पनीर छोले मसाला - Chole Paneer Masala Recipe - Punjabi Channa Paneer Masala
पनीर छोले मसाला (Chole Paneer Masala) उबले हुये चने, देशी मसाले और पनीर को रिच ग्रेवी में मिलाकर बनाये जाते हैं. इन्हे भटूरे, कुलचे, नान, चावल या चपाती किसी के भी साथ परोसा जा सकता है.
Read - Chana Masala Recipe – Chole Masala Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Masala
चार लोगों के लिये. बनाने. में करीब 20 मिनिट लग जायेंगे.
- सफेद चना ( काबुली चना) - एक कप या 150 ग्राम
- खाना सोडा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- टी बैग - 1 ( टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेड और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें )
- टमाटर - 3-4 मीडियम साइज
- हरी मिर्च – 3-4
- अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- अनार दाना - आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- पनीर - 100 ग्राम (छोटा छोटा काट लीजिये)
- हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Chana Masala
चनों को रात भर पानी में भीगने रख दे.
चनों को धो कर कुकर में भरें, एक छोटा गिलास पानी, नमक और खाना सोडा मिला दें और टी बैग भी डाल दें. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दें. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और चनों को 5 मिनिट तक पकने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेशर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये.

कुकर का प्रेशर जब तक खतम होता है तब तक, चने केलिये मसाला तैयार कर लेते हैं. टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद अनारदाना डालें और धनियाँ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल दें, चमचे से चलायें, अब टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण डाल दीजिये, मसाले को तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे. भुने मसाले में एक कप पानी डाल दीजिये. मसाले में उबाल आ जाने दीजिये.

पहले से उबाले हुये चनों को इस मसाले की तरी में मिला दीजिये. अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हों तो आप उनमें आवश्यकतानुसार पानी मिला लीजिये और चनों 2 - 3 मिनिट पका लीजिये, पनीर के टुकड़ों को हल्का सा तल कर, गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये, नमक टेस्ट करके नमक को ऎडज्स्ट कर लीजिये. गरमा गरम छोले (Chana Masala - Chole Masala ) तैयार हैं.
छोलों को प्याले मे निकाल लीजिये और हरे धनियाँ ऊपर से डाल कर सजा दीजिये. गरमा गरम छोले को चपाती, पराठा या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
नोट
यदि आप प्याज पसन्द करते है, तो जीरा भुनने के बाद एक प्याज बारीक कतर कर हल्का गुलाबी होने तक भूनें और उपरोक्त विधि के अनुसार छोले बनालें.
अनार दाना न होने पर एक चौथाई चम्मच अमचूर पाउडर प्रयोग करें.
Chole Paneer Masala Recipe - Punjabi Channa Paneer Masala video
कमेंट (181)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
hello nisha ji
mujay 100 people ky liya aloo chole ghar par banany h to aap recipe with measurement bata sakti ha kya .Specially salt ki quantity.
निशा: जैश्री जी, इतने छोले 4-5 सदस्यों के लिये हो जाते हैं, 100 सदस्यों के लिये 3 किग्रा चने से छोले बनाये जा सकते हैं, लगभग 20 छोटी चम्मच नमक डालना होगा, पहले कम नमक डालें, टेस्ट करने के बाद एडजैस्ट कर लीजिये.
Nisha ji ager chhole me galti se koi masala zyda ho jaye aur masale ka kadwapan aane lage to use kaise door karte hai, aur jabki hame ye n pata ho ki kiya cheez zyada ho gai hai.
निशा: करुना जी, छोले में मसाला एडजैस्ट करने के लिये थोड़ा टमाटर पेस्ट घी के साथ भून कर डाला जा सकता है, पनीर तल कर मिलाया जा सकता है.
very nice recipe
Mujhe dambhar nhi banta ap sabhar dosa bsnane ki video dikh dijiye
निशा: आरती जी, सांभर और दोसा बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
how i use gotta masala in food
Hello nisha g,nisha g mere hath mein khane ka taste nhi aata m kya kru plz kuch btao aisi tricks jisse tasty khana bne nd pav bhaji,sambhar dosa ki receipe btao
निशा: निशा जी, खाने को खुश होकर पूरे मन से बनाये, आप अवश्य टेस्टी खाना बनायेंगी. जो रेसिपी आप पूंछ रही है वे सारी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती हैं.
chola masale banane ki bidhi
Hiii
Nishaji kya aap muje Delhi ke chole bhature ki recipe bej sakti hai
निशा: वर्षा जी, वेबसाइट पर और मेरे चैनल पर छोले भटूरे की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर छोले भटूरे लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती है, प्लीज ट्राई बहुत अच्छे छोले भटूरे बनकर तैयार होंगे.
hi nishaji,
nishaji chane ko jaldi banane ke liye kitmi der tak ubale
अगर छोले में मिर्च अधिक हो जाये तो क्या करें.
निशा: अंकुर जी, टमाटर पीसकर, तेल में पका कर मिलाने से मिर्च कम हो जायेंगी.
Shayad soda jyada ho gaya tha
I ll try once again
निशा: आस्था जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanku nishji
निशा: अनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूर्णिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanx a lot
Because of your recipe, my in-lows love my Panir
निशा: अंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks
निशा: ओमप्रकाश जी, इससे छोले का कलर डार्क हो जाता है, छोले का ये डार्क कलर बहुत पसन्द किया जाता है.
आपका बहुत बहुत धन्यवाद निशा जी।
राधे....राधे।।
निशा: धीरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विकास जी, चाय की पत्ती का बैग या पाउच, इसे हम चाय बनाने में यूज करते हैं, यहां इसे हम छोले को कलर देने के लिये यूज कर रहे हैं.
निशा: ZeeShan ji, एक कप छोले के लिये कुकर में एक सीटी आने के बाद, गैस धीमी कर दीजिये और धीमी आग पर छोले को 5 मिनिट उबलने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये और छोले को प्रेशर खतम होने तक कुकर में ही रहने दीजिये. कुकर का प्रेशर खतम होने पर छोले निकालिये, बहुत ही अच्छी तरह छोले उबल कर तैयार हो गये होंगे.
निशा: राधा जी क्या कमी रहती है, जिससे आपको छोले पसन्द नहीं आ रहे है, प्लीज आप 2 बार छोले का वीडियो देखिये, और बिलकुल उसी तरह से छोले बनाइये, आप अवश्य ही बहुत अच्छे छोले बनायेंगी.
निशा: अनु जी, मेरे परिवार में बिना ओनियन और लहसन के खाना पसन्द किया जाता है, और मुझे भी इसी तरह का खाना पसन्द आता है.
निशा: मधु जी, अमचूर पाउडर छोले का सास ग्रेवी बना रहे हैं उसमें अमचूर पाउडर डाल दीजिये, छोले में टमाटर से भी अच्छा खट्टा स्वाद आता है, आप बिना अमचूर और अनारदाने के भी छोले बना सकते हैं.
निशा: मधु जी, 2-3 सीटी लगाने के बाद 7-8 मिनिट धीमी गैस पर पकने दीजिये, छोले उबलकर तैयार हो जायेंगे.