नारियल के लड्डू – Coconut Laddu Recipe

नारियल के लड्डू तुरत फुरत बनने वाले लड्डू हैं, लेकिन स्वाद में बेजोड़. आप दिवाली जैसे त्यौहार पर नारियल के लड्डू बना सकते हैं.
नारियल के लड्डू मावा या कंडेन्सड मिल्क दोनों से बनाये जा सकते हैं लेकिन मावा से बने नारियल लड्डू अधिक स्वादिष्ट होता है.
नारियल के लड्डू कच्चे नारियल या सूखे नारियल दोनों से बनाये जा सकते है. यदि कच्चा नारियल लें तो इसे कद्दूकस करने के बाद एक चमचा घी में अच्छी तरह भून लीजिये. यदि पका हुआ सूखा नारियल लें तो इसे भूनने की आवश्यकता नहीं है.
Read - Coconut Laddu Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Coconut Laddu
- नारियल- 2 कप (200 ग्राम) (कद्दूकस किया हुआ)
- पाउडर चीनी/ बूरा- 1.5 कप
- मावा- 1 कप
- काजू और बादाम- ½ कप
- चिरौंजी- 1 टेबल स्पून
- इलायची- 5 से 6 (कुटी हुई)
विधि - How to make Coconut Laddu
काजू और बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.
कढ़ाही गरम करके इसमें मावा को क्रम्बल करके डाल दीजिए. मावा को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. इसके बाद मावा को हल्का ठंडा होने दीजिए.

भुना मावा जब कम गरम रह जाय तब इसमें बूरा डालकर अच्छे से मिला लीजिए. इसके बाद थोड़ा सा नारियल छोड़कर सारा कद्दूकस किया हुआ नारियल, बादाम, काजू, चिरौंजी और इलायची पाउडर डाल दीजिए. मिश्रण को अच्छी तरह मिलाइये.
थोड़ा थोड़ा मिश्रण हाथ में लेकर दबाकर गोल गोल लड्डू बनाकर, नारियल के चूरा में लपेट कर थाली में लगा लीजिये. सारे मिश्रण से एक ही आकार के लड्डू बनाकर थाली में लगा लीजिये.
नारियल के लड्डू तैयार हैं. नारियल के लड्डू लड्डू आप एअर टाइट कन्टेनर में रखकर 10-12 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव
- मिश्रण को ठंडा ना होने दें. हल्के गरम मिश्रण से ही लड्डू बना लें वरना ये बिखरने लगता है.
- बाजार में कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल भी मिल जाता है लेकिन बाजार मिलने वाला कद्दूकस किया हुआ नारियल फुसफुसा होता है और उनसे बने हुये लड्डुओं में नारियल के लड्डू का पारंपरिक स्वाद नहीं मिलता इसलिये नारियल को घर पर ही कद्दूकस करें या फूड प्रोसेसर से चूरा बना लें.
सम्बन्धित
कमेंट (143)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सचिन जी, ठंड के मौसम में गोंद के लड्डू, अलसी के लड्डू, तिल के लड्डू खाइये, ये गरम होते हैं और ताकत भी देते हैं.
निशा: ज्योति जी, क्या आप नारियल चूरा के लड्डू के बारे में पूंछ रही हैं?
निशा: प्रियाजी, नारियल कद्दूकस करने के लिये मैटल का कद्दूकस आता है,जो बर्तन की दुकान पर मिल जाता है. या फिर इसे इलोक्ट्रोनिक फूड प्रोसेसर में कद्दूकस किया जा सकता है.
happy diwali.its very tasty &easy recipe. my 9 years old daughter made this recipes as given instruction.thanks
निशा: कविता जी, आप सभी को दिपावली की शुभकामनायें, बहुत बहुत धन्यवाद और बेबी को मेरा बहुत बहुत प्यार,
Mam
निशा: प्रीती जी, बूरा भी चीनी से ही बनता है, लेकिन इसका स्वाद अलग हो जाता है, बूरा किराना स्टोर पर मिल जाता है, बूरा घर में बनाया जा सकता है, तरीका मेरी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर बूरा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा; सुषमा ज, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाति जी, लड्डू में मिल्क नहीं मावा डाला गया है. नारियल बुरादा से मैं लड्डू बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: शमा जी, 1 किग्रा. मावा में 1 किग्रा. या इससे थोड़ा कम या थोड़ा अधिक अपनी पसन्द के अनुसार बूरा डाला जा सकता है.
निशा: शोभा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आकांक्षा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति, सूखे नारियल को पीसना तो और भी मुश्किल होता है, पहले उसे छोटे टुकड़े में काटना पड़ेगा, ये सभी काम करते समय सावधानी रखनी होती है, आप चाहें तो बाजार से नारियल पाउडर आता है वह ले सकती है, उसे मिलाकर लड्डू बनाइये आपको कोई प्रोब्लम नहीं होगी.
निशा: चिंकी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मंजूशा जी, कन्डेन्स्ड मिल्क दूध को गाढ़ा करके बनाया जाता है, इसे बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कन्डेन्स्ड मिल्क लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: मेहजबी जी, नारियल लड्डू में ब्रेड डालने की आवश्यकता नहीं है.
ye sab milake banale vale ladoo ka recap jannahe plz app muze bata sati ho
निशा: जयदा जी, बेबी को बादाम भिगो घिस कर दे सकते हैं, दिन में एक बार जायफल घिस कर दिया जा सकता है.
निशा: पूजा, मुझे बहुत खुशी हो रही है, आपने इतनी मेहनती की और सभी को इतना अच्छा खाना बनाकर खिला पा रही हैं कि सभी आपकी तारीफ करते हैं, मेरा आपको बहुत बहुत धन्यवाद और प्यार
निशा: प्रीत, ये लड्डू, एक सप्ताह रखकर खाये जा सकते हैं.
निशा: रेनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मंजू, मावा की जगह सूजी डालें तो लड्डू उतने स्वादिष्ट नहीं बनेंगे, और मिठाइयां तो स्वाद के लिये ही खाई जाती हैं, थोड़ी कम मात्रा में खायें, आपको हैल्थ में कोई प्रोब्लम नहीं होगी.