaji,bahut badhiya..keep it up....pl post more rec for kids ...I have 4 yrs old son ... thanks
ramu
mera ko to suji ka halwa he achacha lagata hai.
anjita sharma
ye bahut badhiya recipe hai mere babu ke liye or use to mitha bahut pasand hai. thks nishaji
deepa ahuja
mam sardiyo me hamare yaha addhiyu (recipes ka nam hai gujarat ki famous item winter me khayi jati hai) bataye
deepa ahuja
thks mam mere baba ke liye badiya recipes hai......mam me pahle bhi aapse pizza or burger recipes ke liye request ki hai........pls advise thks a lot mam............
Aditi
Please keep on posting more recipes for babies
thanks again
Aditi
many thanks to you, my baby boy just turned 6 months, this just added one more recipe to his diet.