चॉकलेट अखरोट कुकीज Chocolate Walnut Cookies Recipe

चॉकलेट वालनट कुकीज बच्चे और युवा बहुत पसन्द करते हैं. पहले हम लाजपत नगर दिल्ली में ब्रेडस्मिथ से चॉकलेट वालनट कुकीज Chocolate Walnut Cookies लाया करते थे लेकिन पिछले साल दिल्ली में सीलिंग अभियान में यह दुकान भी बन्द हो गई तब से हम इसे अपने घर पर ही बनाते हैं, ये कुकीज स्वादिष्ट इतनी कि आप भी इन्हें खाना बहुत पसन्द करेंगे, आइये बनाना शुरू करते है, चॉकलेट अखरोट कुकीज (Chocolate Walnut Cookies).
Read - Chocolate Walnut Cookies Recipe In English
आवश्यक सामग्री Ingredients for Chocolate Walnut Cookies
- मैदा- 1 कप
- पाउडर चीनी/ खांड़- ½ कप
- मक्खन- ½ कप
- चॉकलेट- ½ कप
- अखरोट- ¼ कप (कटे हुए)
- बेकिंग पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- वनीला एसेन्स- ¼ छोटी चम्मच
विधि How to make Chocolate Walnut Cookies
चॉकलेट ब्लॉक (Semi Sweet Cocoa Block) को चाकू या स्क्रेप कर के चिप्स कर लीजिये.
किसी बर्तन में मैदा को बेकिंग पाउडर के साथ मिक्स कर लीजिये और इसे छलनी से 2 बार छान लीजिए ताकि ये दोनों आपस में अच्छे से मिक्स हो जाएं.
एक बर्तन में मक्खन और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. साथ ही वनीला एसेन्स डालकर भी मिक्स कर लीजिए. इस मिश्रण में मैदा डालकर मिलाइये. मैदा मिलाने के बाद चॉकलेट डालिये और अच्छी तरह मिलाइये, कुकीज बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
ट्रे में घी लगाकर चिकना कीजिये, मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण निकालकर हाथ से गोल कीजिये और चपटा करके ट्रे में लगाइये, थोड़ी थोड़ी दूरी एक से दूसरी कुकीज के बीच रखते हुये कुकीज को ट्रे में लगाइये. हर एक कुकीज पर 4-6 टुकड़े अखरोट के चिपका दीजिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेट पर गरम कीजिये.
ट्रे में लगी हुई कुकीज को बेक करने के लिये ओवन में रखिये. कुकीज को 15 मिनिट तक ओवन में बेक होने दीजिये, ओवन खोलिये, कुकीज को चैक कीजिये, यदि वे कम ब्राउन दिख रही हैं तब उन्हें फिर से 2 -3 मिनिट बेक करने रख दीजिये. ये कुकीज ब्राउन हो गई हैं, कुकीज को ओवन से निकालकर ठंडा होने रख दीजिये.
क्रिस्पी और टेस्टी चॉकलेट अखरोट कुकीज़ को दिन में किसी भी समय खाइए.
कमेंट (67)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तजिन्दर जी, अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Plz ye btaye k butter salted use kar sakte hain.and kya ye cookies gas tandoor par bna sakte hain.mere pass wonderchef ka GOT.h.plz btaye
निशा: तजिन्दर जी, बटर कोई भी यूज किया जा सकता है, और आपके तंदूर में तापमान सैट करने की फैसिलिटी है तब आप ये कुकीज उसमें बना सकती हैं.
निशा: मीनाक्षी जी, घी लिया जा सकता है, लेकिन क्रीम या मलाई ज्यादा अच्छे रहते हैं.
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आंचल जी, कुकीज को थोड़ी देर और बेक करने से ये अन्दर से भी क्रिस्पी हो जाती हैं.
DEAR NIDHA JI, KYA HUM COOKIE BINA OVEN KE NHI BNA SAKTE
निशा: नेहा जी, बेकिंग ओवन में ही अच्छी होती है, लेकिन कुकीज को भारी तले के बर्तन या कुकर में भी बनाया जा सकता है, वेबसाइट पर नानखताई की रेसिपी बिना ओवन के उपलब्ध है, सर्च बटन पर नानखताई विदआउट ओवन लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती है.
cookies ko kya cooker men nahi bna sakte?
निशा: कुकीज को कुकर में या किसी समतल भारी तले के बर्तन में भी बना सकते हैं, वेबसाइट पर हमने बेसन की नानखताई भारी तले के बर्तन में गैस पर बनाई हैं, सर्च बटन पर बेसन नानखताई लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: स्वीटी जी हां मैं इन्हैं और भी बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: padmajatambe jI, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शीतल माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड है तब कुकीज को कन्वेक्सन मोड पर बिलकुल इसी तरह बनाया जा सकता है. माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड नहीं है तो उसमें कुकीज अच्छी नहीं बनती.
Contact me if interested
Ajay aggarwal
9811101212
love u mam
निशा: सीता, गलती बताने के लिये धन्यवाद.
maine apke method se cookies banayi temp bhi apwala rakha lekin meri cokies bahut zyada hard ho gay pllz tell me what happen
निशा: सीमा, कुकीज को ज्यादा बेक करें या फिर मक्खन बहुत कम हो, वह फूली न हो तब कुकीज हार्ड हो सकती हैं.
निशा: मनीषा, जी हां होम मेड बटर यूज किया है. आधा कप बटर = 100 ग्राम
निशा: पूजा, आप इन्हैं अपने अनुसार तिकोने या चौकोर या आयताकार बना सकती हैं, आप अपने हाथ से जैसी शेप देना चाहे दे सकती हैं.
निशा:मनीषा, कुकीज बनाने के लिये घर की मलाई प्रयोग में लाई जा सकती है, आप आधा सामग्री से आधा कुकीज बना सकती हैं.
निशा: मनीषा, बेकिंग के वीडियो भी बनाने हैं.
निशा: मनीषा, एक छोटी चम्मच = एक टी स्पून होती है. मलाई अगर सही मात्रा में डाली गई है तब कुकीज अच्छी बननी चाहिये. आप कुकीज फिर से बनाइये आप अच्छी कुकीज बना सकेंगी.
निशा: संगीता, कुकीज कुकर में बनाये जा सकते हैं.
if i use condense milk and butter instead of cream will the cookies be same in taste and softness like the one made using cream. i want to make these cookies tomorrow. pls reply. if want to use cream can i use cream available in market or have to use home one. market main kaunsi cream leni chahiye ye bhi pls bataiye. i made peanut cookies and it turned out great. my kids liked it a lot thats why i want to try this cookies as well. pls reply.
निशा: मनीषा, बटर और मिल्क डालकर कुकीज बना लीजिये, अच्छी बनेंगी.
aapne jo hindi mey inhe prakashit kiya usake liye hamara aapko koto-koti dhanyawaad.
निशा: संजयजी, धन्यवाद.