चावल की चकली Rice Chakali Recipe – Murukku Recipe
चकली महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में अधिकतर त्योहार पर बनने वाला प्रमुख स्वादिष्ट और कुरकुरा नमकीन है. जब मिठास से जी भर जाये तो जी भर के चकली खाईं जा सकतीं है. चकली को अलग अलग सामग्री से बनाया जा सकता है. जैसे
- चावल का आटा और उरद दाल मिला कर.
- चावल का आटा और मूंग दाल मिलाकर.
- चावल का आटा और बेसन मिलाकर.
- चावल का आटा और उरद, मूंग, बेसन सबको मिलाकर. गेहूं के आटे से भी चकली बनाई जाती है.
चकली (Chakli or Murukku) को अलग अलग तरीके से भी बनाया जाता है. कुछ लोग
- मूंग दाल को उबाल कर पीस कर उसे चावल के आटा में मिलाकर, सारे मसाले डालकर चकली के लिये आटा गूंथ कर चकली बनाते हैं.
- उरद दाल, मूंग दाल और चने की दाल को भून कर पीस कर, चावल के आटे में मिला कर, सारे मसाले डालकर चकली के लिये आटा गूंथ कर भी चकली बनाई जाती है
- उरद की दाल का आटा (मोगरा), मूंग की दाल का आटा और बेसन लेकर चावल के आटे में मिलाकर, सारे मसाले डाल कर आटा गूंथ कर भी चकली बनाई जाती है
आप के किचन में जो सामग्री उपलब्ध हो उसी से आप चावल की चकली (Rice Chakli) बना सकते हैं. मेरे पास उरद की दाल का आटा, मूंग की दाल का आटा और बेसन सभी कुछ किचन में था इसीलिये हमने चकली बनाने का तीसरा तरीका अपनाया.
Read - Rice Chakali Recipe – Murukku Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rice Chakali
- चावल का आटा - 200 ग्राम या 2 कप
- उरद दाल का आटा - 100 ग्राम या 1 कप
- मूंग दाल का आटा - 100 ग्राम या 1 कप
- बेसन - 100 ग्राम 1 कप
- तिल - 2 टेबल स्पून
- अजवायन - 1 छोटी चम्मच
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1 छोटी चम्मच से कम(स्वादानुसार)
- हींग - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (1 1/4 छोटी चम्मच)
- तेल - 150 ग्राम ( 3/4 कप )
विधि - How to make Rice Chakali
किसी बर्तन में सारे आटे मिला कर छान कर निकाल लीजिये.
सारे मसाले और तेल डालिये, सारी चीजें हाथ से अच्छी तरह मिला लीजिये.
पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. गुथे हुये आटे को 20 - 30 मिनिट के लिये ढक कर रख दीजिये. चकली बनाने के लिये आटा तैयार है.

गुथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा (लगभग आधा कप आटा) निकालिये और लम्बा आकार देते हुये आटे को मशीन में डालिये, मशीन को बन्द कीजिये. कोई मोटी पोलिथिन सीट लेकर किचन टाप पर बिछाइये और मशीन को ऊपर से दबाब देते हुये, गोल घुमाते हुये, गोल चकली पोलिथिन सीट पर बनाइये, 6-7 चकली बनाकर पोलिथिन सीट पर तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, पोलिथिन सीट से चकली इस तरह उठाइये कि चकली अपने आकार में रहे, चकली उठाकर गरम तेल में डालिये (चकली तलने के लिये तेल ज्यादा गरम नहीं होना चाहिये, चकली को मीडियम आग पर ही तलना है) 5-6 या जितनी चकली तेल में एक बार तली जा सके उतनी चकली डाल दीजिये और पलट कर चकली को ब्राउन होने तक तल कर निकाल कर किसी थाली या प्लेट में निकाल कर रखिये.
सारे आटे से इसी तरह सारी चकली बना कर तैयार कर लीजिये.
