सवां के चावल- व्रत के चावल (Samvat Rice Vrat Rice Recipe)

📅 22 सितंबर 2009 👁 4.5 लाख बार देखी गई 💬 31 कमेंट ★ 4.1 (5959)

image

नवरात्रि में सभी श्रद्धालु सात्विक भोजन करते हैं. व्रत के लिये हम समा चावल बनाते है. इन्हें समा (Sama Rice or Samvat Rice) चावल कहते हैं. ये आकार में सामान्य चावलों से बहुत छोटे होते हैं.

समा चावल का पुलाव (Vrat Rice Pulav) बना लीजिये और यदि आप मीठा पसन्द करते हैं तो इनके खीर (Sama Rice or Vrat Rice Kheer Recipe) बना लीजिये.  आईये आज व्रत के चावल बनायें

Read this recipe in English - Samvat Rice Vrat Rice Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vrat Rice Pulav

  • संवा के चावल - 100 ग्राम(आधा कप)
  • पानी - 300 ग्राम ( 1 1/2 कप )
  • घी - 1 टेबल स्पून
  • जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • काली मिर्च -3-4
  • लौंग -1-2
  • बड़ी इलाइची - 2
  • काजू - 10-12
  • बादाम - 8
  • किसमिस - 20
  • सेधा नमक - स्वादानुसार(आधा छोटी चम्मच)

विधि - How to make Vrat Rice Pulav

चावल को साफ कीजिये, अच्छी तरह धोइये, 20 मिनिट के लिये पानी में भिगो दीजिये.

काली मिर्च, लौंग, बड़ी इलाइची को दरदरा कूट लीजिये. काजू और बादाम को 2 टुकड़ों में काट लीजिये. किसमिस के डंठल तोड़ कर अलग कर लीजिये.

किसी बर्तन में एक टेबल स्पून घी डालकर गरम कीजिये, गरम घी में काजू, बादाम, किसमिस डालकर हल्के गुलाबी होने तक भून कर एक प्लेट में निकाल लीजिये.

बचे हुये घी में जीरा डालकर भूनिये, कुटे हुये काली मिर्च, लौंग, इलाइची भी डालकर थोड़ा सा भूनिये,  पानी और सैंधा नमक डाल दीजिये, पानी में उबाल आने के बाद  सवां के चावल डालिये, फिर से उबाल आने पर गैस धीमी कर दीजिये, 3-4 काजू और 2 बादाम सजाने के लिये बचाकर सारे काजू, बादाम, किसमिस भी मिला दीजिये और सवां चावल नरम होने तक पकाइये.

सवां के चावल का पुलाव बन चुका है. पुलाव को प्याले में निकालिये और ऊपर से काजू बादाम डालकर सजाइये, लीजिये ये सवां के चावल का पुलाव आप अपने व्रत में खाइये और परोसिये.

2 -3 सदस्यों के लिये,
समय 20 मिनिट

सवां के चावल की खीर (Sama Rice or Vrat Rice Kheer Recipe)

सवां के चावल की खीर (Sama Rice or Vrat Rice Kheer Recipe) तो बिलकुल उसी तरीके से बनाई जाती है जैसे हम सादा चावल की खीर बनाते हैं आइये बनाना शुरू करते हैं सवां के चावल की खीर.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vrat Rice Kheer Recipe

  • सवां के चावल - 100 ग्राम (आधा कप)
  • फुल क्रीम दूध - 1 लीटर (5 कप)
  • चीनी - 75 -100 ग्राम (आधा कप या आधा कप से थोड़ा कम)
  • काजू - 12
  • बादाम - 8
  • किसमिस - 20
  • पिस्ते - 6
  • छोटी इलाइची- 2=3

विधि - How to make Vrat Rice Kheer

Samavat Rice Recipeसवां के चावल साफ कीजिये, अच्छी तरह धो लीजिये और 20 मिनिट के लिये पानी में भिगो दीजिये.

भारी तले के बर्तन में दूध डाल कर गरम करने रख दीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, सवां के चावल डालिये और चमचे से चला दीजिये, फिर से उबाल आने के बाद गैस फ्लेम धीमी कर दीजिये, प्रत्येक 2-3 मिनिट के बाद चमचे से खीर को चलाते रहिये, खीर तले में लगनी नहीं चाहिये.

काजू 4 टुकड़े करते हुये काट लीजिये, बादाम और पिस्ते लम्बाई में पतले काट लीजिये, किसमिस के डंठल तोड़ लीजिये. इलाइची को छील कर बारीक कूट लीजिये.

