नारियल की खीर – Coconut Kheer Recipe – Nariyal Kheer Recipe

शाम को खाने के बाद कुछ ठंडा मीठा खाने का मन हो तो आप नारियल की खीर भी परोस सकते हैं.
दक्षिण भारत में नारियल की खीर में चावल भी मिलाये जाते हैं लेकिन उत्तर भारत में नारियल की खीर कच्चे नारियल से बनाई जाती है और इसमें चावल नहीं मिलाये जाते. इसलिये कि इसे व्रत में भी खाया जा सके. आईये आज बनाते हैं कच्चे मीठे नारियल की स्वदिष्ट खीर.
Read - Coconut Kheer Recipe – Nariyal Kheer Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Coconut Kheer
- कच्चा नारियल - 1 मीडियम आकार का
- दूध - 1 लीटर फुल क्रीम (5 कप)
- काजू - 6 से 7
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- चीनी - 70 से 80 ग्राम (1/3 कप )
- इलाइची - 4
- बादाम - 6 से 7
विधि - How to make Coconut Kheer
किसी भारी तले के बर्तन में दूध को उबालने के लिये रख दीजिये.
इसी बीच नारियल के ऊपर की ब्राउन परत को चाकू से खुरच लीजिए और नारियल को कद्दूकस कर लीजिये.
दूध में उबाल आने पर कद्दूकस किया हुआ नारियल दूध में डाल दीजिए और दूध में फिर से उबाल आने तक इसे चमचे से चलाते रहिए.
दूध में फिर से उबाल आने के बाद आग मध्यम करके खीर को धीरे-धीरे पकने दीजिए. प्रत्येक 2 से 3 मिनिट में इसे चलाते रहिए.
इसी दौरान मेवे काटकर तैयार कर लीजिए. काजू को छोटे टुकड़ों और बादाम को लंबा बारीक कतर लीजिए. छोटी इलायची को कूटकर पाउडर बना लीजिए.
खीर के गाढ़ा होने पर कटे हुए मेवे इसमें डाल दीजिए. कतरे हुए बादाम खीर की गार्निशिंग के लिए बचा लीजिए. किशमिश भी डाल कर मिला दीजिये. खीर को गाढ़ा होने तक मध्यम आग पर पकाइये, थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहिये ताकि खीर तले से लग कर जले नहीं, जब नारियल और दूध एकसार हो जायें तो आपकी नारियल की खीर बन चुकी है. गैस बन्द कर दीजिये. इसमें चीनी और इलाइची डाल कर मिला दीजिये.
नारियल की खीर (Coconut Kheer) तैयार है, इसको प्याले में निकालिये और पतले कतरे बादाम ऊपर से डाल कर सजाइये.
इसे आप गरम या ठंडा दोनो तरह से परोस सकते हैं. इसे आप व्रत में बनाकर खा सकते हैं या जब भी कुछ मीठा खाने का मन करे तब इसे बनाइए और खाइए.
सुझाव:
- आप नारियल की खीर में मेवा अपने पसन्द के अनुसार जो सूखे मेवा कम ज्यादा करके डाल सकते हैं या जो आपको न पसन्द हों उन्हें हटा सकते हैं.
- खीर को बनते समय प्रत्येक 2 से 3 मिनिट में चमचे से तले तक ले जाते हुए चलाते रहे.
- आप चाहे तो नारियल का ब्राउन भाग खुरचे बिना भी नारियल कद्दूकस कर सकते हैं.
- कद्दूकस किये हुए नारियल को कढ़ाही में 1 टेबल स्पून घी डालकर भूना भी जा सकता है.
कमेंट (32)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
AAPKI RECEIPIES BHOT EASY AYR TASTY HOTI HAI MAI AB APNE GHAR ME HAR DIN KUCHH NAYA BNATI HU
THANKU SO MUCH
निशा: काजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शाहबाज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sukhe nariyal (gola) se koi dish ya snack bna sakte hai kya.
निशा: मीनू जी, सूखे नारियल से नारियल के लड्डू, बर्फी या नारियल पाग बना सकते हैं, रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध हैं.
Kya mai is recipe mei sukha nariyal use kar sakti hun agar nahi toh please mujhe sukhe nariyal ki koi recipe suggest kariye.
Thanks
निशा: रागिनी जी, खीर हरे नारियल की ही अच्छी बनती है. सूखा नारियल का पाग बहुत अच्छा बनता है, इसकी बर्फी भी बहुत अच्छी बनती है. दोनों रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर इसे देखा जा सकता है.
निशा: शैली, मुझे बहुत खुशी हो रही है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मानसी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शाजिया जी,मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
i tried this recipe...
but jo kacha nariyal hai wo milk mein 2 ghante pakane ke baad bhi soft nahi hua....iska reason kya ho sakta hai...
निशा: पूजा, कच्चे नारियल की खीर इसी तरह की होती है, नारियल एकदम सोफ्ट नहीं होता.
निशा: आरती प्लीज लेख को एक बार और पढ़ लीजिये, शायद आप इसे पढ़ नहीं सकी हैं, धन्यवाद.
plz reply soon.
निशा: बबिता, ये खीर कच्चे नारियल से ही बनाई जाती है.
निशा: शैली, धन्यवाद.
ho sake to chinese, maxican receipes bataiye
please
thanks