पनीर टिक्का (Tawa Paneer Tikka Recipe)

शाम के समय जब की कभी आपका मन कुछ स्पेशल खाने को हो तो आप क्या बनाते हैं? मुझे तो पनीर टिक्का (Panir Tikka) बहुत पसन्द है.
लेकिन इसके लिये तन्दूर वगैरह में बनाने का झंझट न कर सीधे इसे तवे के ऊपर सेक लेना अधिक सुविधा जनक लगता है. तो आज बनाते है पनीर टिक्का ( Tava Paneer Tikka) लेकिन तवे के ऊपर.
- Read this recipe in English - Tawa Paneer Tikka Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tawa Paneer Tikka
- पनीर - 250 ग्राम
- दही - 100 ग्राम (आधा कप)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - आधा छोटी चम्मच
- मक्खन या घी- 2 टेबल स्पून
- जीरा पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- अदरक - 1/2 इंच (पेस्ट बना लीजिये)
- शिमला मिर्च - 1
- टमाटर - 2-3
- चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर (यदि आप चाहें) - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 2 टेबिल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नीबू - 1 चार टुकड़ों में काट ले

विधि - How to make Tawa Paneer Tikka
पनीर को बड़े चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये.
दही को फैट कर, नमक, काली मिर्च और आधा अदरक का पेस्ट मिला लीजिये. पनीर के टुकड़े दही में डाल कर मिलाइये आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.
दही से पनीर के टुकड़े निकालिये, प्लेट में लगाइये 1-2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये.
शिमला मिर्च धोइये, बीज निकाल कर, लम्बे पतले टुकड़े काट लीजिये. टमाटर, धोइये और गोल पतले काट लीजिये.
नानस्टिक कढ़ाई या तवे में मक्खन डाल कर गरम कीजिये, पनीर के 6-7 टुकड़े गरम मक्खन में डाल कर दोंनो तरफ, हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये , टिक्का सेकते समय आग धीमी रखें. सारे पनीर के टुकड़े इसी तरह सेक कर प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
गैस धीमी कर लीजिये, कढ़ाई में जो मक्खन बचा है, उसमें जीरा पाउडर, अदरक पेस्ट, डाल कर चमचे से चलाइये. इस मसाले में शिमला मिर्च डालिये चमचे से चलाइये और 1 मिनिट ढककर पकाइये, अब टमाटर, पनीर के तले हुये टुकड़े, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर डाल कर सभी को अच्छी तरह मिला कर आधा या एक मिनिट तक चलाइये.
पनीर टिक्का तैयार है. पनीर टिक्का प्लेट में लगाइये, हरा धनियां और नीबू से सजाइये, परोसिये और खाइये.
चार सदस्यों के लिये,
समय - 20 मिनिट
Tawa Paneer Tikka Recipe video
कमेंट (284)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
THANKS.
it is my hubby's favorite dish...
निशा: आशिश, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फालगुनी, ग्रेवी आप अपने मनपसन्द से कोई भी बना सकती है, और उसमें पनीर टिक्का डालकर पनीर टिक्का ग्रेवी तैयार कर लीजिये. ग्रेवी के लिये विभिन्न तरीज के नाम से वेबसाइट पर आर्टीकल दिया है, उसे पढ़ सकती हैं उसमें ग्रेवी के इये बहुत अच्छी जानकारी दी हुई है.
निशा: मानसी, बहुत बहुत धन्यवाद.
very nice......
निशा:सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालू, नान स्टिक पैन और धीमी गैस यूज कीजिये, आप बहुत अच्छे पनीर टिक्का बना लेंगी.
our family like that u make
निशा: अल्का, मैं कोशिश करूंगी.
निशा, पूनम, मेरी कोई बुक नहीं है, सारी रैसिपी वेबसाइट पर ही हैं.
निशा: आभा, बहुत बहुत धन्यवाद.
ham jab india aye to kharid sake.
निशा: वेशु, जब भी बुक पब्लिश होगी, में आपको अवश्य बताऊंगी.
Yours recipies are simple yet delicious, specially you suggest in most of ur recipies how to cook on tawa & utensils, i cooked dahi kebab recipe of urs, it was super hit in my home..thnx a ton!! keep writing...
निशा: डौली, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनील, बहुत बहुत धन्यवाद.