नारियल के लड्डू – Coconut Laddu Recipe

नारियल के लड्डू तुरत फुरत बनने वाले लड्डू हैं, लेकिन स्वाद में बेजोड़. आप दिवाली जैसे त्यौहार पर नारियल के लड्डू बना सकते हैं.
नारियल के लड्डू मावा या कंडेन्सड मिल्क दोनों से बनाये जा सकते हैं लेकिन मावा से बने नारियल लड्डू अधिक स्वादिष्ट होता है.
नारियल के लड्डू कच्चे नारियल या सूखे नारियल दोनों से बनाये जा सकते है. यदि कच्चा नारियल लें तो इसे कद्दूकस करने के बाद एक चमचा घी में अच्छी तरह भून लीजिये. यदि पका हुआ सूखा नारियल लें तो इसे भूनने की आवश्यकता नहीं है.
Read - Coconut Laddu Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Coconut Laddu
- नारियल- 2 कप (200 ग्राम) (कद्दूकस किया हुआ)
- पाउडर चीनी/ बूरा- 1.5 कप
- मावा- 1 कप
- काजू और बादाम- ½ कप
- चिरौंजी- 1 टेबल स्पून
- इलायची- 5 से 6 (कुटी हुई)
विधि - How to make Coconut Laddu
काजू और बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.
कढ़ाही गरम करके इसमें मावा को क्रम्बल करके डाल दीजिए. मावा को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. इसके बाद मावा को हल्का ठंडा होने दीजिए.

भुना मावा जब कम गरम रह जाय तब इसमें बूरा डालकर अच्छे से मिला लीजिए. इसके बाद थोड़ा सा नारियल छोड़कर सारा कद्दूकस किया हुआ नारियल, बादाम, काजू, चिरौंजी और इलायची पाउडर डाल दीजिए. मिश्रण को अच्छी तरह मिलाइये.
थोड़ा थोड़ा मिश्रण हाथ में लेकर दबाकर गोल गोल लड्डू बनाकर, नारियल के चूरा में लपेट कर थाली में लगा लीजिये. सारे मिश्रण से एक ही आकार के लड्डू बनाकर थाली में लगा लीजिये.
नारियल के लड्डू तैयार हैं. नारियल के लड्डू लड्डू आप एअर टाइट कन्टेनर में रखकर 10-12 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव
- मिश्रण को ठंडा ना होने दें. हल्के गरम मिश्रण से ही लड्डू बना लें वरना ये बिखरने लगता है.
- बाजार में कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल भी मिल जाता है लेकिन बाजार मिलने वाला कद्दूकस किया हुआ नारियल फुसफुसा होता है और उनसे बने हुये लड्डुओं में नारियल के लड्डू का पारंपरिक स्वाद नहीं मिलता इसलिये नारियल को घर पर ही कद्दूकस करें या फूड प्रोसेसर से चूरा बना लें.
सम्बन्धित
कमेंट (143)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: चिंकी जी, मिश्रण को 1-2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये या थोड़ा सा नारियल चूरा मिला दीजिये, और लड्डू बांध लीजिये, लड्डू अच्छे बनेंगे.
Nisha ji, Agr nariyal ladoo me sugar zyada ho jay to kya krna chahiye
निशा: अंजली जी, थोड़ा मावा और नारियल और मिलाकर लड्डू बांधे जा सकते हैं.
निशा: मैं इसे जल्द ही बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: पूनम जी, दोनों के ही स्वादिष्ट बनते हैं आप जिसे चाहें बना सकते हैं, लेकिन सूखे नारियल के लड्डू अधिक दिन रख कर खाये जा सकते हैं.
निशा: दिना जी, बेसन पपड़ी, मैदा पपड़ी, नमकपारे, शकरपारे, मठरी, बेसन लड्डू, आटा लड्डू, अनेक चीजें जो 1-2 महिने तक चलती हैं.
निशा: धीरेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी आप 500 ग्राम लड्डू बनाना चाहती है, इसके लिये नार्मल मिल्क यूज कर रही हैं, पहले उसे गाढ़ा करके मावा तैयार करना होगा तो 750 मि. लीटर फुल क्रीम दूध ले लीजिये और मावा बना लीजिये, 200 ग्राम नारियल ले लिजिये और 200 ग्राम पाउडर शुगर या बूरा ले लीजिये, 500 ग्राम लड्डू बन जायेंगे.
