चॉकलेट अखरोट कुकीज Chocolate Walnut Cookies Recipe

📅 28 जून 2009 👁 2.1 लाख बार देखी गई 💬 67 कमेंट ★ 3.6 (3786)

Chocolate Walnut Cookies Recipe
चॉकलेट वालनट कुकीज बच्चे और युवा बहुत पसन्द करते हैं. पहले हम लाजपत नगर दिल्ली में ब्रेडस्मिथ से चॉकलेट वालनट कुकीज Chocolate Walnut Cookies लाया करते थे लेकिन पिछले साल दिल्ली में सीलिंग अभियान में यह दुकान भी बन्द हो गई तब से हम इसे अपने घर पर ही बनाते हैं, ये कुकीज स्वादिष्ट इतनी कि आप भी इन्हें खाना बहुत पसन्द करेंगे, आइये बनाना शुरू करते है, चॉकलेट अखरोट कुकीज (Chocolate Walnut Cookies).

Read - Chocolate Walnut Cookies Recipe In English

आवश्यक सामग्री Ingredients for Chocolate Walnut Cookies

  • मैदा- 1 कप
  • पाउडर चीनी/ खांड़- ½ कप
  • मक्खन- ½ कप
  • चॉकलेट- ½ कप
  • अखरोट- ¼ कप (कटे हुए)
  • बेकिंग पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • वनीला एसेन्स- ¼ छोटी चम्मच

विधि How to make Chocolate Walnut Cookies

Chocolate Walnut Cookiesचॉकलेट ब्लॉक (Semi Sweet Cocoa Block) को चाकू या स्क्रेप कर के चिप्स कर लीजिये.

किसी बर्तन में मैदा को बेकिंग पाउडर के साथ मिक्स कर लीजिये और इसे छलनी से 2 बार छान लीजिए ताकि ये दोनों आपस में अच्छे से मिक्स हो जाएं.

एक बर्तन में मक्खन और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. साथ ही वनीला एसेन्स डालकर भी मिक्स कर लीजिए.  इस मिश्रण में मैदा डालकर मिलाइये. मैदा मिलाने के बाद चॉकलेट डालिये और अच्छी तरह मिलाइये,  कुकीज बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

ट्रे में घी लगाकर चिकना कीजिये, मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण निकालकर हाथ से गोल कीजिये और चपटा करके ट्रे में लगाइये, थोड़ी थोड़ी दूरी एक से दूसरी कुकीज के बीच रखते हुये कुकीज को ट्रे में लगाइये. हर एक कुकीज पर 4-6 टुकड़े अखरोट के चिपका दीजिये.

ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेट पर गरम कीजिये.

ट्रे में लगी हुई कुकीज को बेक करने के लिये ओवन में रखिये.  कुकीज को 15 मिनिट तक ओवन में बेक होने दीजिये, ओवन खोलिये, कुकीज को चैक कीजिये, यदि वे कम ब्राउन दिख रही हैं तब उन्हें फिर से 2 -3 मिनिट बेक करने रख दीजिये.  ये कुकीज ब्राउन हो गई हैं, कुकीज को ओवन से निकालकर ठंडा होने रख दीजिये.

क्रिस्पी और टेस्टी चॉकलेट अखरोट कुकीज़ को दिन में किसी भी समय खाइए. 

Chocolate Walnut Cookies Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (3786 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (67)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

anupama
u r doing a gr8 job, mujhe aap se maal pua ki receipe seekhni hai....agar main apni kuchh vegetarian receipes share karna chahun to kaise karoon?
pinki
thanks you so much.....
Aakansha
i tried some of ur receipes they were very delicious. Thanks a lot.
simran
I am very happy madam at least you give response.it feels that we are taking cooking classes from you.You teaches very good.I will again try cookies.I have one request that when you will teach sandwich receipes
SIMRAN
DEAR NISHA MADAM, I MADE COOKIES WITH CREAM BUT IT DID NOT TURN OUT GOOD.I USED THE SAME PROCEDURE.IT WAS WHITISH MAY BE BECAUSE OF CREAM.I DONT KNOW WHERE I MADE MISTAKE,MINE COOKIES WAS NOT TASTY
निशा: सिमरन, कुकीज टेस्टी क्यों नहीं हैं ये तो आपको समझना होगा ही, क्यों कि अगर रैसिपी में दी सामग्री आप प्रयोग में लाती हैं तो इसका स्वाद तो सच में ला जवाब होता है.
seema
Thanks alot!!
Will u please upload some kulfi recipe made with cream.
SIMRAN
DEAR NISHA JI, CAN WE USE WHITE BUTTER INSTEAD OF CREAM??

निशा: सिमरन,. यदि क्रीम या मलाई न मिले तो कंडेस्ड मिल्क 100ग्राम और मक्खन100 ग्राम दोनों का मिलाकर उपयोग कीजिये.