कसूंदी – Mango Mustard Kasundi Recipe – Mango Mustard Sauce

📅 1 अगस्त 2010 👁 2.7 लाख बार देखी गई 💬 41 कमेंट ★ 3.5 (4526)

कसूंदी (Mango Kasundi Sauce) सास बड़ा ही स्वादिष्ट चरपरे स्वाद वाला खट्टा सास है. पकोड़े, पिज्जा, सैन्डविच और किसी भी स्नैक्स के साथ कसूंदी खायी जा सकती है. कसूंदी को हम आसानी से घर में बना सकते हैं, आइये कसूंदी (Mango Kasundi Sauce) बनाना शुरू करते हैं.

Read - Mango Mustard Kasundi Recipe – Mango Mustard Sauce Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Kasundi

  • कच्चे आम - 2 मीडियम आकार के  (300 ग्राम)
  • अदरक -2 इंच का लम्बा टुकड़ा (छिला हुआ)
  • हरी मिर्च - 4 
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
  • मेथी के दाने - 1 छोटी चम्मच
  • जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 2 छोटी चम्मच
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • सरसों का तेल -  आधा कप
  • हींग पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • सिरका - 1/4 कप
  • नमक - 2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • राई  - 2 छोटी चम्मच
  • पीली सरसों - 2 छोटी चम्मच

विधि - How to make Mango Kasundi

आम को धोइये, इसका डंठल हटाकर छीलिये और गूदा निकाल कर छोटे टुकड़ों में काट लीजिये.  

आम के पल्प को मिक्सर जार में डालिए. साथ ही,  राई, पीली सरसों, जीरा, चीनी और 1 से 2 टेबल स्पून पानी डालिए. हरी मिर्च और अदरक के टुकड़े काटकर मसाले में डाल दीजिए और इन्हें पीस लीजिए.

कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. इस तेल में पिसे हुये मसाले-आम का पल्प डाल दीजिए. हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हींग भी डाल दीजिए. सारी सामग्रियों को मिलाते हुए 2 से 3 मिनिट तक भून लीजिये.

Mango Mustard Kasundi Sauce

कसूंदी के भुनते ही, गैस बंद कर दीजिए और इसे ठंडा होने दीजिए. इसके बाद, कसूंदी में सिरका डालकर मिलाइये. कसूंदी को प्याले में निकालिए. कसूंदी तैयार है. 

तैयार कसूंदी को आप अभी भी खा सकते हैं, लेकिन इसका स्वाद 3 से 4 दिन बाद अच्छा आता है जब आम का पल्प और मसाले मिलकर ज़ज़्ब हो जाएंगे. 

कसूंदी को कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर फ्रिज में रख दीजिए और 2 से 3 महीने तक खाते रहिए. 

सुझाव

कसुंदी को कांच की बोतल में भरने से पहले बोतल को उबलते गर्म पानी से अच्छी तरह धोकर सुखा लें, ताकि आपकी कसूंदी खराब न हो.

Mango Mustard Kasundi Recipe video in hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (4526 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (41)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Geeta
I like your all the receip.Thank you so much.
Today I will try to make kasundi
NishaMadhulika
Thanks * Geeta * , try it out and give us your feedback on its preparation
Mrinalini
मैम, मैंने 20-25 दिन पहले मैने कसुंदी बनाई लेकिन अभी तक उसमें हल्का कड़वापन है.बनाने के बाद टेस्ट करने पर कड़वा लगा तो मैने और शक्कर डाल दिया. रेडिमेड सौस बहुत दिन पहले खाया था इसलिए इसका टेस्ट याद नही आ रहा है. Pls इसके टेस्ट के बारे में कुछ बताएँ.
NishaMadhulika
Mrinalini जी, इसका स्वाद चटपटा होता है. सरसों ओर मेथी दाना की मात्रा बढ़ जाने के कारण यह कुछ तीखापन लिए हुए कड़वाहट जैस अलग सकता है.
Nisha
I just love your recipes nisha ji. Best thing is that you don't use onion and garlic

निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Abhijeet kumar
nice recipie for regular eating snack

निशा: अभिजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vkj
Mam Can we skip to add sugar especially for diabetic persons?

निशा: वीरा जी, आप इसे बिना चीनी डाले भी बना सकती हैं.
ashok
can i use avla if mango not available

निशा: अशोक जी, कसूंदी कच्चे आम से बनाई जाती है. आंवला के इस्तेमाल से तो इसका स्वाद अलग होगा.
manish jain
plzzz give me jeeravan recipe for 5 kg. if i want to make 5 kg. so what is composition.
Dinesh
as in winters there is no mango, can we replace with any other item?

