मटर पनीर (matar paneer recipe in Hindi)

मटर पनीर (Mutter Paneer Recipie) उत्तर भारत की प्रमुख सब्जियों में से एक है. हर घर में यह पसन्द की जाती है. क्या आप भी मटर पनीर की सब्जी पसंद करते हैं? अगर हां तो चलिये हम और आप मिलकर आज मटर पनीर की सब्जी बनाते हैं.
Read - Matar Paneer Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Matar Paneer Recipe
- पनीर - 250 ग्राम
- मटर -छिले दाने आधा कप
- टमाटर - 2 -3
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच का टुकड़ा
- क्रीम या घर के दूध की मलाई - छोटी आधा कटोरी
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
विधि - How to make Matar Paneer
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. इस पेस्ट में क्रीम मिला कर एक बार मिक्सी को फिर से चला दीजिये.
पनीर चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये और मटर को आधा कप पानी के साथ उबाल दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये. जीरा कड़्काने के बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर, मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से 3-4 बार चलाकर भूनिये, और अब आपने जो मसाला पीस कर तैयार किया है वह डाल कर तब तक भुनिये जब तक आपको मसाले के ऊपर तेल तैरता दिखने लगे.
मसाला भूनने के बाद आप अपने अनुसार तरी को जितना गाढ़ा, पतला करना चाहैं, उतना पानी डाल कर मिला दीजिये. तरी में उबाले हुये मटर और नमक भी डाल डाल दीजिये, उबाल आने के बाद पनीर डालिये, 3-4 मिनिट उबलने दीजिये. मटर पनीर की सब्जी तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये.
सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ डाल दीजिये. सब्जी को प्याले में निकालिये और बचे हुए हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम मटर पनीर की सब्जी, पराठे, नान या चपाती किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
विशेष
यदि आपको प्याज पसन्द है तो एक प्याज बारीक कद्दूकस या पीस कर तेल में जीरा डालने के बाद भून लें, और बाद में सारे मसाले उसी क्रम से डाल कर सब्जी तैयार कर लीजिये.
आप सब्जी की तरी को अलग अलग तरीके से बना कर एक ही सब्जी के कई स्वाद बना सकते हैं.
खसखस की तरी बनायें, 2 टेबिल स्पून खसखस धोकर पानी में भिगो दीजिये, एक घंटे बाद, बारीक पीस लीजिये, तेल में जीरा,हल्दी,धनियां पाउडर डालने के बाद खसखस का पेस्ट डाल कर तेल अलग होने तक भूनिये, टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को फिर से भूनिये, और तरी जितना गाढ़ा पतला करना हो उतना पानी मिला कर तरी तैयार कर लीजिये.
काजू की तरी बनाने के लिये, 2 टेबिल स्पून काजू पानी में आधा घंटे के लिये भिगोइये, भीगे हुये काजू मिक्सी से बारीक पीस लीजिये, तेल में मसाला डालने के बाद काजू का पेस्ट को डाल कर तेल अलग होने तक भूनिये, इसके बाद टमाटर अदरक का पेस्ट डाल कर दुबारा मसाले को भूनिये, और तरी को जितना गाढ़ा पतला करना हो उतना पानी मिला कर तैयार कर लीजिये.
4-5 सदस्यों के लिये
समय - 30 मिनिट
कमेंट (450)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: तेजश्री जी, रेसिपी पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राबिया जी, आप पनीर को चाहें तो फ्राय करके या बिना फ्राय किए जैसे चाहें उपयोग में ला सकते हैं.
निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
अगर कोई फ़ूड के मामले में है तो सिर्फ और सिर्फ निशा मधुलिका।
Thank's aunty
निशा: मोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आभार. आप इसी तरह हमारे साथ बने रहें और हमारा प्रोत्साहन बढा़ते रहें.
निशा: शोना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
मैंम, आपका बहुत बहुत शुक्रिया...
निशा: अशोक जी, आपके इस प्रेम भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Meri gf ko zyda teekha nahi pasand n taste halka meetha aaye isliye ?
निशा: अभय जी, आप सब्जी बनाते समय मिर्च का उपयोग बहुत कम करें या फिर मिर्च नहीं डालें इससे सब्जी तीखी नहीं बनेगी.
निशा: ललिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनूप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीष जी, लगभग 30 मिनिट का समय लग जाता है.
निशा: राजकुमार जी, हां बिना मलाई के भी तरी बनाई जा सकती है.
निशा: अभिषेक जी, अगर आप मटर नही डालना चाहते तो सिर्फ पनीर की सब्जी भी बना सकते हैं.
निशा: स्वाति जी, नही, आप चाहे तो पनीर को तेल में डालकर हल्का ब्राउन तलकर भी सब्जी में डाल सकती हैं.
निशा: पुनीत जी, हमारी सभी रेसिपीज़ बिना प्याज और लहसन की हैं. मटर पनीर की सब्जी भी बिना प्याज-लहसन की है़. आप आसानी से बना सकते हैं.
निशा: रोशनी जी, टमाटर भूनने के बाद दही को हल्का सा फैंटकर डालिए और सब्जी में उबाल आने तक लगातार चलाते रहिए. सब्जी में नमक सबसे अंत में डालें, दही नही फटेगा.
निशा: हरिराम जी, सब्जी में उबाल आने के बाद पनीर को डालना है और बस 3 से 4 मिनिट ही सब्जी के साथ पकाना है.
निशा: राजीव जी, धन्यवाद.
निशा: सा़क्षी जी, खसखस को पोस्तदाना कहते है. इसे Poppy seeds भी कहा जाता है. इसकी तासीर गरम होती है, इसे फ्लेवर और खुशबू के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
निशा: मनदीप जी, धन्यवाद.
निशा: वर्षा जी, हां, आप इसमें गार्लिक जिंजर का पेस्ट भी मिक्स कर सकते हैं.
निशा: अनुज जी, धन्यवाद.