चना दाल या मोंठ दाल नमकीन – Dalmoth Namakeen – Chana Dal Namkeen Recipe

📅 25 जून 2010 👁 4.6 लाख बार देखी गई 💬 105 कमेंट ★ 3.4 (7873)

Dalmoth Namakeen

साबुत मोंठ, चना दाल या मूंग दाल की तली हुई नमकीन आपको भी पसन्द आती होगी. आप इन्हें घर पर बडी़ आसानी से बना सकते हैं.

चना दाल, मूंग दाल या दालमोंठ नमकीन तीनों एक ही तरह से बनाई जाती है.  मूंग दाल और चना दाल को तल कर तली हुई मूंग दाल और चना दाल बनाई जाती है लेकिन दालमोंठ को मोंठ दाल से न बनाकर काली छिलके वाली साबुत मसूर (Masoor Dal) से बनाया जाती है.  आगरे की दालमोंठ  में साबुत मोंठ नमकीन के साथ मैदे के पतले सेव भी मिलाते हैं लेकिन मुझे मोंठ की दाल बिना सेव के अधिक अच्छी लगती है.

Read - Dalmoth Namakeen – Chana Dal Namkeen Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Dal or Moong Dal Namkeen

  • साबुत मसूर दाल - 2 कप (400 ग्राम)
  • तेल - तलने के लिये

मसाला

  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • पिसी काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • पिसी लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से आधी
  • पिसा काला नमक - आधा छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच

विधि - How to make Chana Dal or Moong Dal Namkeen

साबुत मसूर दाल को धोकर 8 घन्टे के लिये पीने के पानी में भिगो दीजिये.

भीगी हुई साबुत मसूर दाल से सारा पानी हटा दीजिये, दाल को किसी सूखे सूती मोटे कपड़े या टावल पर 10 मिनट के लिये खुला करके फैला दीजिये ताकि उससे सारा पानी अच्छी तरह निकल जाय.
Masoor Dal Namkeen Recipe
तलने के लिये कढ़ाई में तेल डाल कर गरम होने के लिये रखिये, तेज आग पर तेल गरम होने दीजिये, तेल जब अच्छा गरम हो तेल से धुंआं निकलने लगे तब  दाल गरम तेल में डालिये.  और कुरकुरी होने तक सिकने दीजिये.   तलने के लिये एक बार में उतनी ही दाल डालें, जिसे तेल में आसानी से तला जा सके.

तलने वाली दाल भीगी हुई होती है इसलिये जब इसे तेल में डालते हैं तो तेल का तापमान एकदम गिर जाता है, इसलिये गैस की लौ एकदम तेज होनी चाहिये. यदि तेल अधिक गरम नहीं होगा तो दाल नमकीन कुरकुरी न होकर सख्त बनेगी

दाल को कुरकुरा होने तक तल लीजिये. (दाल को हाथ से मसल कर देख लीजिये वह सख्त हो जाती है) दाल को निकालिये और छलनी रख कर किसी बर्तन में रख लीजिये या नेपकिन पेपर पर रख लीजिये ताकि अतिरिक्त तेल निकल सके.

सारी की सारी दाल इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.

बारीक पिसा मसाला दाल में मिलाइये. मसाला एकदम बारीक पिसा होना चाहिये.  दाल को अच्छी तरह ठंडा होने के बाद ही किसी एअर टाइट कन्टेनर में भरिये.  जब आपका मन करे कन्टेनर से चटपटी चने की दाल निकालिये और खाइये.  ये दाल महिनों तक खाई जा सकती है.

सुझाव: दाल को भिगोते समय आधा छोटी चम्मच बेकिंग सोडा पानी में मिला दीजिये, दाल को पानी से निकाल कर कपड़े पर फरेरा करके तल लीजिये, दाल और अधिक कुरकुरी बनेगी.

Chana Dal Namkeen Recipe

Dalmoth Namakeen/Chana Dal Namkeen Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (7873 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (105)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Nishu
without baking soda chana dal bna sakte ha
NishaMadhulika
Nishu जी, बेकिंग सोडा डालने से फूली हुई और दाल कुरकुरी बनती है . आप चाहें तो इसके बिना बना कर देख सकते हैं.
Anant
nice .
NishaMadhulika
अनंत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
renu jaiswal
bohot kharab recipe h
NishaMadhulika
रेनू जी, आपको रेसिपी में क्या पसंद नहीं आया, आप बताएं तो मै उसमें सुधार करने की कोशिश करुं.
shashi
thankyou nisha jiaapki sabhi recipes make to easy
NishaMadhulika
शशि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sunitagoel
wah kitni tasty daal hai kamal hai
NishaMadhulika
सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
माधव
निशा जी, क्या मूँग दाल के कुछ ऐेसे व्यंजन बताइए जो पैक करके रख सकते हैं. धन्यवाद.
khushi
nisha ji maine moong daal and chana daal namkin aapke bataye hue bidhi se banaya but kurkuri nhi hui kya karun

