दाल मगोड़ी की कढ़ी – Mangodi ki Kadhi Recipe

सब्जियां और दाल खाते खाते तबियत भर जाती है तब कढ़ी बनाने का मन करता है. दाल मगोड़ी की कढ़ी (Mangodi ki Kadhi) कढ़ी बड़ी स्वादिष्ट कम समय और कम तेल में बन जाती हैं. आईये आज हम कढ़ी कुछ अलग स्वाद में दाल मगोड़ी की कढ़ी बनायें.
Read - Mangodi ki Kadhi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mangodi ki Kadhi
- बेसन - 100 ग्राम (1 कप)
- मगोड़ी - 100 ग्राम (1 कप)
- दही - 400 ग्राम (2 कप )
- तेल - 3 टेबल स्पून
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- मैथी दाना - आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक काट लीजिये)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक काट लीजिये)
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- नमक - 1 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हरा धनियां - 1-2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
विधि - How to make Mangodi ki Kadhi
कढ़ाई में 2 छोटी चम्मच तेल डालिये, गरम कीजिये, गरम तेल में मूंग दाल की मगोड़ी (Moong Dal Magodi) डाल कर हल्की ब्राउन होने तक चमचे से लगातार चलाते हुये भून लीजिये. भुनी हुई मगोड़ी को किसी प्लेट में निकाल लीजिये.
कढ़ी बनाने के लिये
बेसन को छान कर, एक बर्तन में निकालिये.
दही को मथकर किसी बर्तन में निकालें, बेसन दही में इस तरह घोलें कि गुठलियां न बनें. बेसन के घोल में 1.25 लीटर या 6 - 7 कप पानी मिला लीजिये. कढ़ी बनाने के लिये घोल तैयार है.
कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम करिये, गरम तेल में हींग, जीरा और मेथी डाल दीजिये. जीरा, मैथी भुनने के बाद हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, लाल मिर्च और अदरक डालिये. मसाले में भूनी हुई मगोड़ी डाल कर एक कप पानी डाल दीजिये, धीमी आग पर, ढककर, मगोड़ी को नरम होने तक पका लीजिये.

मगोड़ी पकने के बाद तैयार घोल डाल कर चमचे से उबाल आने तक लगातार चलाते रहिये, (तेज गैस पर पकाइये, ताकि कढ़ी में उबाल जल्दी आ जायेगा). उबाल आने के बाद नमक डालकर मिला दीजिये. गैस धीमी कर दीजिये. अब कढ़ी को धीमी गैस पर 12- 15 मिनिट तक पकने दीजिये. प्रत्येक 2-3 मिनिट में कढ़ी को चमचे से चलाते रहिये. आप देखेंगे कि कढ़ी की ऊपरी सतह पर चारों ओर बेसन की मलाई दिखाई दे रही है. आपकी मगोड़ी की कढ़ी तैयार है. कढ़ी के साथ चावल बनाना मत भूलिये. कढ़ी के साथ चावल बहुत अच्छे लगते हैं.
कढ़ी को प्याले में निकालिये और ऊपर से हरा धनियां डाल कर सजाइये या छोटी कढ़ाई में 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में थोड़ा सा जीरा डालिये, आग बन्द कर दीजिये इस तेल में बिलकुल थोड़ी लाल मिर्च डालकर, इस तड़के को कढ़ी के ऊपर डालकर सजाइये. गरमा गरम कढ़ी चावल, चपाती या परांठे के साथ परोसिये एवं खाइये.
आपको इस Moong Dal Mangodi कढ़ी का स्वाद कैसा लगा? बनाईये और बताईये.
अगर दही ताजा है तब कढ़ी उतनी खट्टी नहीं बनती, कढ़ी को और खट्टी करने के लिये, कढ़ी बनने के बाद एक नीबू का रस निकाल कर मिला दीजिये, कढ़ी खट्टी और स्वादिष्ट बन जायेगी.
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 40 मिनिट
सम्बन्धित पोस्ट
- How to make moong dal mangodi
- How to make Urad Dal Masala Mangodi Vadi
- Moong Dal Karara Recipe
- Aloo Mangodi Ki Sabji
- Dubki Kadhi Recipe
- Sev Kadhi Recipe
Mangodi ki Kadi Recipe video in Hindi
कमेंट (11)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: किट्टू मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सुगन्धा जी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: प्रीति, मंगोरी की कढ़ी बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन मूंग दाल बड़ी लिखकर सर्च कर सकते हैं. इसके लिये लिंक निम्न है.
Your kadhi rocks!! Really, not only this recipe but all your recipes which I tried were really testy. Padhai aur career ke bhaagdaud main kabhi Kitchen ke bare main socha hi nahi, per last week jab mere In-laws peheli bar hamare sath rehene aaye to mere banaye pakwaan (Of-course all were references through your site) khake bohot khush hue, Khas kerke meri Mummyji (mother-in-law), and in-turn my husband was very much happy with me. All credit goes to you nishaji. Your recipes have made me fevourite bahu :D of my family.
Aapki recipes bohot simple, quick and testy hain, They are really helpfull for working ladies like me.
Thanks a lot Nishaji.
निशा: असावरी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
it looks yummy!!! Today i am going to try it
Moong Dal Mangodi kya hai
निशा: गुरमीत, ये मूंग दाल बड़ी भी कहलाती है, फोटो में भी देख सकते हैं.