नारियल के लड्डू – Coconut Laddu Recipe

नारियल के लड्डू तुरत फुरत बनने वाले लड्डू हैं, लेकिन स्वाद में बेजोड़. आप दिवाली जैसे त्यौहार पर नारियल के लड्डू बना सकते हैं.
नारियल के लड्डू मावा या कंडेन्सड मिल्क दोनों से बनाये जा सकते हैं लेकिन मावा से बने नारियल लड्डू अधिक स्वादिष्ट होता है.
नारियल के लड्डू कच्चे नारियल या सूखे नारियल दोनों से बनाये जा सकते है. यदि कच्चा नारियल लें तो इसे कद्दूकस करने के बाद एक चमचा घी में अच्छी तरह भून लीजिये. यदि पका हुआ सूखा नारियल लें तो इसे भूनने की आवश्यकता नहीं है.
Read - Coconut Laddu Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Coconut Laddu
- नारियल- 2 कप (200 ग्राम) (कद्दूकस किया हुआ)
- पाउडर चीनी/ बूरा- 1.5 कप
- मावा- 1 कप
- काजू और बादाम- ½ कप
- चिरौंजी- 1 टेबल स्पून
- इलायची- 5 से 6 (कुटी हुई)
विधि - How to make Coconut Laddu
काजू और बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.
कढ़ाही गरम करके इसमें मावा को क्रम्बल करके डाल दीजिए. मावा को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. इसके बाद मावा को हल्का ठंडा होने दीजिए.

भुना मावा जब कम गरम रह जाय तब इसमें बूरा डालकर अच्छे से मिला लीजिए. इसके बाद थोड़ा सा नारियल छोड़कर सारा कद्दूकस किया हुआ नारियल, बादाम, काजू, चिरौंजी और इलायची पाउडर डाल दीजिए. मिश्रण को अच्छी तरह मिलाइये.
थोड़ा थोड़ा मिश्रण हाथ में लेकर दबाकर गोल गोल लड्डू बनाकर, नारियल के चूरा में लपेट कर थाली में लगा लीजिये. सारे मिश्रण से एक ही आकार के लड्डू बनाकर थाली में लगा लीजिये.
नारियल के लड्डू तैयार हैं. नारियल के लड्डू लड्डू आप एअर टाइट कन्टेनर में रखकर 10-12 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव
- मिश्रण को ठंडा ना होने दें. हल्के गरम मिश्रण से ही लड्डू बना लें वरना ये बिखरने लगता है.
- बाजार में कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल भी मिल जाता है लेकिन बाजार मिलने वाला कद्दूकस किया हुआ नारियल फुसफुसा होता है और उनसे बने हुये लड्डुओं में नारियल के लड्डू का पारंपरिक स्वाद नहीं मिलता इसलिये नारियल को घर पर ही कद्दूकस करें या फूड प्रोसेसर से चूरा बना लें.
सम्बन्धित
कमेंट (143)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
KAL MAINE 3.9.2018 KO AAPKE BATAYE ANUSAR MAAVE-NARIYAL KE LADDU
BANAYE . BEHAD SWADISHT BANE.
DHANYAVAAD AAPKA.
निशा: वर्षा जी, मुझे खुशी है कि आपको रेसिपी पसंद आई आपका बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: रीमा जी, अगर नारियल का स्वाद और खुश्बू अगर खराब नहीं हुई हो तो आप उसे उपयोग में ला सकते हैं.
निशा: जेम्स जी, धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Today, on the occasion of Raksha Bandhan, I made nariyal ke laddoo with your recipe. Believe me you they had came out so well that everyone in the family was stunned and surprised. Thank you for your easy and simple recipe. You made my this pious festival more special.
I also learnt idli, dosa, rava dosa and dhokla few years back with your recipes. Thank you once again.
निशा: विनीत जी, आपने इतने प्रेम ओर उत्साह से ये मिठाई बनाई तो अच्छी तो बननी ही थी. आप इसी तरह हमारे साथ बने रहें बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू जी, उसको थोड़ा और पका कर और गाढ़ा किया जा सकता है. ठंडा होने के बाद लड्डू बना सकते हैं.
निशा: ज्योति जी, कस्टर्ड मिल्क से आप क्या कहना चाह रहे हैं, कस्टर्ड पाउडर में कार्न फ्लोर, कलर और एसेन्स होते हैं, क्या इसके लड्डू बनाना चाह्ते हैं.
निशा: ज्योतिष जी, आप इसमें अपने स्वादानुसार दूसरे ड्राई फ्रूट जो पसंद करते हों उपयोग कर सकते हैं.
निशा: फिज़ा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिल्पी जी, अगर आपने इसमें अभी बूरा नही मिलाया है, तो आप इसे फिर से कढ़ाही में डालकर हल्का सा गरम कर सकती हैं और हल्के ठंडे पाउडर में बूरा मिक्स करके लड्डू बना सकती हैं, और मिश्रण तैयार हो लेकिन सूखा हो तब आप इसमें 1-2 छोटे चम्मच दूध मिलाकर लड्डू बना सकते हैं.
निशा: राज जी, धन्यवाद.
निशा: यामिनी जी, आप थोड़ी सी सूजी जरा से घी में भून लीजिए और फिर, इसके हल्का ठंडा होने के बाद, लड्डू के मिश्रण में मिक्स कर दीजिए, बूरा भी स्वाद के अनुसार थोड़ा सा और डाल दीजिए. मिश्रण गीला नही रहेगा.
निशा: मीनाक्षी जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनन्या जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: एक्सा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Mene nariyal khoya ke laddoo banaye or bahot tasty bhi bane but ek que.hai mere laddoo kaafi soft bane hai inhe thoda tight banane ke liye kya karu???
Plzzzz suggest me something. Waiting for your reply...
निशा: खुशबू जी, मावा को ठंडा यानी बिलकुल हल्का गरम रहने पर ही पाउडर चीनी या बूरा मिलायें मिश्रण सही बनेगा, अभी मिश्रण को कुछ देर फ्रिज में रख दीजिए, मिश्रण सख्त हो जायेगा तब लड्डू बना लीजिये.
निशा: सुधा जी, आप चीनी को पीसकर बूरे की जगह इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: तनु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वनीता जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
help chahiye hoti h m aapko follow krti hu thank u so much..
निशा: शबा जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: पवन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.