चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)

चावल तो हम सभी के घर में रोजाना ही बनाये जाते हैं, चावल के पकोड़े भी बनाकर देखिये ये बहुत स्वादिष्ट बनते हैं. चावल के पकोड़े (Rice Pakoda) बनाने के लिये चावल आप बना लीजिये या फिर आपके पास सुबह के खाने में बने चावल बच गये हैं उनसे ये पकोड़े बना लीजिये, तो आइये आज शाम को चाय के साथ चावल के पकोड़े बनायें.
Read this recipe in English - Rice fritters recipe - Chawal ke pakode
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rice Pakoda
- बचे हुए/ पके चावल- 1.5 कप
- बेसन- 1 कप
- हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नमक- ¾ चम्मच या स्वादानुसार
- हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक- 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- तेल- पकौड़े तलने के लिए

विधि - How to make Rice Pakoda
बेसन में पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक मिला लीजिए. बेसन में 1/4 चम्मच नमक, थोड़ी सी लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से फैंट लीजिए. इस घोल को 5 मिनिट के लिए रख दीजिए.
चावल में नमक, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पाउडर, थोड़ी सी लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए.
मिश्रण से एक नींबू के बराबर मिश्रण निकालिये, हाथ से दबाकर गोले बनाकर चपटा कर लीजिये, गोल या ओवल कैसा भी जैसा आप चाहें बना कर सारे गोले बनाकर रख लीजिये.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल में घोल की एक बूंद डालकर चैक कर लीजिए कि तेल गरम हुआ या नही. तेल पर्याप्त गरम है तो यह तुरंत सिककर ऊपर आ जाएगी.
एक चावल का गोल उठाइये और बेसन लपेटकर गरम तेल में डालिये, इसी तरह 4-5 चावल के गोले बेसन लपेटकर एक साथ डालिये और चावल के पकोड़े पलट-पलट कर अच्छे ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये पकोड़े प्लेट में नेपकिन पेपर बिछाकर रखिये.
चावल के पकोड़े (Rice Magoda) दूसरी तरीके से बनाइये

बचे हुए चावल को घोल में डालकर अच्छे से मिक्स कीजिए. गरम तेल में जितने पकोड़े एक बार में तले जा सकें उतने पकोड़े डाल दीजिए और पकोड़ों को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये पकोड़े प्लेट में नेपकिन पेपर बिछा कर रखिये और सारे पकोड़े इसी तरह तल कर बना लीजिये.
चावल के गरमागरम पकोड़े हरे धनिये की चटनी, चिल्ली सास या टमाटर सास के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (99)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
ishaji aap ki resip dekh ke mene kafi sari aitem banali he
but nisha mam ji muje manchurian banane nh aata kya aap uska easy recipe bata sakti h plsssss mam it's may request
निशा: प्रियंका जी, वेज मंचूरियन और गोभी मंचूरियन वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
now in these days one snack is very popular in people , which is Knows as CHINES BHAJIYA( Pakoda). can u please share the recipe of this..once again thank u so much for all the things.
निशा: दंश जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: मुस्कान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जहांनवी जी, प्याज को पतला पतला काट लीजिये, और पकोड़े वाला बेसन घोल कर सारे मसाले मिलाकर अच्छी तरह फैंट लीजिये और प्याज के टुकड़े घोल में डालकर मिलायें और पकोड़े बनायें.
निशा: सादिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:RG, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शवेता जी, चावल को बहुत ही अच्छा मैश कर लिया जाय तब एसा हो सकता है, वरना पकोड़े बनाने के लिये, बेसन यूज करना ही है, बिना उसके पकोड़े तलते समय बिखर सकते हैं.
Ur recipes are too good i learn alot from you. simply wow.
first time mane bread roll banaye pehle bread khul rai thi but fried hone k baad wo bhaut acche lage...... thanku
mam one more thing mane sabudane k bade banaye but wo first time saare dheeme dheeme khul gaye kadhai mn daalne k baad samjah nai may be wo sabudana accha nai tha wo bhigote hi kuch powder sa lag rha tha..
please reply.....
निशा: अंजू, छोटा साबूदाना पानी में डालते ही तुरन्त ही गलने लग जाते हैं, साबूदाने को भीगने के बाद उसमें सारी चीजें डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये, मिश्रण हाथ में उठाकर दबाकर सही शेप में वड़ा तैयार कीजिये, वड़ा तेल में तलते समय, तेल पूरी तरह गरम होना चाहिये, ठंडे तेल में वड़े तलने के लिये डालें जाय तो वे फट सकते हैं, पहले तेल गरम हो बाद में मीडियम आग करके वड़े को क्रस्प कीजिये, अच्छे वड़े बनेंगे.
निशा: प्रीति जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीरू, रात कि बची रोटी को छोटा तोड़ कर तेल मसाले, नमक के साथ फ्राई कर सकते हैं. मीठा बनाने के लिये: रोटी को तोड़कर मिक्सर में पीस कर बारीक कर लीजिये और थोड़ा सा घी कढ़ाई में डालकर भून लीजिये, बूरा और इलाइची पाउडर डालकर लड्डू बना सकते हैं.
निशा: मंजुला बोइल्ड आलू में पानी की मात्रा ज्यादा हो जाती है, इसलिये वह नरम होते हैं.
निशा: आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती, दोंनों ही स्वादिष्ट हैं, लेकिन बेसन में चावल मिलाकर पकोड़े बनाना ज्यादा आसान हैं.
निशा: याशिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिप्रा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पलक, जी अवश्य.