घेवर बनाइये – Ghevar Recipe

📅 29 जुलाई 2009 👁 11.7 लाख बार देखी गई 💬 360 कमेंट ★ 3.7 (17331)

image

सावन और राखी के त्यौहार की विशेष मिठाई घेवर (Ghevar Sweet) है. हम तो अपने देश में है इसलिये हमें घेवर आसानी से मिल जाता है, लेकिन जो देश से बाहर है, उन्हें घेवर मुश्किल से मिलता है घेवर आप घर पर भी बना सकते है, दिखने में एसा लगता है कि इसे बनाना मुश्किल होगा लेकिन है बड़ा आसान. आईये हम आज घेवर बनायें

आपने बाजार में घेवर बनते देखा है? घेवर बनाने के लिये स्पेशल कढ़ाई प्रयोग में लाई जाती है जिसका तला समतल होता है, जो करीब 12 इंच गहराई और 5-6 इंच चौड़ाई की होती है.  बाजार में घेवर बनाने के लिये तो समतल तले की बड़ी कढ़ाई होती है और उसमें छ्ह इंच उंचे बेलनाकार गोले डाले जाते हैं, घी भरी कढाई में ये गोले पड़े रहते हैं और इन्हीं गोलों में घोल डाल कर घेवर तला जाता हैं, लेकिन अभी आप इन्हें भूल जाईये.

घेवर घर पर सामान्य भगोनी या घर की कढ़ाई में बहुत अच्छी तरह से बनाया जा सकता है.

Read - Ghevar Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Ghevar Sweets

  • मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
  • घी -  50 ग्राम ( 1/4 कप)
  • दूध - 50 ग्राम (1/4 कप)
  • पानी - 800 ग्राम ( 4 कप)
  • घी या तेल - घेवर तलने के लिये

चाशनी बनाने के लिये

  • चीनी - 400 ग्राम( 2 कप)
  • पानी - 200 ग्राम (1 कप)]

विधि - How to make Ghevar

मैदा छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, घी को किसी बड़े बर्तन में डाल लीजिये और बर्फ डालकर हाथ से फैटिये,  फैंटते फैंटते घी की जब क्रीम जैसी बन जाय तब बर्फ के टुकड़े निकाल कर हटा दीजिये और घी को एक दम चिकनी क्रीम बनने तक फैट लीजिये,  अब इसमें मैदा थोड़ी थोड़ी डालते जाइये और फैटते जाइये, गाढ़ा होने पर दूध मिला दीजिये और थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर खूब फैटिये, मैदा डालते जाइये, सारी मैदा डालकर अच्छी तरह मिलाइये और फैटिये और चिकना गाढ़ा बैटर बना लीजिये, अब बैटर में थोड़ा थोड़ा पानी डालिये और घोल को खूब फैटिये, घोल में कोई गुठली न रहे और घोल एकदम चिकना हो जाय.  घेवर बनाने के लिये घोल तैयार है.  घोल की कन्सिस्टेन्सी एकदम पतली हो कि चमचे से घोल गिराने पर पतली धार से गिरे.

कढ़ाई  में करीब आधा से कम ऊचाई तक घी भर कर गरम कीजिये, घी अच्छी तरह गरम होने पर यानी मैदा की कोई भी बूंद घी में गिरे तो वह तुरन्त ऊपर उठकर तैरने लगे.  मैदा का घोल किसी चमचे में भर कर बहुत ही पतली धार से इस गरम घी में डालिये, घोल डालने पर घी से उठे झाग ऊपर दिखाई देने लगते हैं,

दूसरा चमचा घोल डालने के लिये 1-2 मिनिट रुकिये, घी के ऊपर झाग खतम होने दीजिये, अब फिर से दूसरा चमचा घोल भरकर बिलकुल पतली धार से घोल घी में डालिये, आप देखेंगे कि घी फिर से झाग से भर जाता है, झाग खतम करने के लिये फिर से 1-2 मिनिट रुकिये,.

