करी पत्ता पाउडर मसाला – Recipe Curry Powder masala

ताजा हरा करी पत्ता सब्जी और दालों में स्वाद और महक के लिये डाला जाता हैं. आप इन ताजे हरे पत्तों से करी पत्त्ता पाउडर बनाकर रख सकते हैं.

करी पत्ता पाउडर (Curry Powder) यदि सब्जी दाल चावल में डाल कर खाया जाय तब वे और अधिक स्वादिष्ट लगती हैं, तो आइये करी पत्ता पाउडर (Curry Powder Recipes) बनाते हैं.

Read - Recipe Curry Powder In English 

आवश्यक सामग्री -  Curry Powder Ingredients

  • करी पत्ता - एक कप
  • तेल - 2 छोटी चम्मच
  • चना दाल - 2 टेबल स्पून
  • लाल मिर्च - 2-3
  • काली मिर्च - 10
  • राई के दाने - 1 छोटी चम्मच
  • जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • मैथी दाना - आधा छोटी चम्मच
  • हींग - 1 - 2 चुटकी (यदि आप चाहें)
  • अमचूर पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 2 छोटी चम्मच

विधि - How to Make Curry Powder

Curry Powder Ingredientsताजा करी पत्ता धोइये और सुखा लीजिये.  कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये करी पत्ता डालिये और करारे होने तक भून कर  लीजिये, भुने पत्ते किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.

कढ़ाई में बचा हुआ एक छोटी चम्मच तेल डालिये और सबसे पहले चने की दाल डाल कर हल्दी ब्राउन होने तक भून लीजिये, राई के दाने और जीरा डालिये, मैथी दाना, काली मिर्च डालिये, और सारे मसाले को ब्राउन होने तक भूनिये. आग बन्द कर दीजिये मसाले को ठंडा होने दीजिये.

भुने हुये मसालों में लाल मिर्च, अमचूर पाउडर, हींग पाउडर और नमक मिलाइये, और मिक्सी से हल्का दरदरा पीस लीजिये. करी पत्ता पाउडर तैयार है.

करी पत्ता पाउडर (Curry Powder) को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिये. 2-3 महिने तक अच्छी महक के साथ  चावल, इडली, दोसा, उत्तपम, दही, रायता में डालिये और खाइये.

Recipe Curry Powder Video In Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 08 May, 2019 07:41:56 AM

    sabji masala banane ki vidhi aur dijiye

    • 15 May, 2019 05:54:11 AM NishaMadhulika

      , aap ko kon si sabji ke masale ki recipe chahiye

  2. 25 November, 2017 02:13:32 AM namita

    Nisha ji ager kisi chez Mai meetha tez ho jaay too kya krna chahiy

  3. 22 September, 2017 06:25:38 AM Priya

    Curry patta powder Ko kitne Dino tak store kar sakte h
    निशा: प्रिया जी, करी पत्ता पाउडर को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिये. 2-3 महिने तक इसे उपयोग में ला सकते हैं.

  4. 20 September, 2017 05:18:20 AM Lalita

    mam, sabji masala banane ki vidhi bhi bata do, jo sabhi sabji me dalkar uska swad badaya jaye. me kuch bhi banati hu to usme kuch na kuch kami rah hi jati he. so plz send me sabji receipe.
    निशा: ललिता जी, सब्जी में मसालों का काम्बीनेशन सही हो मसालों को अच्छी तरह भूना जाय, सब्जी बहुत अच्छी बनती है, आप पावभाजी मसाले को किसी भी सब्जी में यूज कर सकती हैं, इससे सब्जी का स्वाद बढ़ जाता है.

  5. 09 March, 2017 07:32:41 PM pooja

    Curry leaves na ho to.kya kre
    निशा: पूजा जी, करी पत्ता मसाला पाउडर में करी पत्ता मुख्य सामग्री है. इसे बनाने के लिए करी पत्ता ज़रूरी है.

  6. 06 January, 2017 06:32:15 PM Sonia

    Nishaji yeh powder main har do teen mahine main 1 baar Banati hoon. Mujhe Ayurvedic cooking ka bahut Shauk hai. Aapki recipes main mujhe ayurveda hi ayurveda dikhai deta hai. Maine kabhi socha bhi nahin tha ki kadipatta ko powder form main bhi use kar skate hain.main use poha ,upama,rayta,dahi main use karti hoon.
    निशा: सोनिया जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.

  7. 09 October, 2016 09:00:10 AM Reshma

    Mam is main amchur powder na hoto kya dal na chaite.
    निशा: रेशमा जी, आप टाटरी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं.

  8. 02 August, 2016 10:56:56 PM vikas

    plz batayen ki kadi patton ka use kewal balon ke liye hi hota hei ya kuch aur bhi

  9. 20 May, 2016 05:37:31 AM Lipi Mohanty

    Nisha ji,Maine aapki bahut sare receipe ghar me banayi aaur khana bahut taste bhi mili he. Aur aapki receipe ki achhi khasiyat he ki bahut simple he I love it. Thnx Nisha ji very much..
    निशा: लीपी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.