कटहल का पुलाव (Raw Jackfruit Pulao – Raw Jackfruit Biryani)

कटहल के पुलाव का अपना एक खास स्वाद है. परम्परागत भारतीय मसाले दही के साथ भुनकर लाज़बाब स्वाद देते हैं.
तो क्यों न आज शाम खाने में कटहल का पुलाव (Kathal Biryani - Raw Jackfruit Biryani ) बनाया जाय.
Read : Raw Jackfruit Pulao – Raw Jackfruit Biryani in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Jackfruit Pulao
- बासमती चावल - 200 ग्राम (एक कप)
- कटहल - 200 ग्राम
- घी - 3 टेबल स्पून
- काजू - 7-8 ( चार टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- लोंग - 5-6
- काली मिर्च - 8-10
- बड़ी इलाइची - 2
- दाल चीनी - 1-2 टुकड़े
- हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच से कम
- हरी मिर्च - 1 बारीक कतर लीजिये
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस या पेस्ट कर लीजिये)
- दही - 2 टेबल स्पून
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- नमक स्वादानुसार - ( एक छोटी चम्मच)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Raw Jackfruit Pulao
चावल को साफ कीजिये, धोइये और आधा घंटे के लिये पानी में भिगोने रख दीजिये.
कटहल को धोइये, हाथों को तेल लगाकर चिकना कीजिये, कटहल को 1 इंच लम्बे टुकड़े करते हुये काट लीजिये, कटहल के बीज से छिलके हटा दीजिये.
लोंग, काली मिर्च, इलाइची और दाल चीनी के दानों को कूटकर दरदरा कर लीजिये.
कुकर में
घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में कटहल के टुकड़े डाल कर चमचे से चलाते हुये हल्के ब्राउन होने तक तल लीजिये, तले हुये कटहल निकाल कर प्लेट में रखिये, अब काजू के टुकड़े घी में डालिये और हल्के ब्राउन होने तक तल कर प्लेट में निकाल कर रखिये. बचे हुये घी में जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद, हल्दी पाउडर, लोंग काली मिर्च का कुटा हुआ मसाला डालिये, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और दही डाल कर, चमचे से चलाते हुये मसाले को 2-3 मिनिट तक भूनिये.
इस मसाले में चावल डाल कर 2 मिनिट तक चमचे से चलाते हुये भून लीजिये, सेके हुये कटहल और काजू भी डाल कर मिला दीजिये, अब चावल की मात्रा से दुगनी मात्रा पानी की डाल कर, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिला दीजिये. कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. एक सीटी आने तक पुलाव को पकने दीजिये. गैस बन्द कीजिये, कुकर का थोड़ा सा प्रेशर सीटी ऊपर करके निकाल दीजिये.
कुकर का सारा प्रेशर खतम होने के बाद कुकर खोलिये, कटहल का पुलाव तैयार है. पुलाव को प्याले में निकालिये, कतरे हुये हरे धनिये ऊपर से डालकर सजाइये.
माइक्रोवेव मे
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में कटहल के टुकड़े डाल कर ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, अब काजू के टुकड़े घी में डालिये, हल्के ब्राउन होने तक तल कर प्लेट में निकाल लीजिये. बचे हुये घी में जीरा डालकर तड़काइये, जीरा तड़कने के बाद, हल्दी पाउडर, लोंग काली मिर्च का कुटा हुआ मसाला डालिये, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और दही डालकर चमचे से चलाते हुये मसाले को 2 मिनिट तक भूनिये, इस मसाले में चावल डाल कर चमचे से चलाते हुये 2-3 मिनिट तक भूनिये. तले हुये कटहल और काजू भी डाल कर मिला दीजिये.
माइक्रोवेव में पकाने वाले प्याले में यह मिश्रण डालिये, चावल की मात्रा का दुगना पानी और नमक भी मिला दीजिये, ढक्कन बन्द कीजिये, और माइक्रोवेव में रखिये, माइक्रोवेव को 12 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये.
कटहल का पुलाव (Kathal Biryani - Raw Jackfruit Biryani ) तैयार हो गया है, पुलाव में कतरे हुये हरे धनिये डाल कर सजाइये. गरमा गरम पुलाव (Kathal Pulao - Raw Jackfruit Biryani ) परोसिये और खाइये.