आप जितना बड़ा घेवर बनाना चाहते हैं उसके हिसाब से उतना घोल आप भगोने में डालेंगे, घोल को भगोने के बीच में डाला जाता है, यह घोल नीचे तले में जाता और तैर कर वापस ऊपर आता है और पहली परत के ऊपर पहुंच कर परत बनाता है, यदि घेवर में बीच में जगह न रहे तो आप  किसी चमचे की पतली डंडी या तान से बीच से घोल हटाकर थोड़ी जगह बना सकते है इसी जगह से घोल को डालते रहिये जब तक घेवर का आकार सही न हो जाय.

जब पर्याप्त घोल डाल चुके तब गैस की फ्लेम मीडियम कर दीजिये, अब आप घेवर को मीडियम आग पर हल्का ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.

Ghevar
जब घेवर ऊपर से हल्का ब्राउन दिखने लगे तब घेवर को निकाल कर थाली में रखिये (घेवर को निकालने के लिये किसी लकड़ी या स्टील की पतली छड़, या कलछी को ऊपर से उलटा पकड़ कर उसका प्रयोग किया जा सकता है) घेवर निकाल कर जिस थाली  में रख रहे हैं उसके ऊपर एक और प्लेट रख लीजिये, ताकि घेवर से निकला घी उस थाली में इकठ्ठा हो जाय, या थाली को तिरछा कर दीजिये ताकि अतिरिक्त घी थाली में नीचे की ओर निकल कर आ जाय.

सारे घेवर तल कर आप इसी तरह तैयार करके थाली में घेवर एक  ऊपर एक  रख लीजिये.

घेवर को मीठा करने के लिये 2 तार की चीनी की चाशनी तैयार कीजिये:
किसी बर्तन में चीनी में 1 कप पानी डाल कर गैस फ्लेम पर चाशनी बनने रखिये, उबाल आने के बाद 5-6 मिनिट तक पकाइये, चाशनी को चम्मच से लेकर एक बूंद किसी प्लेट में गिराइये, ठंडा होने पर उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, वह उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, चाशनी में  2 तार बनने चाहिये, चाशनी तैयार हो गई है.

चाशनी को  इतना ठंडा कीजिये कि उसे हाथ से छू सके और एक थाली लीजिये, थाली के ऊपर एक प्याली रख लीजिये, एक घेवर लेकर प्याली के ऊपर रखिये और चाशनी को चमचे से घेवर के ऊपर सारी सतह पर  डालिये, चाशनी घेवर को मीठा करती हुई नीचे निकल जाती है, आपको घेवर ज्यादा या कम जैसा मीठा करना हो उसके हिसाब से चाशनी डालते जाइये.  एक एक करके सारे घेवर जो आपने बनाये हैं वे मीठे कर लीजिये,  अगर घेवर से चाशनी निकल रही हो तो जिस थाली में मीठे घेवर रख रहें उस थाली को तिरछा रखिये ताकि अतिरिक्त चाशनी निकल कर थाली में नीचे की ओर इकठ्ठी हो जाय, या घेवर के नीचे कोई प्लेट रख लीजिये थोड़ी ही देर में घेवर से अतिरिक्त चाशनी निकल जाती है.

Ghevar in Chasni
ये घेवर हवा में 1 घंटे सूखने दीजिये, अब आपके मीठे घेवर तैयार हैं, आप इन्हैं अभी तो खा ही सकती हैं, और बचे हुये घेवर एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये,  2 सप्ताह तक कन्टेनर से घेवर निकालिये और खाइये.

घेवर के ऊपर रबड़ी और कतरे हुये सूखे मेवे लगाकर उसे और अधिक स्वादिष्ट बनाइये:

घेवर में रबड़ी और मेवा की  टॉपिंग लगा देने से यह और भी अधिक स्वादिष्ट हो जाता है.

रबड़ी बना लीजिये:
1 लीटर फुल क्रीम दूध को किसी भारी तले के बर्तन में डालकर उबलने रख दीजिये, उबाल आने पर गैस फ्लेम धीमी कर दीजिये और दूध को उबलते रहने दीजिये, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते अवश्य रहें ताकि दूध तले में न लगे, दूध उबलते उबलते गाड़ा हो जाय यानी अपनी मात्रा का 1/3 रह जाय तब गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये, दूध की रबड़ी घेवर पर डालने के लिये तैयार है, इस रबड़ी में 2 छोटी चम्मच चीनी डालकर हल्की सी मीठी कर दीजिये.  

