उरद दाल लड्डू Urad Dal Laddu Recipe

उरद दाल के लड्डू तीन तरह से बनाये जाते है. हर एक तरीके से बने उरद दाल के लड्डूओं का अपना एक खास स्वाद होता है. उरद दाल के लड्डू सेहत के लिये भी बहुत अच्छे है.
आपको जो तरीका आसान लगे उसी तरीके से उरद दाल के लड्डू बना डालिये.
Read : Urad Dal Laddu Recipe in English
- उरद दाल को भून कर बने लड्डू - Sunnundalu Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sunnundalu
- उरद दाल - 400 ग्राम (2 कप)
- बूरा - 300 - 400 ग्राम (1 1/2 - 2 कप)
- देशी घी - 200 ग्राम ( 1 कप )
- काजू - 2 टेबल स्पून (छोटे टुकड़े काट लीजिये)
- किशामिश - 2 टेबल स्पून (डंठल तोड़कर साफ कर लीजिये)
- पिस्ता - एक टेबल स्पून (बारीक कतर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 8 - 10 (छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to make Sunnundalu
उरद दाल को साफ कीजिये और कपड़े पर डालकर अच्छी तरह पोंछ लीजिये, कढ़ाई में डाल कर चमचे से लगातार चलाते हुये ब्राउन होने तक भून लीजिये.
भुनी हुई दाल के ठंडे होने के बाद, मिक्सर से पीस लीजिये, आटे को एकदम बारीक मत कीजिये, पीसने के बाद आटे की चलनी से छान लीजिये ताकि उसमें मोटे दाने न रहें.
भुनी दाल के आटे को किसी बर्तन में निकालिये, घी, बूरा, काजू, किशमिश, पिस्ता और पिसी इलाइची डाल कर मिश्रण को अच्छी तरह मिला लीजिये. लड्डू बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
मिश्रण को थोड़ा थोड़ा हाथ में लीजिये और दबा दबा कर अपने मन पसन्द आकार के लड्डू बना कर थाली में रखिये. सारे मिश्रण से लड्डू बना कर थाली में रख लीजिये.
- उरद दाल के आटे (मोगरा) से बने लड्डू - Urad Dal Mogra Laddu Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Urad Dal Mogra Laddu
- उरद दाल का आटा - 400 ग्राम ( 3 कप)
- घी - 200 ग्राम
- बूरा - 300 - 400 ग्राम
- काजू, किशमिश, बादाम - 100 ग्राम
- पिस्ते - एक टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 10
विधि How to make Urad Dal Mogra Laddu
कढ़ाई में आधा घी डाल कर आटा भूनिये और आटा हल्का गुलाबी होने पर बचा हुआ घी थोड़ा करके डालिये और ब्राउन होने तक चमचे से लगातार चलाते हुये आटे को भूनते रहिये.
काजू, बादाम को छोटा छोटा काट लीजिये, किशमिश को डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये, पिस्ते को बारीक कतर लीजिये. इलाइची छील कर कूट लीजिये.

भुने आटे में बूरा, मेवा और इलाइची डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. लड्डू बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
मिश्रण को थोड़ा थोड़ा हाथ में लीजिये और दबा दबा कर अपने मन पसन्द आकार के लड्डू बना कर थाली में रखिये. सारे मिश्रण से लड्डू बना कर थाली में रख लीजिये.
- भीगी उरद दाल से बने लड्डू
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Urad Dal Laddu
- उरद दाल - 400 ग्राम
- घी - 400 ग्राम
- बूरा - 300 - 400 ग्राम
- काजू, किशमिश, बादाम - 100 ग्राम
- पिस्ते - एक टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 10
विधि How to make Urad Dal Laddu
उरद दाल को साफ कीजिये, धोइये और 3-4 घंटे के लिये पीने के पानी में भिगो दीजिये. दाल से अतिरिक्त पानी निकालिये और दाल को हल्का मोटा पीस लीजिये.
कढ़ाई में आधा घी डालिये और दाल को लगातार चमचे से चलाते हुये भूनिये, बचा हुआ घी पिघला कर रखिये और चमचे से थोड़ा थोड़ा डाल कर दाल को चमचे से चलाते हुये लगातार ब्राउन होने तक भून लीजिये.
काजू, बादाम को छोटा छोटा काट लीजिये, किशमिश को डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये, पिस्ते को बारीक कतर लीजिये. इलाइची छील कर कूट लीजिये.
भुनी हुई दाल में बूरा, मेवा और इलाइची डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. लड्डू बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
मिश्रण को थोड़ा थोड़ा हाथ में लीजिये और दबा दबा कर अपने मन पसन्द आकार के लड्डू बना कर थाली में रखिये. सारे मिश्रण से लड्डू बना कर थाली में रख लीजिये.
