आम का पना (Aam ka Pana Recipe – Aam ka Panna Kairi ka Panna)

जब गर्मियों का मौसम अपने उच्चतम स्तर पर हो और आप इससे परेशान हों तब आप क्या करते हैं?
गर्मियों के मौसम में सर्वाधिक पसन्द किये जाने वाले पारम्परिक भारतीय पेय हैं, कच्चे आम का पना या कैरी का पना (Aam ka panna), बेल का शर्बत (Bel ka Sharbat), फालसे का शर्बत (False ka Sharabat), नींबू की शिकंजी (Lemon Shikanjavi), तरबूज का रस (Water Melon Sharbat), ठंडाई (Thandai Drink) आदि. बाजार में बिकने वाली बनावटी रंग और स्वाद से बनी मीठे पानी की एयरेटेड बोतलें तो स्वाद और गुणों में पारम्परिक भारतीय पेयों की छाया को भी छू नहीं सकतीं. नौतपे की गर्मियों में आपके शरीर को लू से बचाने और आपके शरीर के तापमान को स्थिर रखने में आम का पना (Aam ka Pana) बहुत सहायक होता है. इसे बनाना तो बहुत ही आसान है, आईये हम आज आम का पना (Raw Mango Cooler) बनायें
Read - Aam ka Pana Recipe – Aam ka Panna Kairi ka Panna Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Mango Panna
- कच्चे आम - 2 -3 मीडियम आकार के 300 ग्राम
- भुना जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- काला नमक - स्वादानुसार (2 छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- चीनी - 100 - 150 ग्राम ( 1/2 - 3/4 कप)
- पोदीना - 20- 30 पत्तिया
विधि - How to prepare Raw Mango Cooler
पहले जब चूल्हे पर खाना बना करता था तब चूल्हे की राख में दबा कर कच्चे आम को भून लिया करते थे और इन्हीं भुने हुये कच्चे आम से आम का पना बनाया करते थे. आजकल आम को उबाल कर पीस कर आम का पना बनाते हैं लेकिन इन उबले हुये आमों को छील कर पल्प निकालने के बजाय कच्चे आम को उबालने से पहले छीलना अधिक सुविधाजनक है. हम आम का पना निम्न तरह से बना रहें हैं

कच्चे आम धोईये, इन्हें छील कर गुठली से गूदा अलग कर लीजिये
इस गूदे को एक कप पानी डालकर उबाल लीजिये.
अब इस उबली पल्प को मिक्सी में चीनी, काला नमक और पोदीना के पत्ती मिलाकर पीस लीजिये. पीस कर एक लीटर ठंडा पानी मिलाईये, छानिये, काली मिर्च और भुना हुआ जीरा पाउडर डालिये. आम का पना (Raw Mango Panna) तैयार है. इसे एकदम ठंडा ठंडा बर्फ के क्यूब डालकर परोसिये. पोदीना की पत्तियों से भी सजा कर परोस सकते हैं.
आम पना को फ्रिज में रख कर 3-4 दिन तक यूज किया जा सकता है.
- 8-10 गिलास पना
- समय - 25 मिनिट्स
कमेंट (177)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शिल्बा, पोदीना को बोइल करने की आवश्यकता नहीं है, पोदीना की पत्तियां एसे ही ग्राइन्ड करनी हैं.
निशा: लर्न, पना पानी डालकर ही तो बनाया है, सर्व भी किया है, आप आम के पना को उसी तरह पीजिये.
निशा: लक्षमी, आम का पना, कच्चे आम से ही बनता है.
निशा: लता, कंसट्रेट करने के लिये आपको इसे एकदम गाड़ा तो तार की चाशनी जैसा बना होगा. लेकिन सबसे अच्छा तो है कि हम ताजा ताजा ही प्रयोग करे
Thanks for the recipe.
I just love ur recipes posted by u.I think ur website have everything that I want.I don't need to go to any other website for recipes.Its awesome and mind blowing.
Kafi time waste kar diya mene faltu ki cookng books read karne me
I 9 its too late. . Bt i fel v gud on this site
Nisha ji thanku so mch
I wil sujst to my all frnds to visit this owesome site. . .
निशा: चांदनी, धन्यवाद.
निशा: मैं अवश्य लिखने की कोशिश करूंगी
निशा: रीना, जी हाँ बनाया जा सकता है.
निशा: धन्यवाद सीमा, मैं कोशिश करूंगी.
Cheers..
निशा: नलिनी, आम पना को पोदीना पत्तियों से सजाया है.
kya aap hame chilly potato banana bathigi
or this recipes is very good but i am add solt in cut suger they are also good.
Maine ye recipe banai aur sabhi ko bahut pasand aayi , kya aap mujhe bata sakti hai ki kairi paani ka colour green kyun nahi hua??
निशा: प्रिया, पोदीना की पत्तियों से ग्रीन कलर आता है.