बादाम 10 -15 बारीक कतर कर, पिस्ते भी 10-15 बारीक कतर कर और इलाइची 4-5 छीलकर बारीक कूट कर मिला लीजिये.

घेवर के ऊपर एक परत दूध की रबड़ी की बिछाइये और ऊपर से कतरे हुये मेवे डाल दीजिये अब आप इस घेवर (Ghevar) को खाइये और बताइये कि घेवर कितना स्वादिष्ट बना है.

सामान्य घेवर को तो 2 सप्ताह तक रख सकते है लेकिन रबड़ी की टॉपिग लगे घेवर (Ghevar with Rabri Mewa Toping) को आप 2 दिन तक फ्रिज में रख कर खा सकते हैं क्यों कि रबड़ी जल्दी खराब हो जाती है इसलिये जितने घेवर 2 दिन में खाये जा सके, उतने ही घेवर पर रबड़ी की टॉपिंग कीजिये.

सुझाव:

घेवर बनाने के लिये कढ़ाई या भगोनी जो भी ले रहे हैं वह भारे तले की और गहरी होनी चाहिये, घेवर का घोल गरम घी में डालते समय वह एकदम ऊपर आता है, कम गहरा बर्तन होने से गरम घी निकल कर गैस के ऊपर आ सकता है.

Ghevar Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (17331 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (360)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

aanchal
bhahi ghewar liquid sa ho gaya toh ab kya karo......
bharat
aapki recepies bahut acchi hain
jyoti
hi nisha ji apki recepies bahut hi acchi h.your website is very very good.all the recepies are fantastic .
saumya
thank you so much nisha ji......
manjeet kaur
nisa g itried to make it but it has become else thing but was not ghever, it had no pores like ghevar, it was too hard only srrong teeth person could eat it, plz tell what was mastake i made in making, every thing was in right proportion,i kept my oil in container as it is , i will try again , plz tell my mistake.

निशा: मंजीत, घेवर सख्त होने के कारण है, मैदा के घोल में घी कम डाला गया हो, घेवर का घोल गाढ़ा होने की वजह से उसमें जाली भी नहीं बनती, आप फिर से कोशिश कीजिये, घेवर बना पायेंगे.
gauri
Hello, i ate ghewar when i was 12 yrs old now i am 30 not after that but thanks fou your recipe . which ghee i am using desi ghee or any refined ghee. Please let me know
Thanks

निशा: गौरी, घेवर देशी घी में ज्यादा स्वादिष्ट बनता है.
Sumayya
nish di Aap ki wajeh se mujhe ghevar banana aa gaya hai aur ghar walo ne mujhe bohat shabashi di "Thanks You"

निशा:
सुमाया, एक धन्यवाद मेरी ओर से भी आपके लिये.
ekta
nisha ji, thanks alots.kal pahle bar maine ache ghevar banaye.but ek choti si problem thi.har ghevar ke niche ek stand jaisa ban raha tha maide ka,jise bad me tod kar alag karna pad raha tha.ye kyo ho raha tha.maine jis bartan me banaya uska bottom patla hone ki vajah se hua kya? pls reply soon.
Jeetu
NISA JI AAP NOODLES KAISE BANATE HAI YE BATAYE
rashmi
thank u very much nishaji for the ghevar recipe i really love to eat ghevar alot always wondered about how to make it and now i will try to make it. thanks
SWEETY
NISA JI AAP NOODLES KAISE BANATE HAI YE BATAYE
Shikha
hello, nisha ji mujhe kuch hi time hua hai, aapki site per recipe padhte hue. Mujhe Bahut acchi lagi kuch recipes. thnak u nisha ji itni acchi recipes ke liye. Shikha

निशा: शिखा, धन्यवाद.
shahjahan
nisha ji men ghewar banaya tha lekin ghewar bana nahi jesa ki aap ki recipe me likha tha ya is me suda bhi dalega
smita
hi nisha thanks a lott. aapki recipe ki wajah se mene kafi tarife pai he n all credit goes to you. pls aap firni banae ki recipe bhi bataye. thanks a lott once again.

