चावल की चकली Rice Chakali Recipe – Murukku Recipe
चकली महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में अधिकतर त्योहार पर बनने वाला प्रमुख स्वादिष्ट और कुरकुरा नमकीन है. जब मिठास से जी भर जाये तो जी भर के चकली खाईं जा सकतीं है. चकली को अलग अलग सामग्री से बनाया जा सकता है. जैसे
- चावल का आटा और उरद दाल मिला कर.
- चावल का आटा और मूंग दाल मिलाकर.
- चावल का आटा और बेसन मिलाकर.
- चावल का आटा और उरद, मूंग, बेसन सबको मिलाकर. गेहूं के आटे से भी चकली बनाई जाती है.
चकली (Chakli or Murukku) को अलग अलग तरीके से भी बनाया जाता है. कुछ लोग
- मूंग दाल को उबाल कर पीस कर उसे चावल के आटा में मिलाकर, सारे मसाले डालकर चकली के लिये आटा गूंथ कर चकली बनाते हैं.
- उरद दाल, मूंग दाल और चने की दाल को भून कर पीस कर, चावल के आटे में मिला कर, सारे मसाले डालकर चकली के लिये आटा गूंथ कर भी चकली बनाई जाती है
- उरद की दाल का आटा (मोगरा), मूंग की दाल का आटा और बेसन लेकर चावल के आटे में मिलाकर, सारे मसाले डाल कर आटा गूंथ कर भी चकली बनाई जाती है
आप के किचन में जो सामग्री उपलब्ध हो उसी से आप चावल की चकली (Rice Chakli) बना सकते हैं. मेरे पास उरद की दाल का आटा, मूंग की दाल का आटा और बेसन सभी कुछ किचन में था इसीलिये हमने चकली बनाने का तीसरा तरीका अपनाया.
Read - Rice Chakali Recipe – Murukku Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rice Chakali
- चावल का आटा - 200 ग्राम या 2 कप
- उरद दाल का आटा - 100 ग्राम या 1 कप
- मूंग दाल का आटा - 100 ग्राम या 1 कप
- बेसन - 100 ग्राम 1 कप
- तिल - 2 टेबल स्पून
- अजवायन - 1 छोटी चम्मच
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1 छोटी चम्मच से कम(स्वादानुसार)
- हींग - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (1 1/4 छोटी चम्मच)
- तेल - 150 ग्राम ( 3/4 कप )
विधि - How to make Rice Chakali
किसी बर्तन में सारे आटे मिला कर छान कर निकाल लीजिये.
सारे मसाले और तेल डालिये, सारी चीजें हाथ से अच्छी तरह मिला लीजिये.
पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. गुथे हुये आटे को 20 - 30 मिनिट के लिये ढक कर रख दीजिये. चकली बनाने के लिये आटा तैयार है.

गुथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा (लगभग आधा कप आटा) निकालिये और लम्बा आकार देते हुये आटे को मशीन में डालिये, मशीन को बन्द कीजिये. कोई मोटी पोलिथिन सीट लेकर किचन टाप पर बिछाइये और मशीन को ऊपर से दबाब देते हुये, गोल घुमाते हुये, गोल चकली पोलिथिन सीट पर बनाइये, 6-7 चकली बनाकर पोलिथिन सीट पर तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, पोलिथिन सीट से चकली इस तरह उठाइये कि चकली अपने आकार में रहे, चकली उठाकर गरम तेल में डालिये (चकली तलने के लिये तेल ज्यादा गरम नहीं होना चाहिये, चकली को मीडियम आग पर ही तलना है) 5-6 या जितनी चकली तेल में एक बार तली जा सके उतनी चकली डाल दीजिये और पलट कर चकली को ब्राउन होने तक तल कर निकाल कर किसी थाली या प्लेट में निकाल कर रखिये.
सारे आटे से इसी तरह सारी चकली बना कर तैयार कर लीजिये.
चावल की चकली तैयार हैं. आप इन्हैं अभी खाइये और बची हुई चकली एअर टाइट कन्टेनर में रख लीजिये जब भी आपका मन करे डिब्बे से चकली निकालिये और 2 महिने तक आप ये चकली खाइये.
सावधानियां
आटे में यदि ज्यादा तेल डाल कर गूथेंगे तो आटा तेल में बिखर सकता है. चकली को तेज आग पर न सेके नहीं तो वह ऊपर से ब्राउन और अन्दर से कच्ची और मुलायम हो जायेगी.
Rice Chakali Recipe – Murukku Recipe video
कमेंट (130)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कविता, बहुत बहुत धन्यवाद.
chawal ka aata, urad dal ya aur koi bhi dal ka aata kaise baanye. kaya hum inhe direct mixi me pees de ya. sabhi ko pahale bhunna hai. aur bhunna kitni der hai. ye sabh bataye.
निशा: चावल को भिगोने के बाद कपडे पर डाल कर हल्का सुखाकर के मिक्सी में पीसा जा सकता है लेकिन उरद दाल को मिक्सी में पीस कर आटा नहीं नहीं बनाया जा सकता. उरद दाल का आटा बाजार में मिल जाता है.
