पनीर छोले मसाला - Chole Paneer Masala Recipe - Punjabi Channa Paneer Masala
पनीर छोले मसाला (Chole Paneer Masala) उबले हुये चने, देशी मसाले और पनीर को रिच ग्रेवी में मिलाकर बनाये जाते हैं. इन्हे भटूरे, कुलचे, नान, चावल या चपाती किसी के भी साथ परोसा जा सकता है.
Read - Chana Masala Recipe – Chole Masala Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Masala
चार लोगों के लिये. बनाने. में करीब 20 मिनिट लग जायेंगे.
- सफेद चना ( काबुली चना) - एक कप या 150 ग्राम
- खाना सोडा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- टी बैग - 1 ( टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेड और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें )
- टमाटर - 3-4 मीडियम साइज
- हरी मिर्च – 3-4
- अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- अनार दाना - आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- पनीर - 100 ग्राम (छोटा छोटा काट लीजिये)
- हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Chana Masala
चनों को रात भर पानी में भीगने रख दे.
चनों को धो कर कुकर में भरें, एक छोटा गिलास पानी, नमक और खाना सोडा मिला दें और टी बैग भी डाल दें. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दें. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और चनों को 5 मिनिट तक पकने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेशर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये.

कुकर का प्रेशर जब तक खतम होता है तब तक, चने केलिये मसाला तैयार कर लेते हैं. टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद अनारदाना डालें और धनियाँ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल दें, चमचे से चलायें, अब टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण डाल दीजिये, मसाले को तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे. भुने मसाले में एक कप पानी डाल दीजिये. मसाले में उबाल आ जाने दीजिये.

पहले से उबाले हुये चनों को इस मसाले की तरी में मिला दीजिये. अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हों तो आप उनमें आवश्यकतानुसार पानी मिला लीजिये और चनों 2 - 3 मिनिट पका लीजिये, पनीर के टुकड़ों को हल्का सा तल कर, गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये, नमक टेस्ट करके नमक को ऎडज्स्ट कर लीजिये. गरमा गरम छोले (Chana Masala - Chole Masala ) तैयार हैं.
छोलों को प्याले मे निकाल लीजिये और हरे धनियाँ ऊपर से डाल कर सजा दीजिये. गरमा गरम छोले को चपाती, पराठा या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
नोट
यदि आप प्याज पसन्द करते है, तो जीरा भुनने के बाद एक प्याज बारीक कतर कर हल्का गुलाबी होने तक भूनें और उपरोक्त विधि के अनुसार छोले बनालें.
अनार दाना न होने पर एक चौथाई चम्मच अमचूर पाउडर प्रयोग करें.
Chole Paneer Masala Recipe - Punjabi Channa Paneer Masala video
कमेंट (181)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
waiting for your suggestion..
निशा: प्रशांत जी, आप इसमें अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं
निशा: नैना जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. मेरी कोई रेसिपी बुक नही हैं.
निशा: दीप्ती जी, अगर छोले पतले हो जाएं तो इन्हें खुले में थोड़ी देर और पकने दीजिए. तरी गाढ़ी हो जाएगी.
निशा: मुकेश जी, हां पनीर को बिना तले भी डाला जा सकता है, छोले अच्छे बनेंगे.
निशा: कुसुम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विपन जी, रैसिपी में सभी मसालों के नाम दिए गए हैं आप उन्हें देख सकते हैं.
Maine ye sabzi try kari...achi to bani lekin isme red mirch ki vajah se teekha zyada ho gya or maine isme aamchur b dala to uski vjh se khatti zyada ho gyi...isko theek kaise karun plz tell me...
निशा: नुपुर जी, छोले में थोड़े उबले आलू तोड़ कर डाल दीजिये या थोड़े टमाटर पीस कर तेल में भूनें और मिला लीजिये, नमक एडजैस्ट कर लीजिये, अगली बार मसालों का ध्यान से उपयोग कीजिए. आप मिर्च अपनी पसंद अनुसार कम या ज्यादा जैसे रखना चाहें रख सकती हैं.
निशा: जीवन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पुष्कर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हर्ष जी, रेसिपी में 150 ग्राम चने से छोले बनायें है, और 1 छोटी चम्मच नमक यूज किया है, 1 किग्रा चने के छोले में 6-7 छोटी चम्मच नमक यूज किया जा सकता है.
i m one of ur greatest fan. Jaise ek gud luck hota hai waise hi agar aapji recipe read krne k bd m kuchh bhi bnau woh awsome bn jata hai.
thank u.
agar mujhe ise wuthout tea colour bnana hai to kya recipe same rhegi??? Or isme chana masala dalna shi hai
निशा: गीतिका जी, आप इसमें टी बैग न डालें और विधि वैसे ही रहेगी, और इन घर के मसालों से छोले बहुत अच्छे बनते हैं. अगर चना मसाला डालना चाहते हैं तो डाल सकते हैं.
निशा: गौरव जी, यह कलर के लिए उपयोग किया जाता है.
निशा: अंकुर जी, तब आप अब भिगो दीजिये और बाद में बनाइये, बिना भिगोये छोले बहुत देर में बनेंगे और उतने अच्छे भी नहीं बनेंगे.
निशा: सुमन जी, ये छोले बिना हल्दी के ही बनाये जाते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: एकता जी, मसाला जलने के स्वाद को खतम नहीं कर पाते हैं, लेकिन थोड़ा मिर्च पाउडर और खटाइ डालने से ये कम हो सकता है.
निशा: यतिका जी, टी बैग को छोले में डार्क कलर देने के लिये यूज किया जाता है, लेकिन इमली को खट्टा स्वाद देने के लिये यूज किया जाता है, दोंनो अलग हैं.
निशा: आप अगर चाय बनाने की रेसिपी पूछ रहें हैं तो मेरी वेबसाइट पर वो उपलब्ध है आप उसे देख सकते हैं.
निशा: पूनम जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
Chaye pati ko kapde me badkar hi chole me dalna haina
निशा: सोनू जी, हां चाय पत्ती को सूती साफ कपड़े में बांध कर डाल सकते हैं, या चाय पत्ती को उबालें और चाय का पानी चनों में डाल दीजिये.
पनीर की सब्जी कैसे बनती है पूरी बिधि के साथ बताये।
chole masala ni dalna h kya mnisha ji
निशा दिव्या जी, छोले हम अपने ही मसालों से बना रहें है, प्लीज ट्राई कीजिये, बहुत अच्छे छोले बनते हैं.