निशा: दिनेश जी, आप इसे आम के मौसम में ही बनायें. कसूंदी को कच्चे आम से बनाया जाता है.
preetigupta
Nisha ji namste,
Mere paas sirka nhi h to m kya use karu..kya m uski jaghe lemon use kar sakti hu ..or 1 kg aam m kitna sirka/lemon juice use karna h.
निशा: प्रीती जी, 4 टेबल स्पून सिरका का यूज कर सकती है, सिरका हम कसूंदी को टेस्ट देने और उसको खराब होने से बचाने के लिये डालते हैं, आप इसमें सिरका न डालें तो भी ठीक है और किसी भी प्रकार का 4-5 टेबल स्पून सिरका डाल दें तो ज्यादा अच्छा है.
manoj bairagi
aaloo bhindi
anju
Very tasty recepi

निशा: अंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Soma
Nisha Aunty winters mein bina Raw Mangoes ke Kasundi KAISE BANA SAKTE HAI ????
निशा: सोमा जी, आम की सूखी खटाई यानि कि अमचूर डाला जा सकता है.
vaishali chavan
Nishaji, rai aur sarson me kya fark hota hai? Plz bataye.
निशा: वैशाली, राई बारीक होती हैं और सरसों थोड़ी मोटी होती है.
ninette dsouza
nishaji main ne chatney baniye lekin kali sarson nahi pisse woh dar darit rahitey hai
masala ko bunae ka baad usyeh tanda kar ke sirka dalna hai ya gas ban kar ke immediately dalna hai plz tell tks
निशा: निनेती जी, मसाले के ठंडा होने के बाद सिरका डालना है.

mayna dhar
umm mouthwatering recipe
Deepa
Aam jyada sour ho to chhirka dalna jaruri hai kya
निशा: दीपा, आम तो खट्टे होते हैं, लेकिन सिरका हमने कसूंदी को पतला करने के लिये यूज किया है.
Deepa verma
Nisha ji kasundi ka masala garm oil me dalne ke bad kaise pta chalega ki masala tayar hai plz or 3kg kachche aam me kitna oil masala bhunne ke liye chahiye
निशा: दीपा जी, मसाले को तेल में तब तक भून लीजिये, जब तक मसाले के ऊपर तेल दिखाई देने लगे, और पहले आप थोड़ी सी कसूंदी यानि कि दी हुई मात्रा से बनायें ये तो चटनी की तरह बहुत कम खाई जाती है, बाद में यानि कि खतम होने के बाद फिर से बना लें या एक बार अच्छी कसूंदी बनाने के बाद फिर से बना सकते हैं.
NIKHIL
mast hainklpjhv vjk[]
'';lkjbm;'
''[];lkkl;'\
';kkl;;liygtfcvbm;'ljhgc vjnk;lk
seema
Nishaji, thankyou for the testy recepies. ye banane may aasan hai, aur aapka batane ka tarika & Ingredients ka chunav perfect hai.
निशा: सीमा, बहुत बहुत धन्यवाद.
nima
Thaks chatani bahut tasti bani
harjinder
nishaji aaj mene login kiyalekin ho nahi reha tha.i dont know why .can you help me plz.


निशा:
हरजिन्दर, हो सकता है कि उस समय कोई प्रोब्लम रही होगी, अभी आप लोगिन कर सकेंगी.
GEETANJALI
I started following your site recently, your recipies are great.
divya
hi...............
nisha ji,khandavi receipe bahut acchi hai.aap aise hi com oil ki receipe btaya kriye.
Mukesh agarwal
dear Nishaji,
chutney recipe is very testy, delicious.
Aarti Kale
pl tell me can we substitute lemon juice in place of vinegar.

निशा: आरती, आप नीबू का रस डाल कर कसूंदी बना सकती हैं.
indra
Can I use garlic?

निशा: इंदरा, आप गार्लिक यूज कर सकती हैं.
Avantika
nisha ji please suggest some less oily breakfast recipe?
Also i like your website.

निशा: अवन्तिका, बहुत सारी रैसिपी कम तेल से बनी हुई, वेवसाइट पर दी गई हैं, इडली, दोसा, ढोकला, पोहा, दलिया, दलिया पुलाव, चीला आदि, आप इन्हैं बना सकती हैं.
uma shukla
NISHA JI YE KASUNDI KYA HOTI HAI?
Sandhya
Hi Nisha ji plz. bataiye ki agar aam na ho to kya Amchur powder dal sakte hain aur sirka kon sa normal ya white vinegar???

निशा: संध्या, अमचूर से भी बना सकते हैं, इसके लिये व्हाइट सिरका लिया जाता है.
नियति
निशाजी कच्चा आम बड़ी साइज़ का लेना ह या छोटी ?
निशा: नियति, मीडियम साइज का कच्चा आम ले लीजिये.