निशा: निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
??
निशा: बूरा या तगार चीनी से ही बनाया जाता है, ये किराना स्टोर पर मिलता है. सर्च बटन पर तगार कैसे बनाये लिखकर आप इस वेवसाइट पर बनाने का तरीका भी देख सकते हैं.
निशा: नारियल को चमचे से चलाते हुये जमने वाली कन्सिसटैन्सी तक पकाएं और ठंडा होने के बाद लड्डू बना सकते हैं.
निशा: निधि जी, 12 से 14 लड्डू बन जाते हैं.
sukhe nariyal se ban sakte hai Ye laddu
निशा: अफरीन जी ये लड्डू तो सूखे नारियल से ही बने हैं.
aap ke ladoo achehe he
Nishaji kya nariyal k laddu me rava dal kar nahi banaya ja sakta hai?
निशा: जानवी जी हां अवश्य बनाया जा सकता है.
mane nariyal k laddu bnaye ..phle milk m nariyal ko boil kiya...and usme khoya bhi mila diya....dryfruits dale...aur thnda hone pr bura mila di..but uski consisty bhot ptli ho gyi h..mne use fridge m bhi set hone k liye rkha..
ab uske na to laddu bn rhe h na burfi..please suggest kijiye..uski consisty ko kse set kiya jaye..jisse uske laddu bn ske...
निशा: तनु जी, उसको थोड़ा और पका कर और गाढ़ा किया जा सकता है. ठंडा होने के बाद उसकी बर्फी या लड्डू कुछ भी बना सकते हैं.
मैम क्या हम ड्राई मिल्क से कंडेंस्ड मिल्क बना सकते हैं?
Thanx mam for this sweet recipe
If I add 2 kg of fresh milk ,1 kg of fresh grated coconut and 2.5 gm of khoya then how much sugar is required
निशा: दीपमाला जी, 2 किग्रा. फुल क्रीम मिल्क से सोलिड मावा लगभग 500 ग्राम बनेगा, 1 किग्रा कोकोनट और 250 ग्राम मावा आप इसमें 750 ग्राम बूरा यूज कर सकती हैं, और आप अपने हिसाब से थोड़ा कम या अधिक ले सकती हैं.
Mam muje taza nariyal ki recipe chaiye h
Narial laddo i lv ds recipiee ymy
Mujhe sweets me kuch as a banana hai jo Maldives ban sake ghar par
Nisha ji aap ko taklif dene ke liye mafi chahta hu.muje 10 terah ke laddu ke ingredients or kaise bannate hai wo aap marathi me 3 or 4 line me bhej sakte ho to bhej dejeye.Its urgent because muje mere kids ko school me project submit karna hai to plz if u dont mind plz do it. MARATHI ME BHEJ DO.
1)DALIA LADDU,2)MAMMRA LADDU,3)SPECIAL DRY-FRUIT LADDU,4)RAWA LADDU,5)KESAR LADDU,6)COCONUT LADDU,7)BUNDI LADDU,8)MOTICHUR KE LADDU,9)WHEAT LADDU,10)BESAN KE LADDU.................
निशा:नीलेश जी, माफ कीजिये,मुझे मराठी नहीं आती है.
Coconut burada se laddu kaise banaya ja sakta h
निशा: सपना जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
Nisha ji meri beti ko nariyal ke laddu bahaot pasand h pr kache nariyal ke pr o ache banate hi nhi or kharab bhi hote h test hi acha nhi lagata h usaka plzzz help me
निशा: टिनीमिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंचिता जी, रेसिपी में 250 ग्राम मावा लिया है, उसकी जगह 1.5 कप ( 200 ग्राम) मिल्क पाउडर ले सकते हैं, इसे पहले मावा बना लीजिये, इसके बाद बिलकुल इसी तरीके से लड्डू बनाये जा सकते हैं, मिल्क पाउडर से मावा बनाने का तरीका, मिल्क पाउडर के गुलाब जामुन रेसिपी से देखा जा सकता है.