चीकू का हलवा – Cheekoo Halwa Recipe – Chikoo Halwa

📅 7 दिसंबर 2009 👁 2.5 लाख बार देखी गई 💬 20 कमेंट ★ 3.7 (4143)

चीकू का लाजबाव स्वाद तो सभी को पसन्द आता है, चीकू मिल्क शेक और चीकू की आइसक्रीम तो आपने बनायी होगी लेकिन चीकू के हलवा का कुरकुरा स्वाद आपको बेहद पसन्द आयेगा. . तो आइये बनाना शुरू करते हैं चीकू का हलवा (Cheekoo Halwa ) .

चीकू का हलवा (Chikoo Halwa ) बनाने के लिये अच्छे पके हुये चीकू बाजार से ले आइये, कच्चे चीकू का हलवा स्वाद में अच्छा नहीं बनेगा.

Read Cheekoo Halwa Recipe in English - Cheekoo Halwa Recipe – Chikoo Halwa

आवश्यक सामग्री Ingredients for Chikoo Halwa Recipe

चीकू (Sapota) - 1 किग्रा. (12-14)
मावा - 200 ग्राम ( एक कप)
घी - 2 टेबल स्पून
चीनी - 150 ग्राम (3\4 कप)
काजू - 10 (छोटा छोटा काट लीजिये)
इलाइची - 4-5 (छील कर पीस लीजिये)
बादाम - 8 (बारीक कतर लीजिये)

विधि - How To Make Chikoo Halwa - How To Prepare Chickoo Halwa

चीकू को धोइये और छील लीजिये, बीज निकाल कर टुकड़े कर लीजिये. इन टुकड़ों को मिक्सर से बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये.

भारी तले की नान स्टिक कढ़ाई लीजिये, एक टेबल स्पून घी डाल कर मावा को हल्का गुलाबी होने तक भून कर एक प्याले में निकाल कर रख लीजिये.

बचा हुआ 1 टेबल स्पून घी कढ़ाई में डालिये और चीकु पेस्ट डालकर गाड़ा पेस्ट होने तक भून लीजिये, इस पेस्ट में चीनी मिलाइये और चीनी के दाने घुलने तक चमचे से चलाकर भूनिये, अब मावा और काजू मिलाइये और चमचे से चलाते हुये गाड़ा होने तक पकाइये, ध्यान रहे कि हलवा तले से न लगे, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये.

चीकू का हलवा तैयार हो गया है आप इसे प्याले में निकालिये और कतरे गये बादाम ऊपर से डाल कर सजाइये.

ये चीकु का  हलवा आप अपने डिनर या लन्च के बाद खाइये और परोसिये, ये हलवा आप फिर्ज में रखकर 4-5 तक खा सकते हैं.

बनाने में लगा समय - 50 मिनिट

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (4143 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (20)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

himmat Rathore
टिप्पणी मिना हलवा बनाया यह बहुत ही टेस्टी बना
NishaMadhulika
himmat Rathore जी, अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Jatin
Thanks ,,,,

निशा: जतिन जी, आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद व आभार.
heena
Very easy mam

निशा: हीना जी, धन्यवाद.
khushi
Bina mawa ke halwa nhi ban sakta kya ji
निशा: खुशी जी, हलवा बिना मावा के बनाया जा सकता है.
mayura
supppppper test ......

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
margi desai
Can i add 250ml milk along with mava in chikoo halwa?
narpat singh
दूध फट गया अब क्या करू?
LAURENSHU GAUR
Rajni ji -- chiku shek ke liye aapko ye samagri leni hogi --- 1 - one glass chilled milk , 2 - two chiku , 3 - two teaspoon (or according to taste) sugar

Method - chiku ko chil kar beej nikal le , aur chiku ke tukro ko blender ya mixur main chala le isk baad aap milk aur sugar daal de , bus chiku shek tayyar hai agar aap chahe to garnishing k liye -- kaju pista aur hari ilaichi ko ek saath pees kar thoda sa upar burak de ------------ LAURENSHU GAUR
Rajni Jain
Nisha ji plz mujhe chikoo ka shake bana batye plz .mne srch kiya but muje nahi mila.
sarita soni
nice
chiku ka halwa pahli bar suna....
divya
nisha ji pls tell me hw to make chhuare ka halwa? can we make it like cheeku ka halwa.

निशा: दिव्या, मैं अवश्य लिखूंगी.
Amrita
nisha didi kya koi or kadhae use nahi kar sakte hain.mai aaj banana cahti hoon.pls healp me.
geetika
this is very good site
arun kumar nathaniel
very tastey
krishna
bahut achhi he ye site
rajni thakur
cheeku ka halwa sun kar hi dil dimag taza ho gaya.
shakila bano
its very good but it should be english language also i impressed i made MOMOs
nice recipe can u share the recipe for soan papdi/patisa plz
priya h. gupta
aapne elaichi(cardamom powder) ka upyog nahi kiya hai, jab ki samagri mai bataya hai to kya iska upyog karna hai ya nahi?