पनीर छोले मसाला - Chole Paneer Masala Recipe - Punjabi Channa Paneer Masala
पनीर छोले मसाला (Chole Paneer Masala) उबले हुये चने, देशी मसाले और पनीर को रिच ग्रेवी में मिलाकर बनाये जाते हैं. इन्हे भटूरे, कुलचे, नान, चावल या चपाती किसी के भी साथ परोसा जा सकता है.
Read - Chana Masala Recipe – Chole Masala Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Masala
चार लोगों के लिये. बनाने. में करीब 20 मिनिट लग जायेंगे.
- सफेद चना ( काबुली चना) - एक कप या 150 ग्राम
- खाना सोडा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- टी बैग - 1 ( टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेड और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें )
- टमाटर - 3-4 मीडियम साइज
- हरी मिर्च – 3-4
- अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- अनार दाना - आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- पनीर - 100 ग्राम (छोटा छोटा काट लीजिये)
- हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Chana Masala
चनों को रात भर पानी में भीगने रख दे.
चनों को धो कर कुकर में भरें, एक छोटा गिलास पानी, नमक और खाना सोडा मिला दें और टी बैग भी डाल दें. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दें. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और चनों को 5 मिनिट तक पकने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेशर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये.

कुकर का प्रेशर जब तक खतम होता है तब तक, चने केलिये मसाला तैयार कर लेते हैं. टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद अनारदाना डालें और धनियाँ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल दें, चमचे से चलायें, अब टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण डाल दीजिये, मसाले को तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे. भुने मसाले में एक कप पानी डाल दीजिये. मसाले में उबाल आ जाने दीजिये.

पहले से उबाले हुये चनों को इस मसाले की तरी में मिला दीजिये. अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हों तो आप उनमें आवश्यकतानुसार पानी मिला लीजिये और चनों 2 - 3 मिनिट पका लीजिये, पनीर के टुकड़ों को हल्का सा तल कर, गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये, नमक टेस्ट करके नमक को ऎडज्स्ट कर लीजिये. गरमा गरम छोले (Chana Masala - Chole Masala ) तैयार हैं.
छोलों को प्याले मे निकाल लीजिये और हरे धनियाँ ऊपर से डाल कर सजा दीजिये. गरमा गरम छोले को चपाती, पराठा या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
नोट
यदि आप प्याज पसन्द करते है, तो जीरा भुनने के बाद एक प्याज बारीक कतर कर हल्का गुलाबी होने तक भूनें और उपरोक्त विधि के अनुसार छोले बनालें.
अनार दाना न होने पर एक चौथाई चम्मच अमचूर पाउडर प्रयोग करें.
Chole Paneer Masala Recipe - Punjabi Channa Paneer Masala video
कमेंट (181)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: गिल, ये मुझे पसन्द नहीं है.
निशा: सुमन छोले में लाल मिर्च तो हमने भी डाली हैं, यदि आप अधिक तीखा खाना पसन्द करती हैं, तब और अधिक लाल मिर्च भी डाली जा सकती हैं.
refined oil ki jagah per mastard oil use kre to taste mein koi problem hogi. mere ghr per mostly mastard oil rehta hai
निशा: अजमा, रिफाइन्ड ओइल और मस्टर्ड ओइल तेल के स्वाद अलग अलग हैं, आप मस्टर्ड ओइल यूज करती हैं, आप उसे पसन्द करती हैं, आप मस्टर्ड ओइल में ये रैसिपी बनाइये अच्छी बनेगी.
निशा: साइमन, ये टी बैग है, आप इस रैसिपी को होम पेज पर इंगलिश रैसिपी देखने के लिये क्लिक करके किसी भी रैसिपी को इंगलिश में देख सकते हैं.
your website is realy a gloom for ladies and girls those want to make food and can't go outside. thanks again
निशा: वर्षा, कोई भी रिफाइन्ड ओइल लिया जा सकता है, जो आपके घर में पसन्द किया जाता हो, कभी आप अपने मन से घर में भी अपना रिफाइन्ड ओइल बदल सकती है, धन्यवाद.
निशा: अमन, धन्यवाद.
निशा: पूजा, खाना सोडा की जगह तो ईनो पाउडर यूज कर सकते हैं लेकिन खाना सोडा ज्यादा अच्छा होता है.
निशा: रानी, छोले में टी बैग, कलर के लिये डाला गया है, आप नहीं चाहती तो न डालें, छोले का कलर डार्क ब्राउन होने के बजाय लाइट ब्राउन आयेगा.
निशा: शिल्पा, जीरा भूनने के बाद एक प्याज बारीक काट कर डालेंगे और हल्की गुलाबी होने तक भून लेंगे, इसके बाद सारे मसाले उसी क्रम में डालकर भूनेंगे और छोले बना लेंगे.
निशा: शगुन, बताने के लिये धन्यवाद.