मीठी मठरी – Meethi Mathri Recipe

📅 25 फरवरी 2010 👁 3.7 लाख बार देखी गई 💬 35 कमेंट ★ 2.9 (5006)

होली या अन्य त्यौहार पर आप मीठी मठरी भी बना सकती है, ये मीठी मठरी खाने में बहुत अच्छी लगती हैं.

ये मीठी मठरी (Sweet Matrhi)  को करवा चौथ के उपवास में भी बनाईं जाती है.  ये ही मीठी मठरी को  परांठा जितना बड़ा बना दिया जाय तो मठ्ठे कहलाते है.  बड़े आकार के मट्ठे शादियों में शगुन के रुप में डलिया भर कर दुल्हन के साथ रख दिये जाते है जो दूल्हे के घर में सबको बांटे जाते हैं. वो मठ्ठे बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं.
ये मीठी मठरियां बनाने में बड़ी आसान हैं, समय भी बनाने में कम ही लगता है और खाने में बड़ी स्वादिष्ट.  तो आइये बनाना शुरू करें मीठी मठरी

Read - Meethi Mathri Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Integrients for Meethi Mathri - Sweet Mathri

  • मैदा - 500 ग्राम ( 4 कप )
  • घी - 125 ग्राम ( 1/2 कप से थोड़ा सा अधिक )
  • चीनी - 500 ग्राम (2 कप)
  • दूध - एक टेबल स्पून
  • घी - मठरियां तलने के लिये.

विधि - How to make Sweet Mathri

किसी बर्तन में मैदा छान कर निकाल लीजिये, घी पिघलाइये और मैदा में डाल कर, हाथों से अच्छी तरह  मिलाइये. गुनगुने पानी की सहायता से सख्त आटा गूथ लीजिये. गुथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.


गूथे आटे को मसल मसल कर मुलायम कीजिये, आटे से छोटी छोटी लोइयां बनाइये इस आटे से करीब  30-40 लोइयां बन जायेंगी. लोइयों को गीले कपड़े से ढककर रख दीजिये.

भारी तले की कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये.

एक लोई उठाइये, 2 -3 इंच के व्यास में बेल लीजिये (ये मठरियां थोड़ी मोटी ही बेली जाती हैं).  बेली हुई मठरी में चाकू की सहायता से 12-15 गोचे लगा दीजिये, मठरी को पलटिये और दूसरी तरफ भी इसी तरह गोचे लगा दीजिये.  एक एक करके इसी तरह सारी मठरी बना कर तैयार करनी है.

कढ़ाई में घी गरम हो गया है. 4-5 बेली हुई मठरी कढाई में डालिये और मीडियम तथा धीमी आग पर मठरी ब्राउन होने तक तलिये, तली हुई मठरी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये, सारी मठरी इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. मठरियों को ठंडा होने दीजिये.

चाशनी बनाइये

किसी बर्तन में चीनी और 200 ग्राम पानी या एक छोटा गिलास पानी मिलाकर डालिये, चाशनी बनने के लिये आग पर रखिये. चाशनी में उबाल आने के बाद दूध डालिये और जैसे ही चाशनी में झाग किनारे होने लगे उन्हैं चमचे से उठाकर निकाल दीजिये, चाशनी एकदम साफ और अच्छी बनेगी.  चाशनी को 6-7 मिनिट तक पकाइये और 2 तार की चाशनी तैयार कर लीजिये (चाशनी के टैस्ट के लिये आप एक बूद चाशनी किसी प्लेट में गिराइये, ठंडी होने पर अंगूठे और अंगुली के बीच चाशनी को चिपका कर देखिये तार निकलते हुये दिखाई देगे).  चाशनी तैयार है.


चाशनी के बर्तन में 3-4 मठरी डालिये और डुबा कर निकाल दीजिये,  सारी मठरियां इसी तरह चाशनी में डुबा कर निकाल लीजिये. 5 मिनिट बाद फिर से ये मठरियां एक दूसरे के ऊपर से हटा कर सुखने दीजिये. मठरियां सूखने के बाद खाने के लिये तैयार हैं.

मीठी मठरियां तैयार हो गई है, आप ये मठरियां अभी खाइये और बची हुई मठरियां एअर टाइट कन्टेनर में रख लीजिये. जब भी आपका मन हो कन्टेनर से मठरियां निकालिये और खाइये. ये मठरियां  आप 2 महिने तक भी खा सकते हैं.

  • समय - 1 घंटा, 20 मिनिट

Meethi Mathri Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.9 / 5 (5006 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (35)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Misti
Nishaji ghee se matlab aapka desi ghee hai ya refind oil