काजू और किसमिस खीर में बनते समय ही मिला दीजिये, चावल नरम हो गये हैं तथा चावल और दूध चमचे से गिराने पर एक साथ गिरते हैं, तब तो खीर बन चूकी है, चीनी मिलाइये और गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये.  इलाइची का पाउडर भी खीर में मिला दीजिये. सवां के चावल की खीर तैयार है. सवां के चावल की खीर को प्याले में निकालिये और बादाम, पिस्ते ऊपर से डाल कर सजाइये.
सवां के चावल की गरमा गरम खीर अपने व्रत में परोसिये और खाइये.

सुझाव: आप सवां के चावल का पुलाव बानाये या खीर, दोनों में अपने पसन्द के अनुसार सूखे मेवा कम या ज्यादा कर सकते हैं, या आपको जो मेवा न पसन्द हो उसे मत डालिये.

चार सदस्यों के लिये
समय - 35 मिनिट

नवरात्रि व्रत के लिये रेसीपी लिस्ट के लिये Navratri Vrat Recipe एवं More Navratri Vrat Recipe देखिये

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (5959 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (31)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Chandra Prakash Kumawat
Nice one
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Chandra Prakash Kumawat
Suman Sharma
Very nice
NishaMadhulika
सुमन जी, रेसिपी पसंद आई इसके लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Archna Verma
Nishaji aapki batai hui recipe se khana vakai bahhut badhiya banta hai.Thanks for sharing with us.

निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Avneet
Nisha ji, I made the khichdi as per you instructions and it turned out to be a yummmmy dish. Thank you so much for teaching in such easy ways.

निशा: अवनीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Balwant
What is sama ke chawal? Where can I get it

निशा: बलवंत जी, समा के चावल व्रत वाले चावल होते हैं. यह सामान्य चावल से बहुत छोटे होते हैं. यह किसी भी किराना स्टोर या सुपरमार्केट में मिल जाएगा.
Shivani
hello nisha aunty ji,
kya aap bata sakti hai ki samvat ke chawal ki taseer garam hoti hai ya thandi?
Sapna bhatia
Nisha ji maine apne ghar me is navratri ko pooja rakhi hai or main parshad me kadi chawal banana chahti hu .aap pls mujhe sama ke chawal banane ki vidhi bataye jisme chawal bilkul khile khile bne ...mere chawal hamesha bhaat jaise ban jate hai chipke chipke ekdam sticky ...pls mujhe reply b kare
nisha
hi mam m aap ki new fun hu mujhe ek bat confrom karni thi ki agar hum dry fruits na dalna chahe to kuch aur use kar sakte h namkeen chawl ki sabzi use kar sakte h plz rpl kijiye
Kalpna

 बहुत -बहुत धन्यवाद निशा जी।

Kalpna

निशा जी मैं गर्भवती हूँ।  क्या मैं समा के चावल खा सकती हूँ ? समा के चावल ज्यादा गरम तो नहीं होते हैं ये गर्भावस्था में कोई परेशानी तो पैदा नहीं करेंगे।  प्लीज जल्दी से उत्तर दीजिये।  


निशा: कल्पना जी, आप समा के चावल खा सकती है, ये गरम नहीं होते और नुकसान दायक भी नहीं होते.
Swati shankar

Whigh grain is called sama ahawal 


 

Karan
Kaahi aur Bharesa kya hota hai ,, jisse Pandit path ke waqt khate hain >???
rajeev Kumat Thakur
सवां चावल Means....

निशा: राजीव जी, ये व्रत में खाये जाने वाले चावल है, इन्हैं सवां, समा या सोमा के चावल कहा जाता है.
kajal
ap ki sabhi racipe bahut achhi h
निशा:काजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
neha
iska video plz
निशा: नेहा मैं इसका वीडियो बना दूंगी.
sandhya
awosome and very good recipie,i just wanted to make brown rice.muje rice bnane ki tips dijiye plese.thanks
निशा: संध्या जी, राइस को आधा घंटे जरूर भिगो दीजिये, माड़ युक्त चावल बनाने के लिये, कुकर में पहले से भीगे हुये चावल डालिये और चावल से दुगना पानी डाल दीजिये, 1 छोटी चम्मच घी या तेल डाल दीजिये, कुकर बन्द कर दीजिये और चावल को 1 सीटी आने तक पकने दीजिये, आधा प्रेशर निकाल दीजिये, कुकर खुलने पर अच्छे खिले खिले चावल बन कर तैयार हो जायेंगे. माइक्रोवेव में चावल बनाने की रेसिपी वेबसाइट और यूट्यूब पर उपलब्ध है, उसे भी आप देख सकते हैं.
nisha
hi mam, my name is nisha, mam meri 2 mnths me shadi hone wali h to muje khana bnane ki kuch easy tips dedijiye
Ruhy
Hello Mam .....kya hum dry fruits vrat mein kha skte hai........... Kya hum rice mein potato ya paneer use karsakte hai......
ektasareen
awosome gud recipie
Pallavi
Nisha ji muje cooking bilkul b nhi ati thi or is wjh s m bht presan thi lkn aapki site s muje khana bnana bht aasan lgne lga h. thank u Nisha ji..
निशा: पल्लवी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mimansha joshi
chawal ke aate ke papad kese pante hai?

