चॉकलेट अखरोट कुकीज Chocolate Walnut Cookies Recipe

चॉकलेट वालनट कुकीज बच्चे और युवा बहुत पसन्द करते हैं. पहले हम लाजपत नगर दिल्ली में ब्रेडस्मिथ से चॉकलेट वालनट कुकीज Chocolate Walnut Cookies लाया करते थे लेकिन पिछले साल दिल्ली में सीलिंग अभियान में यह दुकान भी बन्द हो गई तब से हम इसे अपने घर पर ही बनाते हैं, ये कुकीज स्वादिष्ट इतनी कि आप भी इन्हें खाना बहुत पसन्द करेंगे, आइये बनाना शुरू करते है, चॉकलेट अखरोट कुकीज (Chocolate Walnut Cookies).
Read - Chocolate Walnut Cookies Recipe In English
आवश्यक सामग्री Ingredients for Chocolate Walnut Cookies
- मैदा- 1 कप
- पाउडर चीनी/ खांड़- ½ कप
- मक्खन- ½ कप
- चॉकलेट- ½ कप
- अखरोट- ¼ कप (कटे हुए)
- बेकिंग पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- वनीला एसेन्स- ¼ छोटी चम्मच
विधि How to make Chocolate Walnut Cookies
चॉकलेट ब्लॉक (Semi Sweet Cocoa Block) को चाकू या स्क्रेप कर के चिप्स कर लीजिये.
किसी बर्तन में मैदा को बेकिंग पाउडर के साथ मिक्स कर लीजिये और इसे छलनी से 2 बार छान लीजिए ताकि ये दोनों आपस में अच्छे से मिक्स हो जाएं.
एक बर्तन में मक्खन और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. साथ ही वनीला एसेन्स डालकर भी मिक्स कर लीजिए. इस मिश्रण में मैदा डालकर मिलाइये. मैदा मिलाने के बाद चॉकलेट डालिये और अच्छी तरह मिलाइये, कुकीज बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
ट्रे में घी लगाकर चिकना कीजिये, मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण निकालकर हाथ से गोल कीजिये और चपटा करके ट्रे में लगाइये, थोड़ी थोड़ी दूरी एक से दूसरी कुकीज के बीच रखते हुये कुकीज को ट्रे में लगाइये. हर एक कुकीज पर 4-6 टुकड़े अखरोट के चिपका दीजिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेट पर गरम कीजिये.
ट्रे में लगी हुई कुकीज को बेक करने के लिये ओवन में रखिये. कुकीज को 15 मिनिट तक ओवन में बेक होने दीजिये, ओवन खोलिये, कुकीज को चैक कीजिये, यदि वे कम ब्राउन दिख रही हैं तब उन्हें फिर से 2 -3 मिनिट बेक करने रख दीजिये. ये कुकीज ब्राउन हो गई हैं, कुकीज को ओवन से निकालकर ठंडा होने रख दीजिये.
क्रिस्पी और टेस्टी चॉकलेट अखरोट कुकीज़ को दिन में किसी भी समय खाइए.
कमेंट (67)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अवश्य बनाईं जा सकती है. यदि गैस तन्दूर में तापमान और कुकिंग समय सैट करने की सुविधा नहीं है तो आपको अतिरिक्त सावधानी रखनी पडेगी.
निशा: मोना, कोकोआ पाउडर डाला जा सकता है. कुकीज का टैक्सचर अलग होगा.
निशा: रुचिका, केक ग्रिल/ओवन मोड पर ही बनाना चाहिये. कन्वेक्शन या ग्रिल में कभी भी प्लास्टिक के ओवन सेफ बाउल प्रयोग नहीं करें. इसके लिए ग्लास, सिरामिक या मैटल के बर्तन ही प्रयोग करें
निशा: अनीता, कुकीज ओवन में ही अच्छी बनती हैं.
mein janna chahti hun ki oven mein agar convectional mode mein banaye to??aur oven mein tray ko low rack pe rakhna hai ki high rack pe?pls reply
Please atta Biscuit ki recipe bataye.
Cookies cooker mai kaise bana sakte hai ?
jaise cake k liye aapne cooker mai kaise banate hai bataya tha is k liye b kuch bataiye.
Thanks
निशा: दीप्ती, कुकीज कुकर में मत बनाइये.
Can we use other nuts like cashewnuts or pista?
best regards, Smruti
निशा: स्म्रति, आप काजू, पिस्ता सब कुछ डाल सकती हैं. काजू से बनेंगी कैश्योनट कुकीज.
Ye jaan ker khushi huee ki aap bhi delhi se hain.
hai.Kya hum 1/2 maida aur 1/2 aata le sakte hai.Aap kya bina ande(egg) ka cake
kabi batayegi please. Bahut dhanyavad.
निशा: रश्मि, आप आधा आटा प्रयोग में ला सकती हैं. मैं बिना अंडे का केक जल्दी ही लिखूंगी.
regards
thank you
निशा; अर्चना, बाटी ओवन में अच्छी नहीं बन पाती.
tried ur recipe came good but cake like it lacked the crunch not like ur pics shown can u tell why?
निशा: बेकिंग सोडा और बेकिग पाउडर दोनों एक ही तरह से काम करते हैं, लेकिन बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा की अपेक्षा अधिक डाला जाता है क्यों कि इसमें और भी चीजें मिली रहती हैं.
निशा: निधि, माइक्रोवेव ओवन में टैम्परेचर सैट करने का होता है, आप अपने माइक्रोवेव ओवन में कुकीज बना कर देखिये बन जायेगी.
निशा: घी की अपेक्षा क्रीम या मलाई ज्यादा अच्छी है.
निशा: योगिता, ये कुकीज गैस पर नहीं बनाये जा सकते हैं.
reply soooon!!!!!!!!!!!
निशा: तापमान को डिग्री और फारेनहाइट में नापा जाता है. वाट इलैक्टृीसिटी नापने के लिये है.