आम का पना (Aam ka Pana Recipe – Aam ka Panna Kairi ka Panna)

जब गर्मियों का मौसम अपने उच्चतम स्तर पर हो और आप इससे परेशान हों तब आप क्या करते हैं?
गर्मियों के मौसम में सर्वाधिक पसन्द किये जाने वाले पारम्परिक भारतीय पेय हैं, कच्चे आम का पना या कैरी का पना (Aam ka panna), बेल का शर्बत (Bel ka Sharbat), फालसे का शर्बत (False ka Sharabat), नींबू की शिकंजी (Lemon Shikanjavi), तरबूज का रस (Water Melon Sharbat), ठंडाई (Thandai Drink) आदि. बाजार में बिकने वाली बनावटी रंग और स्वाद से बनी मीठे पानी की एयरेटेड बोतलें तो स्वाद और गुणों में पारम्परिक भारतीय पेयों की छाया को भी छू नहीं सकतीं. नौतपे की गर्मियों में आपके शरीर को लू से बचाने और आपके शरीर के तापमान को स्थिर रखने में आम का पना (Aam ka Pana) बहुत सहायक होता है. इसे बनाना तो बहुत ही आसान है, आईये हम आज आम का पना (Raw Mango Cooler) बनायें
Read - Aam ka Pana Recipe – Aam ka Panna Kairi ka Panna Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Mango Panna
- कच्चे आम - 2 -3 मीडियम आकार के 300 ग्राम
- भुना जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- काला नमक - स्वादानुसार (2 छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- चीनी - 100 - 150 ग्राम ( 1/2 - 3/4 कप)
- पोदीना - 20- 30 पत्तिया
विधि - How to prepare Raw Mango Cooler
पहले जब चूल्हे पर खाना बना करता था तब चूल्हे की राख में दबा कर कच्चे आम को भून लिया करते थे और इन्हीं भुने हुये कच्चे आम से आम का पना बनाया करते थे. आजकल आम को उबाल कर पीस कर आम का पना बनाते हैं लेकिन इन उबले हुये आमों को छील कर पल्प निकालने के बजाय कच्चे आम को उबालने से पहले छीलना अधिक सुविधाजनक है. हम आम का पना निम्न तरह से बना रहें हैं

कच्चे आम धोईये, इन्हें छील कर गुठली से गूदा अलग कर लीजिये
इस गूदे को एक कप पानी डालकर उबाल लीजिये.
अब इस उबली पल्प को मिक्सी में चीनी, काला नमक और पोदीना के पत्ती मिलाकर पीस लीजिये. पीस कर एक लीटर ठंडा पानी मिलाईये, छानिये, काली मिर्च और भुना हुआ जीरा पाउडर डालिये. आम का पना (Raw Mango Panna) तैयार है. इसे एकदम ठंडा ठंडा बर्फ के क्यूब डालकर परोसिये. पोदीना की पत्तियों से भी सजा कर परोस सकते हैं.
आम पना को फ्रिज में रख कर 3-4 दिन तक यूज किया जा सकता है.
- 8-10 गिलास पना
- समय - 25 मिनिट्स
कमेंट (177)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
मैम मैंने आम पना बनाया लेकिन मैंने शक्कर की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया घर में सबको पसंद आया। thanks for recipe.
निशा: अनुराधा जी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपल जी, अगर आम के अन्दर रेशे हैं तो अवश्य छानिये वे मुंह में आते तो अच्छा नहीं लगता है.
mene ghar pr aampanna banya tha or mere ghar pr sabko bahut yammy bhi laga meri sister ko bhi bahut yammy laga thanku ye sab aapki wajah se huaaa thanku ..........
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सान्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जी हां कच्चे आम तो आवश्यक है.
निशा: छाया, आम पना में चीनी डाली जाती है, बिना चीनी के ये खट्टा बहुत लगेगा.
निशा: उमेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उमेश जी हां लिया जा सकता है.
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद और ढेर सार प्यार.
निशा: नीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भूमिका जी हां नीबू अवश्य यूज कर सकती हैं.