निशा:
मीमांशा, मुझे ये लिखने हैं.
neeta
mai rice banati hoon jyada paani ho jata hai.

निशा: नीता, चावल से दुगना पानी नाप कर रखें, चावल में पानी ज्यादा नहीं होगा.
priyanka
thank u..it helped me,really..
Preeti
Normally hum log jitna rice hota hai us se 2 guna paani use karte hai. Sama k chanwal banane k liye teen guna paani lagta hai?

निशा: प्रीति, अगर चावल कुकर में बनाने हैं, तब दुगना पानी पर्याप्त है, खुले किसी बर्तन में बनाने के लिये पानी अधिक चाहिये होता है.
kirti
hello mam,i love ur recipes n wanna share some of my recipes.can i?
sughanda
this recipe in English

Navratri is a festival where people prefer eating simple food without onions and garlic. People who observe fasts during navratri can eat Sama Rice or Samvat Rice. Sama rice are small in size compared to regular quality of rice and eaten during fasting days.

You can make pulao with sama rice or if you consider eating sweet recipe then prepare kheer (Sama Rice Kheer Recipe) from them. Today we will make Sama Rice Pulao.

Ingredients for Vrat Rice Pulav

Sama Rice - 100 gms. (1/2 cup)
Water - 300 gms. (1 1/2 up)
Ghee - 1 table spoon.
Cumin seeds - 1/4 tea spoon.
Black pepper - 3-4
Cloves - 1-2
Cardamom - 2
Cashews - 10-12
Almonds - 8
Raisins - 20
Saindha Salt- 1/2 tea spoon or according to the taste.

Method - How to make Vrat Rice Pulav

Clean, wash the rice and soak them for 20 minutes.

Grind black pepper, cloves and cardamom. Cut almonds and cashews into 2 pieces. Break the stems of raisins and wash them.

Take a deep pan and heat 1 table spoon ghee in it. Put cashews, almonds, raisins into the ghee and roast till they get light pink in colour.

In a separate small pan heat the remaining ghee and put black pepper, cloves, cardamom and roast them. Add water and saindha salt. Once the water starts to boil add sama rice to it and after the second boil lower down the flame. Leave 3-4 almonds and cashews to garnish and put all the rest into the rice and mix well. Cook the rice till they get tender.

Sama rice pulao is ready. Take it out in a serving dish and garnish with cashews and almonds.

This preparation can serve 2-3 persons.
Time taken - 20 minutes.

Sama Rice or Vrat Rice Kheer Recipe
Sama Rice Kheer is prepared in a same way we make kheer from plain rice. Let us start preparing Sama Rice Kheer

Ingredients for Sama Rice Kheer Recipe

Sama Rice - 100 gms. (1/2 cup)
Full cream milk - 1 ltr. (5 cup)
Sugar - 75-100 gms. (1/2 cup or less than half a a cup)
Cashews - 12
Almonds - 8
Raisins - 20
Pistachios - 6
Cardamom - 2-3

Method - How to make Vrat Rice Kheer

Clean, wash the rice and soak them for 20 minutes.

Take a heavy deep vessel and boil milk into it. Once the milk start to boil add sama rice to it. Stir it and lower down the flame once the mixture starts boiling. Stir the kheer after every 2-3 minutes. Kheer should not stick at the bottom of the vessel.

Cut cashews into 4 pieces each. Cut pistachios and almonds into thin long pieces. Break the stems of the rasins. Peel the cardamom and beat it into fine powder.

Put cashews and raisins into the kheer while it is cooking. The rice have turned tender and rice and and milk should fall together while dripping from the spoon. This determines that the kheer is prepared. Mix cardamom powder into the kheer. Your Sama rice kheer is ready. take it out in a serving bowl and garnish with almonds, pistachios.

Suggestion: You can increase or reduce the quantity of mewa in rice or kheer whatever you are making. If you don't like, then you can even avoid putting the mewa into the recipe.

This preparation is for 4 people.
Time taken - 35 minutes.

Click on the link to get a list of recipes for navratri. Navratri Vrat Recipe and More Navratri Vrat Recipe.
renu
nisha ji mein apki new fan hoon. mujhe cooking thori2 ati hein. apki site bahut useful hein.
asha
vary good
meena singh
nisha ji ,
vrat ke rice ka pulao bhi bahut acha lagta hai .