बाकरवडी – Bhakarwadi Recipe

कुरकुरी, खस्ता बाकरवडी सभी को बेहद पसंद आती है. ये तल कर बनाई जातीं है लेकिन आप चाहें तो इसे ओवन में बेक करके भी बना सकते हैं.
इसे बनाकर हबाबन्द डिब्बों में रखकर एक माह तक प्रयोग कर सकते हैं. तो आईये आज बाकरवडी (Bakarwadi) बनायें
Read - Bhakarwadi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bhakarwadi
आटा लगाने के लिये
- बेसन - 100 ग्राम ( 1 कप )
- मैदा - 100 ग्रान ( 1 कप)
- तेल - 50 ग्राम (1/4 कप) आटे में डालने के लिये
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- अजवायन - आधा छोटी चम्मच
- तेल - बाकरवड़ी तलने के लिये
भरने के लिये मसाला
- तिल - 1 टेबल स्पून
- नारियल - 1 टेबल स्पून (कद्दूकस किया)
- खसखस - आधा टेबल स्पून
अदरक पाउडर - आधा छोटी चम्मच- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- धंनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- चीनी पाउडर - 2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- इमली का पानी या नीबू का रस - 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Bhakarwadi
मैदा और बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. आटे में नमक, हल्दी पाउडर, अजवायन और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये, पानी की सहायता से पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूथिये. गुथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.
भरावन तैयार कीजिये
तिल और खसखस को छोटी कढाई में डाल कर तिल चटकने तक भून लीजिये, कसा हुआ नारियल डालकर और थोड़ा सा भून लीजिये. भुने मसाले मिक्सर में डालिये और मोटा मोटा पीस लीजिये. अब सारे मसाले निकाल कर किसी प्लेट में रखिये और अच्छी तरह मिला लीजिये. मिक्स मसाले को चार भागों में बांट लीजिये.
गुथे हुये आटे को अच्छी तरह मसल कर चिकना कर लीजिये और चार भागों में बांटकर चार गोले बना लीजिये. एक गोले को चपाती की तरह 8-9 इंच के व्यास में गोल बेलिये. बेली गई इस चपाती के ऊपर इमली का पानी लगाइये और एक भाग मसाला डाल कर, बराबर करते हुये फैलाइये. चपाती को इस तरह चित्र की जैसे मोड़िये. पूरी तरह मोड़ने के बाद पानी की सहायता से किनारों को चिपका दीजिये.



इस मोड़े गये रोल से चाकू की सहायता से लगभग आधा इंच. लम्बे टुकड़े काट लीजिये और इन कटे हुये टुकड़े को प्लेट में रखिये. दूसरे गोले भी इसी तरह बेल कर बाकर बड़ी काट कर तैयार कर लीजिये. सारे गोले बेल कर इसी तरह काट कर तैयार कर लीजिये.
कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये और ये काटे गये टुकड़े गरम तेल में डालिये जितने कि एक बार में तले जा सके. मध्यम और धीमी आग पर बाकर बड़ी को ब्राउन होने तक तलिये. तली हुई बाकर बड़ी निकाल कर किसी प्लेट में रखिये. सारे टुकड़े इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
लीजिये बाकरवडी (Maharastrian Bakarwadi) तैयार हैं आप ताजी ताजी बाकरवडी अभी खाइये और ठंडी होने पर एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब भी आपका मन करे कन्टेनर से बाकर बड़ी निकालिये और महिने भर तक चाय के साथ खाइये.
विकल्प : बाकरवडी को आलू का मसाला बनाकर भी इसी तरह भरकर बनाया जाता है, लेकिन आलू कि बाकरवड़ी उसी दिन खाई जाती हैं उन्है आप भर कर अधिक दिन खाने के लिये नहीं रख सकते. आलू की बाकरवड़ी किसी पार्टी के लिये स्टार्टर में परोसने वाले खाने के लिये भी बना सकते हैं.
Bhakarwadi Recipe video
कमेंट (210)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: sayyeda ji, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रचना जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रमा आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
i hve tried ur bakarwadi receipy
bt it was nt stick to roll properly n it was nt fry properly n it s sread in oil.
so,nishaji pls reply me why does it happen?
निशा: नलिनी जी, बाकरवड़ी के लिये जो पूरी बेल कर तैयार करते हैं उसके ऊपर सबसे पहले नीबू का रस या इमली का पानी लगाया जाता है, इसके ऊपर मसाले डाल कर फैलायें मसाले पूरी पर चिपक जाते हैं, अब आराम से प्रोपर मोड़कर रोल बनाइये जो लूज न हो, काटिये और तलिये, तलते समय धीमी आग और मीडियम आग पर तलें, वीडियो को अच्छी तरह से देखें, आप अच्छी बाकरवड़ी बना लेंगी.
Thank u so much...
