उन्नीअप्पम (Unniappam Recipe)

पिछले सप्ताह हमने नान स्टिक अप्पा मेकर (Appa maker) खरीदा और हमें यह बहुत पसंद आया. लिया तो ये दक्षिण भारतीय अप्पम बनाने के लिये था लेकिन इसका अधिकांश उपयोग बिना तेल के कटलेट्स बनाने में किया. अप्पम में इसमें सबसे पहले हमने उन्नीअप्पम (Unni Appam) बनाया जो बहुत ही स्वादिष्ट बने.
उन्नीअप्पम (Unni Appam) मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं. बच्चों की तो मन पसन्द रैसिपी कह सकते हैं आप उन्नीअप्पम (Unni Appam) को.
Read - Unniappam Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Unni Appam
- चावल का आटा - 200 ग्राम (1 कप)
- सूजी - 100 ग्राम (आधा कप)
- पके हुये केले - 2-3
- गुड़ या चीनी - 75 ग्राम (1/3 कप)
- नारियल - आधा कप (कद्दूकस किया हुया)
- छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर कूट लीजिये)
- ईनो साल्ट या खाना सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- तेल - थोड़ा सा, सेकने के लिये

विधि - How to make Unniappam
चावल को 1 घंटा के लिये भिगो दीजिये, चावल से पानी निकालिये, चाहें तो मोटे कपड़े पर फैला दीजिये ताकि वह चावल का पानी सोख ले, चावल का बारीक आटा पीस लीजिये.
चावल के आटे और सूजी को किसी बड़े बर्तन में निकालिये. नारियल और चीनी पीस कर मिलाइये.
केले को अच्छी तरह मैश कीजिये और मिश्रण में मिलाइये. इलायची और भी मिला दीजिये, आवश्यकतानुसार पानी मिलाइये, घोल को इडली के घोल जैसा गाड़ा रखना हैं. घोल को अच्छी तरह हैन्ड ब्लेन्डर से फैटिये और आधा घंटे के लिये रख दीजिये.
मिश्रण में ईनो साल्ट मिलाइये. आप बेकिंग पाउडर भी मिला सकते हैं, लेकिन मेरा यह अनुभव है कि यदि आप बेकिंग पाउडर के बजाय ईनो साल्ट मिलाते हैं तो मिश्रण अधिक फूलता है.
अप्पा मेकर (Appa Patra) को गैस प्लेम पर रखिये और गरम कीजिये, प्रत्येक खाने में एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम तेल डालिये. (आप चाहें तो बिना तेल के भी बना सकते हैं) चमचे से मिश्रण लीजिये और प्रत्येक खाने को आधा भर दीजिये, गैस धीमी ही रखिये, थोड़ी ही देर में ये अप्पम फूल कर खाने को पूरा भर देंगे, नीचे की तरह से ब्राउन होने पर यूनी अप्पम को पलटिये.और दूसरी तरफ ब्राउन होने तक सेकिये.
सिके हुये उन्नीअप्पम को निकाल कर प्लेट में रखिये और दूसरे उन्नीअप्पम (UnnIappam) इसी प्रकार सेकिये, सारे उन्नीअप्पम (Unniappam) तरह तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम उन्नीअप्पम (Unniappam) तैयार है, परोसिये और खाइये.
देखिये, मीठे मीठे गोल गोल उन्नीअप्पम (UnnIappam) एन्या बहुत चाव से खा रही है

कमेंट (52)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अप्पम को अप्पम मेकर में ही बनाया जाता है.
निशा: विनी जी, बैटर थोड़ा पतला या अधिक गाढ़ा होने पर एसा हो सकता है, अप्पम को धीमी आग पर बनायें अप्पम अन्दर तक सिकेंगे, अच्छे बनेंगे.
निशा: मीनाक्षी जी, आप ऎसे भी बना सकती हैं.
narial sukha salna hai ya kacha plz bate.
निशा: वंदना जी, ताजा नारियल लिया है.
निशा: आरती जी, पेस्ट में इनो फ्रूट साल्ट मिलाने के बाद रख उसे अधिक देर तक रखने से ईनो जो गैस रिलीज होती है वह निकल जाती हैं, यानि कि अप्पम पफी नहीं बनेंगे. अप्पम को आप फ्रिज में रखकर दूसरे दिन खा सकती हैं अच्छे लगते हैं.
निशा: अप्पम बनाते समय गैस धीमी ही रखिये वो चिपकें नहीं.
Appam maker Mai apne cutlet kaise banaye plz us ki Bhi recipe video de
Can we make this recipe without banana also ?
If yes, then how ?
निशा: मनी जी, आप इसमें से बनाना हटा दीजिये, और बिलकुल सारी चीजें इसी तरह डालते हुये, इसी प्रकार अप्पम बना लीजिये, अच्छे अप्पम बनेंगे.
hello mam..kya hum banana ki jagah aur kuch dal sakte hain...plz reply
pls answer kannada for
how to make unniappa .
निशा: निधि, मैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: तृ्प्ती जी, मैं नमकीन उन्नीअप्पम बनाने की कोशिश करूंगी.
thx
निशा: जी दीपक ये मेरी पोती है.
निशा: आरती, अप्पम को अप्पम मेकर में ही बनाया जाता है.
maine kisi ke yahan ye namkeen appam khaya tha .. that was so tasty ... unhone use suji se hi banaya tha ... please namkeen appam ki recipe bataiye na ..
निशा: नेहा, जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: ऋचा, इसे आप फ्रिज में तीन दिन तक रख कर खा सकते है.
kya dalna chahiye?
निशा: नेहा, मिश्रण में आप थोड़ा ईनो साल्ट मिलाकर बनायें तो अप्पम स्पंजी बनेंगे.
i want to know how to make Manchurian
निशा: निक्की, मैं मंचूरियन की रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: निक्की, इडली क नमकीन बैटर इसमें डालकर सेक सकते है, बेसन का बैटर ढोकला की तरह बनाइये,
निशा: प्रियंका, अप्पम को धीमी आग पर अच्छी तरह से सिकने दीजिये, तब पलटिये और छोटी चम्मच से पलटिये, को दिक्कत नहीं होगी.