आम का पना (Aam ka Pana Recipe – Aam ka Panna Kairi ka Panna)

जब गर्मियों का मौसम अपने उच्चतम स्तर पर हो और आप इससे परेशान हों तब आप क्या करते हैं?
गर्मियों के मौसम में सर्वाधिक पसन्द किये जाने वाले पारम्परिक भारतीय पेय हैं, कच्चे आम का पना या कैरी का पना (Aam ka panna), बेल का शर्बत (Bel ka Sharbat), फालसे का शर्बत (False ka Sharabat), नींबू की शिकंजी (Lemon Shikanjavi), तरबूज का रस (Water Melon Sharbat), ठंडाई (Thandai Drink) आदि. बाजार में बिकने वाली बनावटी रंग और स्वाद से बनी मीठे पानी की एयरेटेड बोतलें तो स्वाद और गुणों में पारम्परिक भारतीय पेयों की छाया को भी छू नहीं सकतीं. नौतपे की गर्मियों में आपके शरीर को लू से बचाने और आपके शरीर के तापमान को स्थिर रखने में आम का पना (Aam ka Pana) बहुत सहायक होता है. इसे बनाना तो बहुत ही आसान है, आईये हम आज आम का पना (Raw Mango Cooler) बनायें
Read - Aam ka Pana Recipe – Aam ka Panna Kairi ka Panna Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Mango Panna
- कच्चे आम - 2 -3 मीडियम आकार के 300 ग्राम
- भुना जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- काला नमक - स्वादानुसार (2 छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- चीनी - 100 - 150 ग्राम ( 1/2 - 3/4 कप)
- पोदीना - 20- 30 पत्तिया
विधि - How to prepare Raw Mango Cooler
पहले जब चूल्हे पर खाना बना करता था तब चूल्हे की राख में दबा कर कच्चे आम को भून लिया करते थे और इन्हीं भुने हुये कच्चे आम से आम का पना बनाया करते थे. आजकल आम को उबाल कर पीस कर आम का पना बनाते हैं लेकिन इन उबले हुये आमों को छील कर पल्प निकालने के बजाय कच्चे आम को उबालने से पहले छीलना अधिक सुविधाजनक है. हम आम का पना निम्न तरह से बना रहें हैं

कच्चे आम धोईये, इन्हें छील कर गुठली से गूदा अलग कर लीजिये
इस गूदे को एक कप पानी डालकर उबाल लीजिये.
अब इस उबली पल्प को मिक्सी में चीनी, काला नमक और पोदीना के पत्ती मिलाकर पीस लीजिये. पीस कर एक लीटर ठंडा पानी मिलाईये, छानिये, काली मिर्च और भुना हुआ जीरा पाउडर डालिये. आम का पना (Raw Mango Panna) तैयार है. इसे एकदम ठंडा ठंडा बर्फ के क्यूब डालकर परोसिये. पोदीना की पत्तियों से भी सजा कर परोस सकते हैं.
आम पना को फ्रिज में रख कर 3-4 दिन तक यूज किया जा सकता है.
- 8-10 गिलास पना
- समय - 25 मिनिट्स
कमेंट (177)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
नमसकार
मै आपकी काफी रेसिपी बनाती हु , वाकई सभी बहुत अच्छी होती हैं, काफी समय से आपको लिखने का सोच रही थी.
आम पन्ना तो बहुत ही स्वादिष्ट बना, घर मे सभी को बहुत पसंद आया|
धन्यवाद इतना स्वादिस्ट खाना बनाना सीखने के लिए|
निशा: अमित जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव करके देख सकते हैं.
निशा: ममता जी, आप इसमें चीनी के बदले शुगर फ्री का यूज करें, तो शुगर फ्री आम पना बन जायेगा.
निशा: जीतेन्द्र जी, इसमें दूध का उपयोग नहीं होता.
निशा: स्मिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भारती जी, ये पाचक होता है, आप इसे पी सकते हैं.
निशा: गज़ला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनिथ जी, कच्ची कैरी को छीलें, छोटे टुकडे में काट लें,जार में डालें,भुना जीरा और पोदीना डालें, चीनी और काला नमक डालें और छान कर सर्व करें, सर्बत तैयार है.
निशा: चंद्रिका जी, आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुराधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गरिमा जी, धन्यवाद.
निशा: यश जी, धन्यवाद.
निशा: रेखा जी, हां जूस को बनाने के बाद फिल्टर कर लेना चाहिए और जूस के लिए आप फ्रैश वाटर यूज करें, तो ज्यादा सही है.
निशा: तबस्सुम जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हम जल्दी ही रेसिपी पोस्ट करेंगे.
Reply mem fast
निशा: संतोष जी, आप इसके बिना भी आम पन्ना बना सकते हैं, स्वाद अच्छा रहेगा.
निशा: तारा जी, आम पना को ही कच्चे आम का शर्बत कहा जाता है.
निशा: आदर्श जी, कैरी कच्चे आम को कहते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गीतांजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.