निशा:
स्मिता, फिरनी की रैसिपी पहले से दी गई है, आप सर्च बटन पर जाकर इसे सर्च कर सकती हैं.
mukesh jain
nisha ji esa to socha nahi tha ki ghar main bhi ban sakta hai .
roopa
mam, meine ghevar try kiya par pata nahi kuch to kami thi batter thik se nahi hua. plz mujhe uska batter kaise tiyar karte hai wo dekhaiye.

निशा:
रूपा, घोल बनाने के लिये बस इतना ही करना है कि घोल में गुठलियां न रहें, घेवर के लिये घोल पतला एकदम चिकना ही होता है.

swati jain
Mam, mene pahle ksju k ghever banaye h.
thenks for this resipi. now I'll try it (maida ghever)reply to you that how did they testy.
"thenkyou very much mam"
Bhawanamishra
cornfloor ko hindi me kya bolte ha
shreyans
recipy ko print karne kaa option dijiye
गरिमा
निशा जी ....बहुत-बहुत धन्यवाद...मैंने घेवर बनाया ....अच्छा बना.....जो थोड़ी -बहुत कमी रह गई ..वह मैं आपके द्वारा दिए गए कमेंट्स के reply से दूर कर लूंगी ...
priya chopra
hello nisha ji,apki is recipe ke liye bahot bahot dhanyawad.i m really a big fan or urs.maine apki batai is recipe ko try kiya.Ek do bar try karne par me ache ghewar bana pai.lekin mujhe rabri banane me bahot samay laga,kaya koi asan tarika nahi h rabri banane ka.ya phir rabri ki jagah hum kuch aur use nahi kr sakte.

निशा:प्रिया, आप रबडी की जगह मावा को भूनने के बाद थोड़ा दूध-चीनी मिलाकर या दूध की मलाई को भी उपयोग कर सकतीं हैं
biitagilitwala
nice recipe
charu gupta
aise lajabab ghever ki recipe maine kahin nahi padi
ranjana
nisha ji jab ghevar jab ghee mai dalte hai tab gas ka flame tej honi chaiye ya slow

निशा: रंजना, घी अच्छी तरह गरम हो तो आग मीडियम कर लीजिये, जो घोल आप घी में डालती हैं वह तुरन्त बिखर कर ऊपर आकर किनारे पर सैट होने चाहिये, घेवर की रैसिपी को और अच्छी तरह से पढ़िये.

Manju Shukla
I like this recipe. can you provide the video of the same OR is it available on your site ?
Regards,
Manju Shukla

निशा: कुछ समय ले किये यह वीडियो इस पेज पर उपलब्ध नहीं था, अब यह वीडियो इस पेज पर उपलब्ध है.
ranjana gautam
thanks for saggestion nisha ji reply ker ke liye.
ranjana gautam
nishaji aapse humm yeh jana chahate hai ki ghevar kaya ghee mai hi bana sakte hai kai refind oil nahi use ker sakte hai deep fry kerne k liye plz give me reply
निशा: रंजना, घेवर तेल में भी बनाया जा सकता है, लेकिन तेल में बना घेवर घी में बने घेवर के मुकावले स्वादिष्ट नहीं होता.
Priya Sharma
Nishaji aapko bahut dil se dhanyavaad aapne itne ache se ghevar ki recipe samjhayi..maine ghevar banaya aur bahut hi ache bane..ek baar phir aapko thank you...May God Bless you..
Aditi
It was good recipe i did this recipe. it came out good thanks
Priya Mitharwal
Nishaji, aapke is vidhi ke liye kafi dhanyavaad. Main ye turant hi try karana chahati hoon lekin mera aapse sawal ye hai ki aapne jo quantities batayi hain, unse kitne ghevar (aapke video ke size wale) ban jaayenge. Agar ho sake to please mujhe email kar jawab deejiye. Thanks once again for such wonderful recipe and video.