कसूंदी – Mango Mustard Kasundi Recipe – Mango Mustard Sauce

कसूंदी (Mango Kasundi Sauce) सास बड़ा ही स्वादिष्ट चरपरे स्वाद वाला खट्टा सास है. पकोड़े, पिज्जा, सैन्डविच और किसी भी स्नैक्स के साथ कसूंदी खायी जा सकती है. कसूंदी को हम आसानी से घर में बना सकते हैं, आइये कसूंदी (Mango Kasundi Sauce) बनाना शुरू करते हैं.
Read - Mango Mustard Kasundi Recipe – Mango Mustard Sauce Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Kasundi
- कच्चे आम - 2 मीडियम आकार के (300 ग्राम)
- अदरक -2 इंच का लम्बा टुकड़ा (छिला हुआ)
- हरी मिर्च - 4
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
- मेथी के दाने - 1 छोटी चम्मच
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- सरसों का तेल - आधा कप
- हींग पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सिरका - 1/4 कप
- नमक - 2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- राई - 2 छोटी चम्मच
- पीली सरसों - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Mango Kasundi
आम को धोइये, इसका डंठल हटाकर छीलिये और गूदा निकाल कर छोटे टुकड़ों में काट लीजिये.
आम के पल्प को मिक्सर जार में डालिए. साथ ही, राई, पीली सरसों, जीरा, चीनी और 1 से 2 टेबल स्पून पानी डालिए. हरी मिर्च और अदरक के टुकड़े काटकर मसाले में डाल दीजिए और इन्हें पीस लीजिए.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. इस तेल में पिसे हुये मसाले-आम का पल्प डाल दीजिए. हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हींग भी डाल दीजिए. सारी सामग्रियों को मिलाते हुए 2 से 3 मिनिट तक भून लीजिये.

कसूंदी के भुनते ही, गैस बंद कर दीजिए और इसे ठंडा होने दीजिए. इसके बाद, कसूंदी में सिरका डालकर मिलाइये. कसूंदी को प्याले में निकालिए. कसूंदी तैयार है.
तैयार कसूंदी को आप अभी भी खा सकते हैं, लेकिन इसका स्वाद 3 से 4 दिन बाद अच्छा आता है जब आम का पल्प और मसाले मिलकर ज़ज़्ब हो जाएंगे.
कसूंदी को कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर फ्रिज में रख दीजिए और 2 से 3 महीने तक खाते रहिए.
सुझाव
कसुंदी को कांच की बोतल में भरने से पहले बोतल को उबलते गर्म पानी से अच्छी तरह धोकर सुखा लें, ताकि आपकी कसूंदी खराब न हो.
कमेंट (41)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निति, कसूंदी को चटनी की तरह, पूड़ी परांठे के साथ भी खा सकते है,
निशा: पूजा, अगर कसूंदी को फ्रिज में रखे तब तो 6 महिने में भी खराब नहीं होगी, लेकिन बाहर अधिक दिन रखने के लिये प्रिजरवेटिव डाल कर रखे जा सकती हैं.
निशा: रागिनी, कंसूदी में सिरका डालना ही होता है.
mane yah recipe banaye bahut tasty lagi
thank you for this delicious recipe