बाकरवडी – Bhakarwadi Recipe

कुरकुरी, खस्ता बाकरवडी सभी को बेहद पसंद आती है. ये तल कर बनाई जातीं है लेकिन आप चाहें तो इसे ओवन में बेक करके भी बना सकते हैं.
इसे बनाकर हबाबन्द डिब्बों में रखकर एक माह तक प्रयोग कर सकते हैं. तो आईये आज बाकरवडी (Bakarwadi) बनायें
Read - Bhakarwadi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bhakarwadi
आटा लगाने के लिये
- बेसन - 100 ग्राम ( 1 कप )
- मैदा - 100 ग्रान ( 1 कप)
- तेल - 50 ग्राम (1/4 कप) आटे में डालने के लिये
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- अजवायन - आधा छोटी चम्मच
- तेल - बाकरवड़ी तलने के लिये
भरने के लिये मसाला
- तिल - 1 टेबल स्पून
- नारियल - 1 टेबल स्पून (कद्दूकस किया)
- खसखस - आधा टेबल स्पून
अदरक पाउडर - आधा छोटी चम्मच- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- धंनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- चीनी पाउडर - 2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- इमली का पानी या नीबू का रस - 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Bhakarwadi
मैदा और बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. आटे में नमक, हल्दी पाउडर, अजवायन और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये, पानी की सहायता से पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूथिये. गुथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.
भरावन तैयार कीजिये
तिल और खसखस को छोटी कढाई में डाल कर तिल चटकने तक भून लीजिये, कसा हुआ नारियल डालकर और थोड़ा सा भून लीजिये. भुने मसाले मिक्सर में डालिये और मोटा मोटा पीस लीजिये. अब सारे मसाले निकाल कर किसी प्लेट में रखिये और अच्छी तरह मिला लीजिये. मिक्स मसाले को चार भागों में बांट लीजिये.
गुथे हुये आटे को अच्छी तरह मसल कर चिकना कर लीजिये और चार भागों में बांटकर चार गोले बना लीजिये. एक गोले को चपाती की तरह 8-9 इंच के व्यास में गोल बेलिये. बेली गई इस चपाती के ऊपर इमली का पानी लगाइये और एक भाग मसाला डाल कर, बराबर करते हुये फैलाइये. चपाती को इस तरह चित्र की जैसे मोड़िये. पूरी तरह मोड़ने के बाद पानी की सहायता से किनारों को चिपका दीजिये.



इस मोड़े गये रोल से चाकू की सहायता से लगभग आधा इंच. लम्बे टुकड़े काट लीजिये और इन कटे हुये टुकड़े को प्लेट में रखिये. दूसरे गोले भी इसी तरह बेल कर बाकर बड़ी काट कर तैयार कर लीजिये. सारे गोले बेल कर इसी तरह काट कर तैयार कर लीजिये.
कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये और ये काटे गये टुकड़े गरम तेल में डालिये जितने कि एक बार में तले जा सके. मध्यम और धीमी आग पर बाकर बड़ी को ब्राउन होने तक तलिये. तली हुई बाकर बड़ी निकाल कर किसी प्लेट में रखिये. सारे टुकड़े इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
लीजिये बाकरवडी (Maharastrian Bakarwadi) तैयार हैं आप ताजी ताजी बाकरवडी अभी खाइये और ठंडी होने पर एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब भी आपका मन करे कन्टेनर से बाकर बड़ी निकालिये और महिने भर तक चाय के साथ खाइये.
विकल्प : बाकरवडी को आलू का मसाला बनाकर भी इसी तरह भरकर बनाया जाता है, लेकिन आलू कि बाकरवड़ी उसी दिन खाई जाती हैं उन्है आप भर कर अधिक दिन खाने के लिये नहीं रख सकते. आलू की बाकरवड़ी किसी पार्टी के लिये स्टार्टर में परोसने वाले खाने के लिये भी बना सकते हैं.
Bhakarwadi Recipe video
कमेंट (210)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanks a lot Nisha ma'am
इस शानदार रेसिपी के लिए धन्यवाद. इसमें इमली का पानी कैसे बनाए? और दूसरा इसमें इमली का पानी या निम्बु के रस के अलावा हम तेल लगाके भरावन डालके बना सकते है? कृपया मार्गदर्शन करे. आपके लंबे और अच्छे स्वास्थ्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं.
Thanks in advance.
निशा: अंकिता जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
तलने की बजाए यदि माइक्रोवेव किया जाए? कृपया बाकड़वाड़ी को माइक्रोवेव में बनाने की विधि बताएं।
निशा: आशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कृ्ष्णा जी, धन्यवाद.
m bhi devnagari me apne questions likhna chahati hu mujhe english and hindi typing aati h, laken mai ye nahi kar pa rahi hu. why ? aap kaise reply deti h devnagari me, please koi setting batae.
निशा: ज्योति जी, मेरे पास कैफे हिन्दी टाइपिंग टूल साफ्टवेयर है उसमें मैं टाइप करती हूँ.
mai ek house wife hone ke sath sath ek working women bhi hu laken aapki recipes itni acchi hoti h ki pure din me ek bar to kam se kam subscribe karna hi padta h or daily kuch naya banane ka try karti hu, so please easy and fast to cook and healthy for kids recipes batae.
thank u
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप रवा टोस्ट, पालक पनीर सेन्डविच, ब्रेड पोहा, वेज पोहा, चीला इत्यादि की रेसिपी देख सकती हैं.
meri bhakarwadi crispy nahi bani, puir ki tarha se soft ho gai, m vapas try karungi plz reply soon.
निशा: ज्योति जी, आटा यदि अधिक नरम हो या तेज आंच पर बाकरवड़ी तली जायें तो नरम हो सकती हैं. बाकरवाड़ी के लिए सख्त आटा गूंथिए और इन्हें धीमी आग पर तलिए, क्रिस्पी तैयार होंगी.
निशा: सुषमा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नितिन जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
Thia method is so esay nd wright
निशा: भक्ति जी, धन्यवाद.
निशा: इमरान जी, आपको भी मेरा धन्यवाद.
निशा: झेलम जी, आटा यदि अधिक नरम हो या तेज आंच पर बाकरवड़ी तली जायें तो नरम हो सकती हैं, आप इन्हें फिर से धीमी आग पर और तल कर थोड़ा सख्त कर सकती हैं.
what preservatives can be used to increase his shelf life.
निशा: अजय जी, बाकरवड़ी को अच्छी तरह धीमी आग पर कुरकुरी होने तक तला गया हो तब ये आप महिने भी रख कर खा सकते हैं, असमें प्रजरवेटिव डालने की आवश्यकता नहीं होती.
निशा: संध्या जी, आप ये रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए. धन्यवाद.
निशा: निहारिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.