चार लोंगों के लिये, समय 15 मिनिट
कमेंट (17)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अमित जी, मेरी वेबसाइट और यूटयूब चैनल पर आप विभिन्न प्रकार की रैसिपी देख सकते हैं.
निशा: सपना, दही खट्टा हो लेकिन कम खट्टा हो तो ज्यादा अच्छा है, धन्यवाद.
निशा: सपना, ताजा दही या हल्का खट्टा दही डालें.
निशा: श्रुति, जीरा भूनने के बाद 1 प्याज पतली लम्बे टुकड़े काट कर डालिये और गुलाबी होने तक भून लीजिये, और अब सारे मसाले उसी क्रम में डालते हुये पुलाव बनाइये, धन्यवाद.
Jack fruit Pulao has its own unique taste. Traditionally Indian spices fried with curd have an awesome taste.
So we will prepare Kathal Biryani/ Jack fruit Pulao for dinner.
- Ingredients for Raw Jack fruit Pulao
Basmati rice - 200 grams (1 cup)
Jackfruit(unripe) - 200 grams
Ghee - 3 tbsp
Cashew nut - 7 to 8 ( cut 1 nut into 7-8 pieces)
Jeera(cumin seeds) - 1/2 tsp
Clove - 5 to 6
Black pepper - 8 to 10
Elaichi(cardamom) - 2
Cinnamon - 1 to 2 pieces
Turmeric powder - less than 1/4
Green chilli - 1 (finely chopped)
Ginger - 1 inch long piece (grate or make paste)
Curd - 2 tbsp
Red chilli powder - 1/4 tsp (if you want)
Salt - add to taste( 1 tsp)
Green coriander - 1 tbsp (finely chopped)
- How to make Raw Jackfruit Pulao
Clean the rice, wash it then soak in water for 1/2 an hour.
Wash jack fruit, apply oil on hands, cut jack fruit into 1 inch long pieces. Remove the skin from the seeds of the jack fruit.
Grind clove, black pepper, Elaichi and cinnamon making a coarse powder.
In the cooker:
Pour Ghee and heat. Put in the jack fruit pieces in hot Ghee and stir. Fry till the pieces turn light brown then put them on a plate. Now put the pieces of cashew nuts in the Ghee and fry till they turn light brown then keep on a plate. In the remaining Ghee add Jeera, after Jeera is fried add turmeric powder, powder of clove, black pepper. Also add green chilli, ginger paste and curd. Stir fry these spices for 2-3 minutes.
Put rice in these spices and stir fry for 2 minutes. Add fried jack fruit and cashew nuts then mix. Add fried jack fruit and cashew nuts then mix. Pour 2 times more water than the amount of rice. Now add salt and red chilli powder then close the lid of the cooker. Cook Pulao till 1 whistle goes off. Turn off the gas, release some pressure from the cooker by lifting its whistle.
Once the entire pressure escapes from the cooker, open its lid. Kathal Biryani/Jack fruit Pulao is ready. Take it out in a bowl and garnish with chopped coriander.
In the microwave:
Put Ghee in a pan and heat. Put in the jack fruit pieces in hot Ghee and stir. Fry till the pieces turn light brown then put them on a plate. Now put the pieces of cashew nuts in the Ghee and fry till they turn light brown then keep on a plate. In the remaining Ghee add Jeera, after Jeera is fried add turmeric powder, powder of clove, black pepper. Also add green chilli, ginger paste and curd. Stir fry these spices for 2-3 minutes. Put rice in these spices and stir fry for 2 minutes. Now add fried jack fruit and cashew nuts then mix.
In the bowl used to cook in the microwave put this mix, pour 2 times more water than the amount of rice. Now add salt and close the bowl's lid. Place the bowl in the microwave. Set the microwave for 12 minutes.
Kathal Biryani /Jack fruit Pulao is ready, garnish Pulao with chopped coriander. Serve hot Jack fruit Pualo and eat.
Serves - 4
Cooking time - 15 minutes
निशा: अम्रता, कटहल को कद्दूकस काट कर ही डालिये.
Shukriya.
yesterday I prepare Methi ke parathe and it was very tasty.
I shall try this pulao tonight.