उरद दाल के लड्डू तैयार हैं. लड्डू को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और महिने से भी ज्यादा दिनों तक लड्डू कन्टेनर से निकाल कर खाइये.
सम्बन्धित
कमेंट (88)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विभा जी, स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं लेकिन शुगर से प्रभावित लोगों के लिए इसमें शुगर फ्री का ही उपयोग करें.
निशा: जुगल जी, उपयोग कर सकते हैं.
निशा: माली जी, आपके प्रेम और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा जी, आप उसमें मोटी वाली सूजी मिलाकर लड्डू बनायें, दोंनों चीजें 50-50 ले लीजिये, लड्डू अच्छे बनेंगे, अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये, धन्यवाद.
i can do it.
regards
rohit gupta
निशा: रोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साबुत उरद दाल से भी लड्डू बनाये जाते हैं.
निशा: बब्बू जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बब्बू जी, लड्डू थोड़ा देर से पचते हैं, ये सर्दी के मौशम में खाना अच्छा होता है, लेकिन कम मात्रा मे अभी खा सकते हैं.
निशा: अर्चना जी, आप मिश्रण में1-2 टेबल स्पून दूध डालिये और बिलकुल धीमी आग पर मिश्रण को चमचे से चलाते हुये गरम कीजिये, मिश्रण पिघलने लगता है, लड्डू बन सके तो बना लीजिये, यदि नहीं तो आप इसकी बर्फी भी जमाकर काट सकते हैं.
निशा: प्रकाश जी, हां कर सकते हैं.
निशा: रवि जी, उड़द दाल के लड्डू धुली उरद दाल से बनाये जाते हैं.
Thank you
निशा: सतीश जी, दोनों में से किसी भी दाल से आप ये लड्डू बना सकते हैं.
निशा: विशिका जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धनुक जी, भीगी हुई दाल को भी सूखने तक भूना जाता है, लड्डू अच्छे कुरकुरे बनेंगे़.
निशा: जितेन्द्र जी, बूरा चीनी से बना हुआ पाउडर होता है, लेकिन इसे चीनी को पीस कर नहीं बल्कि चीनी को पानी मिलाकर गरम करके बनाया जाता है, इसे बनाने का तरीका मेरे वेबसाइट और चैनल पर देख सकते ,हैं जिसका इस्तेमाल मिठाई बनाने के लिए किया जाता है. यह आपको किसी भी किराना स्टोर पर भी मिल जाएगा.
निशा: शदमा जी, ये लड्डू महिलायें खा सकती है, ये लड्डू सर्दी के मौसम में बनाए और खायें ये बहुत ताकत देने वाले होते हैं, लेकिन लड्डू दिन में 1 लड्डू खायें, ज्यादा नहीं.
निशा: विक्रम जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा जी, ये लड्डू गर्मियों में खाना ठीक नहीं है, आप इन्हैं सर्दियों में बनाकर खायें उस समय ये आपको भरपूर ताकत देंगे.
निशा: शालिनी जी, हमने मूंग दाल हलवा बनाया बहुत ज्यादा अच्छा बना, ग्यानी के यहां उरद दाल का हलवा मिलता है, मैं हलवा मगवा कर ट्राई करती हूँ.
Urad dal halwa banane ke liye uske liye bhi jaise hum 100 gm urad dal lenge to 100 gm ghee and 100 gm chini lenge. Urad dal ko bhigo gar pees kar hi halwa banega na. Aur 2-3 ghante hi soak karenge aur pis kar lal hone tak peesenge
निशा: शालिनी जी हां बिलकुल उसी तरह से हलवा बनाना है, जिस तरह मुंग दाल का हलवा बनाया है.
निशा: शालिनी जी, वेबसाइट और चैनल पर मूंग दाल का हलवा रेसिपी उपलब्ध है, उरद दाल का हलवा भी इसी तरह बनाया जाता है, सर्च बटन पर मूंग दाल हलवा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं, आप इसे ट्राई कीजिये और बताइये कि हलवा कैसा बना.
निशा: शालिनी जी, वेबसाइट पर मूंगदाल हलवा की रेसिपी उपलब्ध है, बिलकुल इसी तरह उरद दाल का हलवा बनाया जाता है.
निशा: प्रीती जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: जितेन्द्र जी, उड़द की दाल में विटामिन, खनिज लवण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. साथ ही इसमें प्रोटीन, विटामिन बी थायमीन, राइबोफ्लेविन और नियासिन, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, घुलनशील रेशा और स्टार्च पाया जाता है. सर्दियों में यह लड्डू खाने से शरीर में गर्मी आती है.