आम का पना (Aam ka Pana Recipe – Aam ka Panna Kairi ka Panna)

जब गर्मियों का मौसम अपने उच्चतम स्तर पर हो और आप इससे परेशान हों तब आप क्या करते हैं?
गर्मियों के मौसम में सर्वाधिक पसन्द किये जाने वाले पारम्परिक भारतीय पेय हैं, कच्चे आम का पना या कैरी का पना (Aam ka panna), बेल का शर्बत (Bel ka Sharbat), फालसे का शर्बत (False ka Sharabat), नींबू की शिकंजी (Lemon Shikanjavi), तरबूज का रस (Water Melon Sharbat), ठंडाई (Thandai Drink) आदि. बाजार में बिकने वाली बनावटी रंग और स्वाद से बनी मीठे पानी की एयरेटेड बोतलें तो स्वाद और गुणों में पारम्परिक भारतीय पेयों की छाया को भी छू नहीं सकतीं. नौतपे की गर्मियों में आपके शरीर को लू से बचाने और आपके शरीर के तापमान को स्थिर रखने में आम का पना (Aam ka Pana) बहुत सहायक होता है. इसे बनाना तो बहुत ही आसान है, आईये हम आज आम का पना (Raw Mango Cooler) बनायें
Read - Aam ka Pana Recipe – Aam ka Panna Kairi ka Panna Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Mango Panna
- कच्चे आम - 2 -3 मीडियम आकार के 300 ग्राम
- भुना जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- काला नमक - स्वादानुसार (2 छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- चीनी - 100 - 150 ग्राम ( 1/2 - 3/4 कप)
- पोदीना - 20- 30 पत्तिया
विधि - How to prepare Raw Mango Cooler
पहले जब चूल्हे पर खाना बना करता था तब चूल्हे की राख में दबा कर कच्चे आम को भून लिया करते थे और इन्हीं भुने हुये कच्चे आम से आम का पना बनाया करते थे. आजकल आम को उबाल कर पीस कर आम का पना बनाते हैं लेकिन इन उबले हुये आमों को छील कर पल्प निकालने के बजाय कच्चे आम को उबालने से पहले छीलना अधिक सुविधाजनक है. हम आम का पना निम्न तरह से बना रहें हैं

कच्चे आम धोईये, इन्हें छील कर गुठली से गूदा अलग कर लीजिये
इस गूदे को एक कप पानी डालकर उबाल लीजिये.
अब इस उबली पल्प को मिक्सी में चीनी, काला नमक और पोदीना के पत्ती मिलाकर पीस लीजिये. पीस कर एक लीटर ठंडा पानी मिलाईये, छानिये, काली मिर्च और भुना हुआ जीरा पाउडर डालिये. आम का पना (Raw Mango Panna) तैयार है. इसे एकदम ठंडा ठंडा बर्फ के क्यूब डालकर परोसिये. पोदीना की पत्तियों से भी सजा कर परोस सकते हैं.
आम पना को फ्रिज में रख कर 3-4 दिन तक यूज किया जा सकता है.
- 8-10 गिलास पना
- समय - 25 मिनिट्स
कमेंट (177)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निष्ठा, हमने 300 ग्राम का पना बनाया है, आप 1 किग्रा आम का पना बनाने के लिये मात्रा को तिगुनी से थोड़ी अधिक कर लीजिये, आम का पना अच्छा बनेगा.
निशा: सपना इसमें बघार लगाने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: दिव्यानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विवेक, आप इसे 2-3 दिन में खतम कर दीजिये, अगर आप ज्यादा दिन रखने के लिये पना बनाना चाहते हैं, तब चैनल पर दिये हुये कन्सन्ट्रेट पना रेसिपी देख लीजिये, उसे आप फ्रिज में 6 महिने भी रख कर यूज कर सकते हैं.
isko hum kitne dak use kr sakte h
निशा: बबिता, ये पना तो शर्बत की तरह तुरन्त बनाकर पीने के लिये होता है, कन्सन्ट्रेट पना हमने चैनल पर बनाया है, उसे आप फ्रिज में 3-4 महिने तक रखकर यूज कर सकते हैं.
निशा: वर्षा, आप डालना चाहें तो डाल सकते हैं लेकिन आम का पना तो अपने अलग स्वाद में खट्टा ही बनता है.
निशा: अंजली, आम पना ही हो कच्ची कैरी का शर्बत है, चीनी अपने स्वाद के अनुसार थोड़ी अधिक डाल सकते हैं और आइस क्यूब डालकर ठंडा शर्बत बनाकर पीजिये, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रध्दा, हमने आम को ग्राम में कर दीया है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अवधेश, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya aap hame aam ka achar chilly potato banana bathigi
निशा: कल्पना, आम को बोइल तो करना होता है.
निशा: आरती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरजू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कतई नहीं होता. गर्मियों में तो यह बहुत लाभदायक है,
thanks.