चावल की चकली तैयार हैं. आप इन्हैं अभी खाइये और बची हुई चकली एअर टाइट कन्टेनर में रख लीजिये जब भी आपका मन करे डिब्बे से चकली निकालिये और 2 महिने तक आप ये चकली खाइये.
सावधानियां
आटे में यदि ज्यादा तेल डाल कर गूथेंगे तो आटा तेल में बिखर सकता है. चकली को तेज आग पर न सेके नहीं तो वह ऊपर से ब्राउन और अन्दर से कच्ची और मुलायम हो जायेगी.
Rice Chakali Recipe – Murukku Recipe video
कमेंट (130)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुमिता जी हां राइस फ्लोर से भी चकली बनाई जा सकती है, स्वाद में थोड़ा फरक होगा.
निशा: कोमल थोड़ा आटा और मिलाया जा सकता है.
निशा: राखी जी, वेबसाइट पर बहुत सारी रेसिपी है कुछ बहुत जल्दी बन जाती हैं और कुछ में समय ज्यादा लगता है, मैं कोशिश करती हूँ कि और भी रेसिपी जल्दी बनने वाली रेसिपी बनाऊं, धन्यवाद.
निशा; राखी जी हां बेसन आवश्यक नहीं है, मत डालिये.
निशा: सोनिका जी, हमारी मशीन 12 अलग अलग तरह की जालियां है, अलग अलग कम्पनी की मशीन के साथ अलग नम्बर अटेचमेन्ट के रहते हैं, दूसरी जगह देख कर ले सकते है.
निशा: शैली, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks for Nisha Madhulika.com
निशा: पल्लवी जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भारती, चकली के लिये आटे लगाते समय मोयन लगभग चौथाई भाग का डाला जा सकता है, इसमें चावल का आटा होता है, ये थोड़ी सख्त ही होती हैं, लेकिन आप सारी चीजें भून कर लेंगी तब चकली खस्ता बनेंगी, इन्हैं मीडियम आग पर तलें.
निशा: ममता, चावल में थोड़ी दाल भी मिलानी होती है, उसका स्वाद ज्यादा अच्छा होता है.
निशा: चिन्ता, बेसन 3 भाग और चावल 1 भाग रखा जा सकता है.
i want to know how to make butter chakali?
if it is made from rice butter and urad dal,is it need to roast urad dal? please tell hoe to make it crispy
निशा: शरवरी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: नियति, जी हां एसा किया जा सकता है, चकली इससे साफ्ट बनेंगी, या भाजनी आटा यूज करें तो भी चकली सोफ्ट क्रिस्पी बनती है.
mam maine south main palak chakli khayi hai ap please uski recepie bhi btaye
निशा: वंदना, में ये चकली बनाने की कोशिश करूंगी.
I m regular reader and viewer of your recipes, and i love to it and enjoy the success. Thanks, many many thanks for it. for this particular recipe, the oil is used in dough, is it boiled or just room temp.
Please answer if possible. Thanks again.
निशा: तृ्प्ति, तेल को गरम करके डाला जाय तो ज्यादा अच्छा है.
meine chaaron aate or masale vese hi daale jese apne likha hai... lakin chakli nahi bani.... oil me daalte hi saari shape melt ho gayi or oil mein phel gayi.... plz batayein kya reason ho sakta hai... thnx
निशा: राजदीप, आटे में अधिक मोयन (तेल) डालने के कारण एसा हो सकता है.
kya aap baigan ke Ravaiye ki receipe bataye gi please.
निशा: अनु, आप सही कह रही हैं, मैं एडिट कर देती हूँ.
निशा: संगीता, चकली को धीमी और मीडियम आग पर तला जाय तो वे क्रिस्पी बनेगी. चकली अगर भाजनी आटे से बनाई जाय तब वे बहुत ज्यादा क्रिस्पी बनती हैं.
निशा: आशिश, बहुत बहुत धन्यवाद.