निशा: आटा अधिक गीला या अधिक सूखा हो सकता है.
निशा: सुनीता,ब्रेड डालकर कुल्फी अच्छी बनती है.
Ek baat, choonki main maharashtra ki hoon, maharashtra mein chakli banayi jati hai ek aise aate se jise "bhaajani" kaha jata hai. Ye chawal, chana dal or urad dal ko bhoon kar peeskar banayi jati hai. Isme phir til, ajwain, dhaniya-jeera powder, pisi lal mirch, hing, haldi vagairah daal kar chakli banayi jati hai. Murukku chawal aur udad dall ki banti hai or ye dakshin bharat mein banti hai.
निशा: स्वाति, महाराष्ट्र में चकली भाजनी आटे से बनाई जाती है, धन्यवाद.
निशा: ऊषा, जी हाँ.
निशा: रेखा, जी आप चना दाल और चावल के आटे से भी चकली बना सकते हैं.
निशा: स्वीटी दुकानदार से बदल कर दूसरी मशीन ले आओ.
maine chakli banayi thi pr vo bhaut karak ho gayi hai.....aur bhaut jyada bhi ban gayi hai. ab main unsa kya karu???
plz suggest
निशा: चेतना, चकली को धीमी आग पर देर तक तलने से वे सख्त हो जाती हैं, चकली को 1 महिने से भी अधिक रखकर खाया जा सकता है, अगर ज्यादा है तो अपने यहां आने वाले लोंगो और वर्कर्स को खिला दीजिये, धन्यवाद.
hello
didi chakli banane ka machine kahan aur kitne ka atta hai.
निशा: उत्तम, मशीन बर्तन वालों की दुकान पर मिल जाती है, मैं सही अमाउन्ट तो पता नहीं है, लेकिन अन्दाज से 300-400 के बीच आ जानी चाहिये.
निशा: जसबन्त, ये बर्तन वालों पर किचन सेव चकली मशीन के नाम से मिल जाती है.
Ab se pehle mein diwali par mithai market se hi lekar aate the.Lekin is baar apki website ko dekhne ke baad diwali par mein mithai ghar par hi bana rahi hoon.Market se nahi leke aaungi.Bahut hi achha lag raha hai.Or feel hota hai ki jaise mein apni family ke liye kuch best kar rahi hoon.Apke saath apni feeling share karna achha lagta hai.Because ye sub apke support se hi hai.So thanks.
निशा: श्रद्धा, आप सबको भी हैप्पी दिवाली.
Aap ki website bhaut hi achi hai aur sabse badiya aapka batana ka tarika bhaut acha hai.Maine aapka website main se kuch receipe banayi hai kafi achi bani hai.Thanks once again.
निशा: सशीबा, आप उसकी पसन्द से ताजा खाना बनाकर उसे खिलाइये, वह खायेगी, इस वेवसाइट पर शिशुयों के लिये आहार लेख पढ़ सकती है, उससे आपको बच्चों के खाने के लिये कई रैसिपी मिल जायेंगी. लेख सर्च बटन पर शिशुयों के लिये आहार लिख कर सर्च किया जा सकता है.
Aata guthate samay tel acha garam karake daale, aur garam paani se aata guthe to chakali bahot achi banati hai. Chakali ko andarse jaali padati hai.
Thank you,
Monika
निशा: मोनिका, धन्यवाद.
निशा: स्वाति, चकली बनाने के लिये मशीन का होना आवश्यक है.
Anamika, raipur c.g.
निशा: धन्यवाद, अनामिका
Anamika, raipur c.g.
निशा: अनामिका, चकली कोई नरम है, कोई सख्त, आटा दोनों का एक ही है, तलने में दोनों में अन्तर हैं, आप अगर बहुत धीमी गैस प्लेम पर चकली तलेंगी तो चकली सख्त हो जायेगी, यदि आप तेज फ्लेम पर चकली तलेंगी तो वे नरम होंगी, चकली को तलते समय थोड़ा ध्यान दीजिये, मसाले दिये गये अनुपात में डालिये, चकली अच्छी बनेंगी.
निशा: अंजू, आप दालें धोइये और सुखाकर पीसिये, अच्छी बात है.
kya ham rice or dusri daalo ko ghar me mixi me pees kar ke uska aata use kar sakte hai ya daalo ko pahle fry karna padega ? agar daal or besan na daal kar ke only rice ki chakli banaye to kya uska taste accha hoga ? ya enhe bhi mix karna jaruri hai? plz bataye ????????
निशा: प्रिंसी, दाल को भून कर पीसिये और चावल में दालें डाली जायेंगी तो अच्छा स्वाद आयेगा.
MONIKA KHATRI
निशा: चावल को 5-6 घंटे पानी में भिगोइये, सुखाइये पीसिये, दाल को हल्का ब्राउन होने तक भूनिये और पीस लीजिये, आटा तैयार हो जायेगा.