आम का पना (Aam ka Pana Recipe – Aam ka Panna Kairi ka Panna)

जब गर्मियों का मौसम अपने उच्चतम स्तर पर हो और आप इससे परेशान हों तब आप क्या करते हैं?
गर्मियों के मौसम में सर्वाधिक पसन्द किये जाने वाले पारम्परिक भारतीय पेय हैं, कच्चे आम का पना या कैरी का पना (Aam ka panna), बेल का शर्बत (Bel ka Sharbat), फालसे का शर्बत (False ka Sharabat), नींबू की शिकंजी (Lemon Shikanjavi), तरबूज का रस (Water Melon Sharbat), ठंडाई (Thandai Drink) आदि. बाजार में बिकने वाली बनावटी रंग और स्वाद से बनी मीठे पानी की एयरेटेड बोतलें तो स्वाद और गुणों में पारम्परिक भारतीय पेयों की छाया को भी छू नहीं सकतीं. नौतपे की गर्मियों में आपके शरीर को लू से बचाने और आपके शरीर के तापमान को स्थिर रखने में आम का पना (Aam ka Pana) बहुत सहायक होता है. इसे बनाना तो बहुत ही आसान है, आईये हम आज आम का पना (Raw Mango Cooler) बनायें
Read - Aam ka Pana Recipe – Aam ka Panna Kairi ka Panna Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Mango Panna
- कच्चे आम - 2 -3 मीडियम आकार के 300 ग्राम
- भुना जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- काला नमक - स्वादानुसार (2 छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- चीनी - 100 - 150 ग्राम ( 1/2 - 3/4 कप)
- पोदीना - 20- 30 पत्तिया
विधि - How to prepare Raw Mango Cooler
पहले जब चूल्हे पर खाना बना करता था तब चूल्हे की राख में दबा कर कच्चे आम को भून लिया करते थे और इन्हीं भुने हुये कच्चे आम से आम का पना बनाया करते थे. आजकल आम को उबाल कर पीस कर आम का पना बनाते हैं लेकिन इन उबले हुये आमों को छील कर पल्प निकालने के बजाय कच्चे आम को उबालने से पहले छीलना अधिक सुविधाजनक है. हम आम का पना निम्न तरह से बना रहें हैं

कच्चे आम धोईये, इन्हें छील कर गुठली से गूदा अलग कर लीजिये
इस गूदे को एक कप पानी डालकर उबाल लीजिये.
अब इस उबली पल्प को मिक्सी में चीनी, काला नमक और पोदीना के पत्ती मिलाकर पीस लीजिये. पीस कर एक लीटर ठंडा पानी मिलाईये, छानिये, काली मिर्च और भुना हुआ जीरा पाउडर डालिये. आम का पना (Raw Mango Panna) तैयार है. इसे एकदम ठंडा ठंडा बर्फ के क्यूब डालकर परोसिये. पोदीना की पत्तियों से भी सजा कर परोस सकते हैं.
आम पना को फ्रिज में रख कर 3-4 दिन तक यूज किया जा सकता है.
- 8-10 गिलास पना
- समय - 25 मिनिट्स
कमेंट (177)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Aur boil ke liye used water KO kya fenk De ya mixi me use kar le?
निशा: प्रेरणा जी, थोडी़ सी काली मिर्च स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहतर होती है. उबले हुए पानी को उपयोग में नहीं लाना है.
निशा: खुशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशी जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: यीशु जी, आम पना को फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक यूज कर सकते हैं.
निशा: रिचा जी, ताजा आम पना को 3-4 दिन तक फ्रिज में रख कर पीया जा सकता है.
निशा: पायल जी, आम पना को फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक यूज कर सकते हैं, और कन्सन्ट्रेट आम पना बनाकर फ्रिज में रखकर 2 महिने तक यूज कर सकते हैं. कन्सन्ट्रेट आम पना में चीनी प्रिजरवेटिव का काम करती है उसमें कुछ भी ऊपर से डालने की आवश्यकता नहीं होती.
निशा: शर्मिला जी, अवश्य ले सकती हैं.
Kya Ap Hame Tandoori Chole Ki Recipe Banana Sikhayengi
निशा: उमा जी, कर सकते हैं.
निशा: जया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks mem
निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aam panna???
निशा: कमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अरूणा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हिना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजना जी, आप इसे 2-3 दिन रख सकती हैं.
aam ka panna ka instant banana hai to uska pulp ready karne ki kya recipe hai fridge me se nikala pani me mix kiya aur serve kiya
आपके प्रयास इस डिजिटल युग में हिंदी को मजबूती प्रदान करेंगे। आपकी वेबसाईट से केंद्रीय विद्यालय की अपनी हिंदी शिक्षिका मधुलिका शुक्ला जी याद आ गईं।
निशा: धन्यवाद रवि प्रकाश जी
Aam ko cooker mai siti dekar ubal sakte hai agar haan to kitni siti honi chaiye
निशा: हेमलता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.