चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)

चावल तो हम सभी के घर में रोजाना ही बनाये जाते हैं, चावल के पकोड़े भी बनाकर देखिये ये बहुत स्वादिष्ट बनते हैं. चावल के पकोड़े (Rice Pakoda) बनाने के लिये चावल आप बना लीजिये या फिर आपके पास सुबह के खाने में बने चावल बच गये हैं उनसे ये पकोड़े बना लीजिये, तो आइये आज शाम को चाय के साथ चावल के पकोड़े बनायें.
Read this recipe in English - Rice fritters recipe - Chawal ke pakode
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rice Pakoda
- बचे हुए/ पके चावल- 1.5 कप
- बेसन- 1 कप
- हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नमक- ¾ चम्मच या स्वादानुसार
- हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक- 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- तेल- पकौड़े तलने के लिए

विधि - How to make Rice Pakoda
बेसन में पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक मिला लीजिए. बेसन में 1/4 चम्मच नमक, थोड़ी सी लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से फैंट लीजिए. इस घोल को 5 मिनिट के लिए रख दीजिए.
चावल में नमक, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पाउडर, थोड़ी सी लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए.
मिश्रण से एक नींबू के बराबर मिश्रण निकालिये, हाथ से दबाकर गोले बनाकर चपटा कर लीजिये, गोल या ओवल कैसा भी जैसा आप चाहें बना कर सारे गोले बनाकर रख लीजिये.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल में घोल की एक बूंद डालकर चैक कर लीजिए कि तेल गरम हुआ या नही. तेल पर्याप्त गरम है तो यह तुरंत सिककर ऊपर आ जाएगी.
एक चावल का गोल उठाइये और बेसन लपेटकर गरम तेल में डालिये, इसी तरह 4-5 चावल के गोले बेसन लपेटकर एक साथ डालिये और चावल के पकोड़े पलट-पलट कर अच्छे ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये पकोड़े प्लेट में नेपकिन पेपर बिछाकर रखिये.
चावल के पकोड़े (Rice Magoda) दूसरी तरीके से बनाइये

बचे हुए चावल को घोल में डालकर अच्छे से मिक्स कीजिए. गरम तेल में जितने पकोड़े एक बार में तले जा सकें उतने पकोड़े डाल दीजिए और पकोड़ों को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये पकोड़े प्लेट में नेपकिन पेपर बिछा कर रखिये और सारे पकोड़े इसी तरह तल कर बना लीजिये.
चावल के गरमागरम पकोड़े हरे धनिये की चटनी, चिल्ली सास या टमाटर सास के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (99)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
#:thanks a lot for share this type of talent:#
निशा: भुपेन्द्र जी, मेरी रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks
निशा: नाज़ जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: माही जी, आप इस रेसिपी को बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
निशा: तबस्सुम जी, धन्यवाद.
निशा: निकिता जी, हमारी रेसिपीज़ पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
I like it
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गुलनाज़ जी, आप रैसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
निशा: प्रिया जी, आपको भी धन्यवाद.
निशा: कल्यानी जी, पके हुए चावल ही लेने हैं.
निशा: निरजा जी, बना सकते हैं.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: SRK जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aapki sabhi recipe bahot achhi hoti h. & easy b.
निशा: अनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीत जी हां अवश्य बनेगी, आप ये पकोड़े बनाइये और बताइये कि कैसे बने?
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिल्पी जी, पके हुये चावल से पकोड़े बनायें हैं बहुत अच्छे पकोड़े बनते हैं.
निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks
निशा: जया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
This is so yami
Very nice, thank you so much for your tastey recipes.
Pakode talne k liye konsa oil best rahega....?
निशा: नीतू जी, तेल कुछ अलग और खास नहीं होता है, घर में जो भी तेल यूज होता है, या जो तेल खाना आप पसन्द करते हैं, उसी में पकोड़े तलें, वही अच्छा रहता है.
I will try tomorrow.
really bahut tasty receipe h...