चना दाल या मोंठ दाल नमकीन – Dalmoth Namakeen – Chana Dal Namkeen Recipe

साबुत मोंठ, चना दाल या मूंग दाल की तली हुई नमकीन आपको भी पसन्द आती होगी. आप इन्हें घर पर बडी़ आसानी से बना सकते हैं.
चना दाल, मूंग दाल या दालमोंठ नमकीन तीनों एक ही तरह से बनाई जाती है. मूंग दाल और चना दाल को तल कर तली हुई मूंग दाल और चना दाल बनाई जाती है लेकिन दालमोंठ को मोंठ दाल से न बनाकर काली छिलके वाली साबुत मसूर (Masoor Dal) से बनाया जाती है. आगरे की दालमोंठ में साबुत मोंठ नमकीन के साथ मैदे के पतले सेव भी मिलाते हैं लेकिन मुझे मोंठ की दाल बिना सेव के अधिक अच्छी लगती है.
Read - Dalmoth Namakeen – Chana Dal Namkeen Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Dal or Moong Dal Namkeen
- साबुत मसूर दाल - 2 कप (400 ग्राम)
- तेल - तलने के लिये
मसाला
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- पिसी काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- पिसी लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से आधी
- पिसा काला नमक - आधा छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
विधि - How to make Chana Dal or Moong Dal Namkeen
साबुत मसूर दाल को धोकर 8 घन्टे के लिये पीने के पानी में भिगो दीजिये.
भीगी हुई साबुत मसूर दाल से सारा पानी हटा दीजिये, दाल को किसी सूखे सूती मोटे कपड़े या टावल पर 10 मिनट के लिये खुला करके फैला दीजिये ताकि उससे सारा पानी अच्छी तरह निकल जाय.

तलने के लिये कढ़ाई में तेल डाल कर गरम होने के लिये रखिये, तेज आग पर तेल गरम होने दीजिये, तेल जब अच्छा गरम हो तेल से धुंआं निकलने लगे तब दाल गरम तेल में डालिये. और कुरकुरी होने तक सिकने दीजिये. तलने के लिये एक बार में उतनी ही दाल डालें, जिसे तेल में आसानी से तला जा सके.
तलने वाली दाल भीगी हुई होती है इसलिये जब इसे तेल में डालते हैं तो तेल का तापमान एकदम गिर जाता है, इसलिये गैस की लौ एकदम तेज होनी चाहिये. यदि तेल अधिक गरम नहीं होगा तो दाल नमकीन कुरकुरी न होकर सख्त बनेगी
दाल को कुरकुरा होने तक तल लीजिये. (दाल को हाथ से मसल कर देख लीजिये वह सख्त हो जाती है) दाल को निकालिये और छलनी रख कर किसी बर्तन में रख लीजिये या नेपकिन पेपर पर रख लीजिये ताकि अतिरिक्त तेल निकल सके.
सारी की सारी दाल इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
बारीक पिसा मसाला दाल में मिलाइये. मसाला एकदम बारीक पिसा होना चाहिये. दाल को अच्छी तरह ठंडा होने के बाद ही किसी एअर टाइट कन्टेनर में भरिये. जब आपका मन करे कन्टेनर से चटपटी चने की दाल निकालिये और खाइये. ये दाल महिनों तक खाई जा सकती है.
सुझाव: दाल को भिगोते समय आधा छोटी चम्मच बेकिंग सोडा पानी में मिला दीजिये, दाल को पानी से निकाल कर कपड़े पर फरेरा करके तल लीजिये, दाल और अधिक कुरकुरी बनेगी.

कमेंट (105)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
mam masala sukha pawder hona chahiye ya pani ke sath barik pisa huwa.
निशा: शिम्पी जी, इसके लिये मसाला सूखा पाउडर लेना है.
NISHA JI Good afternoon abhi humne masoor daal ki daalmote bnai h bhut achi bni h abhi usme 0 no. sav aur maheen vali bundi mila denge to aur bhi achi ho jayegi.
Thanks a lot.
निशा: नीलैमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Dalmot
निशा: जीनत जी, हरे सूखे मटर से ये नमकीन बनाई जाती है, सूखे मटर को पानी में भिगो कर हल्का सा उबाला जाता है, और मटर को कपड़े पर फैला कर, हल्की सी सुखाकर ये नमकीन बनाई जाती है, बिलकुल इसी तरह से खोखला चना मसाला नमकीन बनाई है, रेसिपी वेबसाइट उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर, रेसिपी को सर्च किया जा सकता है.
I m 20 years old
Muje mere ghr me sb cheif bulate h
Wo b sirf apki wajh se
Really u r amazing n grt
Thnku sooo much
निशा: अशोक जी, तली नमकीन को छलनी में निकालिये और छलनी के नीचे कोई बर्तन रखें, तेल निथर कर नीचे बर्तन में जमा हो जाता है और नमकीन से एक्स्ट्रा तेल खतम.
daal ko bhigote time baking soda ki jagah raw milk daala jaaye to bhi daal kurkuri banti hai
thanks
निशा: कविता जी, आपने इसे ट्राई किया है तो अवश्य बननी चाहिये, मैं इसे बनाकर देखती हूँ, धन्यवाद.
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Dhanyavaad.
Ishwar aapko sada sukhi rakhe.
निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निनेती जी हां ग्रीन मूंग भी इस तरह बना सकते हैं.
निशा: अहमद जी, मैं कोशिश करूंगी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आबिदा जी, अभी तो इस चना दाल को नरम नहीं कर सकते हैं, अगर आप इसे खाने के काम नहीं ले रही हैं तो इसे पीस कर सब्जी की ग्रेवी बनाने के काम में ले लीजिये.
निशा: सोनिया जी, धुली मूंग दाल भिगो कर कपड़े पर सुखायें और बिलकुल चना दाल की तरह नमकीन बना लीजिये.
निशा: आभा, तली दाल तेल के ऊपर तैरने लगती है, तब उसे निकाल लीजिये और जब आप तलेंगी तो आप स्वयं ही देखकर पहचान लेंगी, थोड़ी सी देर में ही, प्लीज कोशिश कीजिये.
mam
i am alok sharma i have compleaded MBA from symbosis pune i have started namkeen manufacturing and packing and marketing mam i want to know about how can make best quality of namkeen chana dal,moog dal and different type of namkeen
mam please healp me
ALOK SHARMA
VILLAGE-KUSUMHA
POST-NAIBAZAR
DISTT-SONEBHADRA (U.P)
mene apke kaafi recipe bnai bahut achi sabko bahut pasand aaye ..........aapke recipe such mai bahut achi or easy jise aasani se try keya ja sakta hai
thanku so much
bhi bnana byot easy kar diya h....thank you so much
निशा:अमन हम मूंग दाल को 2 घंटे के लिये भिगो सकते हैं.
निशा: स्वप्ना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरफराज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितु, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: समीक्षा, बहुत बहुत धन्यवाद.
nd thnks 4 d delicious dises ... :*