निशा: अर्चना जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजी, मसाला हल्का फुलका तो निकल जाता है लेकिन ज्यादा मसाला नहीं निकलना चाहिये, प्लीज रैसिपी को अच्छी तरह पढ लीजिये और इसका वीडियो भी देंखे.
निशा: योगेश जी, मेरा भी उनको बहुत बहुत धन्यवाद और दिपावली की शुभकामनायें.
निशा: पायल, पेस्ट डालने से अन्दर गीला पन ज्यादा आयेगा और फिर ये सोगी हो जायेंगी, इसके लिये मसाले ड्राई ही लीजिये.
निशा: प्रियंका, इन्हैं आप धीमी आग पर तलेंगी तो ये कुरकुरे अवश्य बनेंगे.
Mujhe ye bhi poochna tha ki meri bhakarwadi soft nahi thi balki crispy thi..soft banane k liye kya kare ??
Aur kitna mota ya patla belna h mixture ko...ye to aapne bataya hi nhi
Plz reply...thanks in advance
निशा: स्वाति, भाखरवड़ी चपाती जैसी पतली बेलिये, और अगर आप इसे सोफ्ट रखना चाहती है तो इसे तलते समय आग मीडियम और तेज रखें, अगली बार आप अपने पसन्द की बाखरबड़ी बना लेंगी, धन्यवाद.
Pratu
Your Bhakarvadi receipe video is too good. Thank you so much for the nice receipe.
निशा: नम्रता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
I find your receipes very easily explained. i have tried lots of ur receipes.. nwadays i only visit your website for receipes. Bhakarwadi is very cleanly explained. Thank u nisha ji.. warna duseri websites par dhand se batate hi nahi ki kaise banega aur sabse achi baat aap saath me pics bhi add karte ho ki is step ke baad aisa dekhiga aur bahut kuch..
Thanks a lot
निशा: नेहा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine abhi abhi bakarwadi banai aur bahut hi tasty bani maine to garam garam kha bhi li ek-do, really awesome recipe. ek dum chatpati and my husband loves chatpata taste unko bhi pasand aayi..... and ye sab hua apki help se........... so thankyou soooooo much mam....
निशा: अनुराधा, इसमें सारी मेहनत तो आपकी है, आप मुझे क्रेडिट दे रही हैं, मुझे बहुत खुशी हुई, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks again.
Thank You for your nice recipes
Humare ghar mein sab aapke bahut bade fan hain
Pls. batayen ki Bhakarwadi mein masala chipkane ke liye nimbu pani ya imli pani ki jagah kuch aur use kar sakte hain jo khatta na ho ?
mene apke bataye hu tarikeshe bhakarwadi banae par usme thodisi prolem hue apne jo sukha basen lagane ko khata oil me talte samay mene veshehi kiya par mere bhakarwadi mese masala kafi nikal gaya
or mene akdam slow gas par bhakarwadi tali firbhi wo under se kurkuri nahi hue aesa kyu hua please reply me taki me firase try kar saku
or agly bar esebhi acha bana saku
निशा: सरोज जी आपने सारा सही तो किया है लेकिन बेसन किनारे से थोड़ा कम हो अच्छी तरह मिनारे बन्द न हुये हो थोड़ी सी स्टफिंग निकल जाती है, धीमी आग पर बाकरवड़ी तलेंगी तो बे अन्दर तक अवश्य सिक जायेंगी.
i always thank you for all your delicious recipes. about Bakarwadi i just want to know that kya bakarwadi banane me hum khaskhas or til ki jagah kharbooje ke beej use kar sakte hain and kya maide ki jagah aata use kar sakte hain because maida ko hum avoid hi karte hain..... and my husband loves every recipe of your site or unko har din kuch alag chahiye khane me jisme aapki help milti h so ab mai jaldi se bakarwadi banana chahti hu so pls solve my query as soon as possible so that i can make these bakarwadi.
thanks again
निशा: अनुराधा, आप गेहूं के आटे से बाकरवड़ी बना सकती हैं, और खरबूजे के बीज भी डाल सकती हैं, खरबूजे के बीज बहुत अधिक न डालें, बाकरवड़ी को रोल करने में कठिनाई हो सकती है.
bhakarwadi to aachi hui......... lekin wo kurkuri nahi ho pai.
bohat hi naram ho gai
निशा: आशीष, बाकरवड़ी को धीमी आग पर क्रिस्पी होने तक तलेंगें तो बाकरवड़ी कुरकुरी बनेगी.
Thank You For Sharing this Recipe Its very helpful and knowledgeable for young girl, Mam please tel me the Measurement of Bhakarwadi for 20 to 30 People
Best Wishes
Shweta
Thankss mam .
निशा: अनुराग, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा, तिल डाले जा सकते हैं.
Thanks a lot.......... Nisha ji......
निशा: रिंकू, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam plz tell ke jo aapne fry karne ke lea Karahe use kare hai...kya vo non-stick hai???
निशा: महक, वह स्टील की कढ़ाई है.