निशा: मिष्ठी जी, घी से मतलब देशी घी है, और रिफाइन्ड अॉयल अलग हैं. मीठे पकवान देशी घी में अधिक स्वादिष्ट बनते है.
sapna
Bahut hi acchi. H
harsha
Nisha ji, thank you so much itni sari recipes sikhane k liye.
kya aap bata sakti h. bajre ki namkeen mathri kese banai jaye?
thanks in advance
Neelu
Hi Nishaji I made these and they turn out beautiful and delicious . Thanks
निशा: नीलू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
meena jatav
nisha ji 500 gm maide me 500gm chini ki chasani banani he lekin gud k liy apne likha 2 cup =250gm, maide me 80gm gud dalna he.gud kuch kam nhi lag rha??pls ans jarur dijiyga.
dhanyawad...
निशा: मीनाक्षी जी, मैदा में डालकर गूथा जाय तो मीठा कम ही डाला जाता है.
mansi bansal
sorry par grams abhi bhi galat hi hai .500gm maida and 500gm chini
निशा: मानसी जी, मैदा 500 ग्राम है जो 4 कप में आती है और चीनी 500 ग्राम है जो 2 कप में आती है, दोंनो चीज बराबर ही हैं.
mansi bansal
nisha ji i have doubts in measurements in this recepie. In writing you have written 500gm sugar and 500gms maida bit in video ur r mentioning 2 cups maida and 1 cup sugar.Plz clarify
निशा: मानसी जी, हमने पहले अधिक मठरी बनाई थी, और वीडियो में थोड़ी कम और अभी हमने टैक्स्ट में एडिट कर दिया है जिससे आपके डाउट्स क्लीयर हो जायेंगे, धन्यवाद.
mani bansal
Plz tell how to make gud ki mathri
shashi makan
Nishaji namaskar asp se bahut much seekha uske liye thanks. Aap se inspired ho kar maine. Kuch change kiya . Maine gundhne ke liye pani mein cheeni Gholi aur saadi mathri ki tarah banaa li bahut tasty baani. Again thanks
निशा: शशि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mrs.sonak
nisha ji,mathri ko kitni der chashni mein duba ke rakhna hai,kya chashni mein daal kar turant nikal lene se mathri feeki to nhi reh jayengi,pl.bataiye
निशा: सोानक जी, चाशनी में डुबाकर मठरी को तुरन्त निकाल लिया जाता है, मठरी के ऊपर चीनी चाशनी की एक परत आ जाती है जिससे वह मीठी लगती है.
lalchand merotha
Hamna mithi mathri banai chasni me dalna ka bad test kea ASA mahsus hua jasa kachi ha kripya upai batea
निशा: लालचन्द जी पहले मठरी को धीमी आग पर अच्छी ब्राउन होने तक तलें, और अब 2 तार की चाशनी में डुबाकर निकाल लीजिये, मठरी बहुत अच्छी लगती हैं.
Seema
Nishaji, Maine meethi mathri banayi. Lekin kuch ghante ke baad vo ekdam soggy ho gayi. please bataiye ye kyon hua?
abha
mam muje metha khaja recipe janani hai plssss ................bataiye
निशा: आभा मैं कोशिश करूंगी.
Narendra
Please,bombay patala ice halwa racepi
Anita
Ma'am,i want to know gur dalker mathri kese benate hai,chachni alag nahi bunani hai.pl mughe ingredients beteyen.
निशा: अनीता, 2 कप आटा या मैदा लीजिये और उसमें 80 ग्राम गुड़ आधा कप से कम गुड़ की आधा कप पानी में चाशनी बना लीजिये, चौथाई कप घी और इस गुड़ के पानी से सख्त आटा गूथिये, साथ में तिल डाल दीजिये, और मठरी बना कर खस्ता होने तक तल लीजिये, मीठी गुड़ की मठरी तैयार हो जायेंगी.
vandana palli
dear mam,aapne muj jaise sirf khana banane vale logon ko bhi allrounder bana diya.thnx to u.pl.ye bataiye ki ek taar n do tar ki chasni main kya difference hai.


Ratan
Nisha ji, chaash k bina meethi mathi bta dijiya plz.
निशा: रतन, मैदा के साथ चीनी को पानी में घोल कर या पीसी चीनी डालकर आटा गूंथ कर, मठरी बनाई जायेंगी. मैं ये मठरी जल्दी ही बना दूंगी.
Neha Joshi
Nisha Ji, I really liked ur website.. aaisa lagta hai ki ek dum mere mummy jaisa banti hai waisa he receipe hai....

निशा: नेहा, बहुत बहुत धन्यवाद.
mini
Nishaji ghee kaisa ho desi or dalda pls tell me
निशा: मिनी, कोई भी घी लिया जा सकता है,लेकिन देशी घी का स्वाद लाजवाब होता है.
prakashita tripathi
gud nun nishamam i m big fan of u,ur recipes is mind blowing.thanks.

निशा:
प्रकाशिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nehasingh
Hey,,, nisha ji mai India se hoo but rehti U.S. Mai hu but apke website se mujhe Sab kuch banana aa jata hai aap Sab kuch meri maa ke kaise hi sikhati hai I like u and ur recipe just tell me how to make sate ke laddoo....... Thankyou
rewa
nishaji namaskar.mein aap ko pehli baar comment likh rahi hoon.Aap ki site dekhi aur bahut pasand aayee.mein aap key bataye vyanjan zarroor banane ki koshish karoongi.Kripya "Bajre ki meethi mathri{bake & tallii}banane ka tarika batayein{vishesh kar kitna paani daale kyonki yahin par mujhse galti hoti hai}

निशा: रेवा, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
shaikhmohammed
nishaji, sayad mei ne isi tarah ki ek reciepe dekhi thi jis me meide ke sath sooji milate hai aur us me dahi aur doodh dal kar guand ker choti choti puri banaker chasni me deep karte hai. us recipe ka naam kya hai? kya aisi koi reciepe hai ?
kanchan
aap iski receip ki video banai , chaku sa nishan lagana per to dikhta ha talna ka baad, or bazar sa jo mathi lata ha uska nishan nahi lagata .
Rekha
recipes ki sites aur bhi he par aapki site sabse achhi lagi. apke samjhane ka tarika bahut achha he. lagta he jaise do log milkar bana rahe he
निशा: रेखा, धन्यवाद.
kanchan
namkeen mathi banana batai.
निशा: कन्चन,नमकीन मठरी "तले हुये" कालम में देख सकती हैं.
prithvi nath
bah kiya site ha ,kiya receipy ha,bhaut time waste kiya dusri site per recipy dundtey huye
Deepa
Excellent good job
Sushma Singh
nisha Madhulika ji aapke karan mujhe bahut sara khana banana aa gaya hai Thank you so much.
harryy
good recipe for sweet dishes. muh me paani aa gaya.........