डुबकी कढी – Rajsthani Dubaki Kadhi or Pani Pakodi Recipe

मूंग दाल, उरद दाल या चना दाल से बनी ये डुबकी कढी या पानी पकौड़ी सब्जी (Dubaki or Pani Pakodi) बहुत ही स्वादिष्ट बनती है.
Dubaki Kadhi राजस्थान और आगरा मथुरा में बहुत बनायी जाती है, जब ताजा सब्जी न मिलें तो सब्जी के लिये दाल और बेसन से ही काम चलाना पड़ता है. इसका पारंपरिक नाम तो डुबकी है लेकिन इसे पानी पकौड़ी भी कहते हैं क्योंकि इन पकौडियों को तेल की जगह पानी में उबाला जाता है. इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है, तो आइये आज हम ये पानी पकोड़ी सब्जी बनायें
Read - Rajsthani Dubaki Kadhi or Pani Pakodi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dubaki Kadhi
- मूंग की दाल - 100 ग्राम या आधा कप
- तेल - 1-2 टेबल स्पून
- हींग - 2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 या 3
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Rajsthani Dubki Kadhi
मूंग की दाल को साफ कीजिये, धोइये और 3-4 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
दाल फूलने के बाद दाल से अतिरिक्त पानी निकालिये, दाल को हल्का दरदरा पीस कर किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये. दाल को एकदम महीन न करें बल्कि हल्का दरदरा रखें तभी डुबकी (Dubaki or Pani Pakodi) का असली स्वाद आयेगा
पिसी दाल में एक चौथाई चम्मच नमक मिला कर अच्छी तरह फैंट लीजिये, ये दाल पकोड़ी बनाने के लिये तैयार है.
मिक्सर जार जिस में दाल पिसी गई है उसमें आधा एक कप पानी डाल दीजिये इससे लगी हुई दाल घुल जायेगी, यही पानी हमें सब्जी में डालना है.
हरी मिर्च को बारीक कतर लीजिये, अदरक को भी बारीक कतर लीजिये या फिर दोनों को पेस्ट बना लीजिये.
कढाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालकर तड़काइये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और हरी मिर्च अदरक का पेस्ट डाल कर भूनिये, अब वह जार का पानी इस मसाले में डाल दीजिये, पानी लगभग 4 कप ले लीजिये.
पानी में उबाल आने के बाद, हाथ से दाल उठाकर छोटी छोटी पकोड़ी बनाकर उबलते पानी में डालिये. धीरे धीरे सारी दाल से पकोड़िया तोड़ कर(बनाकर) डाल दीजिये और अब जो दाल कटोरे में लगी रह गई हैं उसमें थोड़ा सा पानी डाल कर उस पानी को भी उबल रही पकोड़ी में डाल दीजिये.
अगर आप इस सब्जी में दही डालना चाहें तो आधा कप दही मथ कर अभी डाल दीजिये और फिर से उबाल आने तक चमचे से चलाते रहिये. नमक और लाल मिर्च भी डाल दीजिये. सब्जी को 15 मिनिट तक मीडियम और धीमी आग पर पकने दीजिये.
पानी पकौड़ी सब्जी (Dubaki or Pani Pakodi) बनकर तैयार है, सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये. पानी पकोड़ी सब्जी को प्याले में निकालिये और कतरा हुआ हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमा गरम पानी पकोड़ी की सब्जी नान, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
सब्जी को इस तरह भी बनाइये - बघार (तड़का) सब्जी बनने के बाद लगाईये.
दाल का घोल शुरू में उबलने रख दीजिये उबाल आने के बाद दाल की पकोड़ियां उस उबलते घोल में डाल कर पकाइये. दही, हल्दी, लाल मिर्च और नमक डाल दीजिये. सब्जी को पकने दीजिये और बाद में सब्जी को उतार करके, बघार तैयार कीजिये और सब्जी में मिला दीजिये. पानी पकोड़ी सब्जी के ऊपर तैरता हुआ बघार का मसाला बड़ा ही सुन्दर दिखता है.
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 45 मिनिट
कमेंट (21)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
aap ki kisi bhi recepi me lahasun or pyaj ka prayog nahi hota hai. iska kya karan hai ?
निशा: आपको पसंद है तो अवश्य प्रयोग कीजिये.
thanks
निशा: अंजू, पकोड़ी तोड़ते समय, पानी में उबाल आते रहना चाहिये, अगर पानी में उबाल नहो और पकोड़ी डाली जाय तब वे घुल जायेंगी.
निशा: रिचा, पकोड़ी पक कर पानी पर तैरने लगती हैं, स्वाद तो हर एक रैसिपी का अपना अलग ही होता है.
i make Dubaki Kadhi and is very good.
please put this recipe is kamtal recipe.
if you have more this type recipe please give to me.
thanks
Nisha ji kya aap mujhe Sandwich banana sikha sakti hai? maine abhi ek sandwich maker kharida hai..plz koi recipe bataiye........
निशा: नन्दिनी, उबलते पानी में दाल की पकोड़ी डालने पर वह घुलती नहीं हैं.