साबूदाना उपमा (Sabudana Upma Recipe – Tapioca Upma)

Sabudana Upma Recipe

कुछ हल्का फुल्का बिना तेल का खाने का नाश्ता करने का मन हो तो आईये आज साबूदाना उपमा बनायें.

साबूदाना खिचड़ी (Sago Khichadi) और साबूदाना नमकीन (Sabudana Namkeen) जहां बड़े साबूदाना से अच्छा बनते हैं, साबूदाना उपमा (Sago Upma) छोटे साबूदाना से बनाया जाता है. इसे आप व्रत में भी खा सकते हैं

Read - Sabudana Upma Recipe – Tapioca Upma Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sabudana Upma

  • साबूदाना - 1 कप
  • मूंगफली भुनी  - 1 बड़ी चम्मच
  • आलू उबले हुये - 2 मध्यम आकार के
  • अदरक - आधा इंच का टुकड़ा
  • हरी मिर्च - 2
  • जीरा - आधी छोटी चम्म
  • राई - आधा छोटी चम्मच
  • करी पत्ता - 4 पत्ती
  • तेल - तड़के हेतु

विधि - How to make Sabudana Upma

नानस्टिक कढाही आग पर रखिये और इसमें साबूदाने को एकदम हल्का रोस्ट कर लीजिये, सिर्फ इतना रोस्ट कीजिये कि इसकी ऊपरी परत अच्छी तरह से गर्म हो जायें, इनका रंग न बदले.

एक बरतन में साबूदाना भिगो दीजिये.   भिगोते समय पानी सिर्फ इतना डालिये कि साबूदाना इसमें डूब जाये लेकिन सतह पर पानी अधिक ऊपर तक तैरता न रहे. साबूदाने को 5 - 6 घंटे तक भीगने दीजिये.

5- 6 घंटे में साबूदाने सारा पानी सोख लेंगे.  साबूदाने को हाथ से अलग कर बिखरा दीजिये.  इसके सारे दाने एकदम अलग अलग हो जायेंगे.  साबूदाने को हल्का रोस्ट करके कम पानी में भिगोने से साबूदाने एक दूसरे से चिपकते नहीं है.  साबूदाने बनाने के लिये तैयार हैं.

उबले आलू के छोटे छोटे पीस काट लीजिये, मूंगफली के दाने कूटकर हल्के दरदरे कर लीजिये. हरी मिर्च और अदरक के भी छोटा छोटा काट लीजिये.

कढाही में थोड़ा तेल डाल कर गरम कीजिये, जीरा और राई डालकर तड़काईये, और इसमें करी पत्ता अदरक डालिये, हरी मिर्च भी डालिये और साबूदाना और आधा चम्मच नमक डाल कर हल्की आग पर 5 - 6 मिनट तक ढककर पकने दीजिये. इसमें पकते समय पानी नहीं डालिये

जब साबूदाना पक जाय तो इसमे मूंगफली के दरदरे दाने और उबले हुये आलू के टुकड़े डाल कर 2 मिनट तक ओर पकने दीजिये.

आपका साबूदाना उपमा (Sabudana Upma) तैयार है, इसमें एक नींबू निचोड़िये और कटा हरा धनिया डालकर गर्मागर्म परोसिये.

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 30 September, 2017 11:14:02 PM Mahi

    nisha ji apki recipie mst rahti h
    निशा: माही जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  2. 22 September, 2017 03:14:26 AM pooja sahu

    thanku mamapka Sara recipe mujhe bhut pasand ata h.aur meri shadi abhi abhi hui h jisme ye recipe help krta h
    निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  3. 30 March, 2017 11:24:14 PM Shalini

    Mujhe urgent abhi sabudana bnana h but Maine bhigoya Nhi h kya kru
    निशा: शालिनी जी, आप इसे हल्के गरम पानी में थोड़ी देर भिगोकर इस्तेमाल कर सकती हैं.

  4. 11 February, 2017 04:35:44 AM Arvind Sahu

    Nisha ji... thanks... aapke sari recipie se maine bahut kuchh banaya hai.. aur bahut hi tasty bana...
    निशा: अरविंद जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.

  5. 23 November, 2016 05:59:30 AM Pragya

    Nisha ji kya mai aalu ki jagah kuch aur dal sakti hoo,agar kuch aur dal sakti hoo to bataye aur nahi dal sakti to sirf yese hi bana loo bina aalu ke please reply me......
    निशा: आप इसे आलू के बिना भी बना सकती हैं.

  6. 14 November, 2016 04:20:49 AM neelam verma

    thank-you to give me good upma recipe
    निशा: नीलम जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.

  7. 18 October, 2016 08:31:33 PM suraj rajpurohit

    Thanxxxx mam apki ye recipe bohot testy he or apki recipes se muje ideas milte he thanku very much
    निशा: सूरज जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.

  8. 06 October, 2016 11:53:05 PM sunita

    Fast m jeera ya rai kha sakte h....?Iss recipe m moongfali roast kr k daalni h....kya....?
    निशा: सूनीता जी, व्रत में जीरा खाते हैं लेकिन राई नहीं खाते. उपमा में मूंगफली के दाने रोस्ट करके डालें.

  9. 11 September, 2016 10:15:52 PM priyanka

    Ye sabu dana upma sugar (diabetics)or thyroid ki present khaa sakte h
    निशा: प्रियंका जी हां खा सकते हैं.

  10. 13 August, 2016 08:44:43 AM preeti

    Is sabudana upma me haldi powder daal sakte hai kya
    निशा: प्रीती जी, इसमें हल्दी डाली जाती लेकिन अगर आप हल्दी पसन्द करें तब अवश्य डालिये.