निशा: खुशी जी, दाल को तेज आग पर तलना है, तेल में तलते समय अधिक करारी मत होने दीजिये, वह ठंडी होकर करारी हो जाती है.
pooja sharma
mane chane ki dal ke namkeen banai lekin wo kurkuri nahi bani bahut hard hogai hai wo phooli bhi nahi


निशा: पूजा जी, बेकिंग सोडा डालने से फूली हुई और दाल कुरकुरी बनती है और दाल को तेज आग पर तलना है, तेल में तलते समय अधिक करारी मत होने दीजिये, वह ठंडी होकर करारी हो जाती है.
rajkumarsharma
jankari dene ke liye thanks

निशा: राजकुमार जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
soni sharma
Bahut acchi or easy h thank u nisha ji

निशा: सोनी जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Neha
Can we make this recipe in OTG.
Diet recipe. Without frying
निशा: नेहा जी, ओवन में ये उतनी ज्यादा स्वादिष्ट नहीं बनेगी, जितनी कि तल कर बनती है और इसे तलने में बहुत ही कम तेल घी लगता है.
Imran
निशा जी आपने मसाला रेसिपी में जीरा और हींग के बारे में नही बताया कि कितना और कैसे डालना है?
कृपया जवाब जल्दी दीजियेगा।
निशा: इमरान जी, मसाले में आधा छोटी चम्मच सादा नमक, आधा छोटी चम्मच काला नमक, आधा छोटी चम्मच लाल मिर्च और काली मिर्च पाउडर, आधा छोटी चम्मच अमचूर पाउडर और आधा छोटी चम्मच भुना जीरा पाउडर, नमक और मिर्च को अपने अनुसार एडजैस्ट कर सकते हैं.
Garima
Namak jyada ho jae toh

निशा: गरिमा जी, आप थोड़ा सा अमचूर पाउडर और डाल दीजिए.
md kamil
Helo,sir,maedam, mung kI dal ki namkeen banae ki vidhi bataen plz plz
निशा: कमिल जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
shashi
Nisha g namste .mai apki bahot badi fan hu .Maine ye chana dal try ki bahot hi crispy bani aur Maine apko hi follow kiya h hamesa aur ajj tak meri resipy achi banti h .aur shadi ke bad meri tariff bahot hoti .so thx to you Nisha g

निशा: शशि जी, आपको भी मेरा बहुत-बहुत धन्यवाद.
Mukesh kumar
Me dalmoth bana cahata hu
How to make dalmoth
meenakshi
bhut hi easy recipe hai mam. ill try definitely. thanks nisha mam

निशा: मिनाक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
uma shanker barnwa
Mujhe profetion banana hai mujhe bare paimane me jankari chahiye
sweti
Measurement of oil for channa daal

निशा: स्वाती जी, तेल इतना लीजिए जिसमें दाल आसानी से फ्राई की जा सके.
annu
Hi nishaji ur all recipies are grat i like it and it has been helpe always

निशा: अनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aashish
1 kg daal bnane ke liye quantity kya hogi sari samagri ki. Jawab jald hee de
Vishvas
very good recipe

निशा: विश्वास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sachin
nishaji aj maine bhakarvadi banai hai, bahot achhi bani. thnks.

निशा: सचिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
VIJAY SHARMA
निशा जी,
जो चने की दाल की नमकीन बनाते हैं दुकानों पर बेचने के लिए, क्या वे भी इसी तरीके से ही बनाते हैं या कुछ और तरीका इस्तेमाल करते हैं..?
निशा: विजय जी, चने की दाल की नमकीन इसी तरह से बनाई जाती है.
Dharmesh r shah
Give recipi of dalmuth
Deepa
Nisha ji apki recipies bhut achi h.thank u.kurkure namkin mater kese bnate h.plz tell me
निशा: दीपा जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
Fairy
Aapko bahut bahut sukriya , mujhe har tareeke ke khana pakwaan naste bnaane ka bada saukh h isme Aap meri help karte ho aur meri saukh b poora karte ho Aap to sooooooo thanks.
Sapna Gandhi
Can v make it in microwave instead of deepfry :)

निशा: सपना जी, माइक्रोवेव में बना सकते हैं. पर स्वाद में अंतर होगा.
Najma Sharif and Mohd. Sharif

Aapka bahut bahut shukriya, itni behtreen aur mazedar namkeen ke bare mein batane ke liye.


निशा: नजमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Reena

Nice ji