पनीर टिक्का (Tawa Paneer Tikka Recipe)

शाम के समय जब की कभी आपका मन कुछ स्पेशल खाने को हो तो आप क्या बनाते हैं? मुझे तो पनीर टिक्का (Panir Tikka) बहुत पसन्द है.
लेकिन इसके लिये तन्दूर वगैरह में बनाने का झंझट न कर सीधे इसे तवे के ऊपर सेक लेना अधिक सुविधा जनक लगता है. तो आज बनाते है पनीर टिक्का ( Tava Paneer Tikka) लेकिन तवे के ऊपर.
- Read this recipe in English - Tawa Paneer Tikka Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tawa Paneer Tikka
- पनीर - 250 ग्राम
- दही - 100 ग्राम (आधा कप)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - आधा छोटी चम्मच
- मक्खन या घी- 2 टेबल स्पून
- जीरा पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- अदरक - 1/2 इंच (पेस्ट बना लीजिये)
- शिमला मिर्च - 1
- टमाटर - 2-3
- चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर (यदि आप चाहें) - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 2 टेबिल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नीबू - 1 चार टुकड़ों में काट ले

विधि - How to make Tawa Paneer Tikka
पनीर को बड़े चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये.
दही को फैट कर, नमक, काली मिर्च और आधा अदरक का पेस्ट मिला लीजिये. पनीर के टुकड़े दही में डाल कर मिलाइये आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.
दही से पनीर के टुकड़े निकालिये, प्लेट में लगाइये 1-2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये.
शिमला मिर्च धोइये, बीज निकाल कर, लम्बे पतले टुकड़े काट लीजिये. टमाटर, धोइये और गोल पतले काट लीजिये.
नानस्टिक कढ़ाई या तवे में मक्खन डाल कर गरम कीजिये, पनीर के 6-7 टुकड़े गरम मक्खन में डाल कर दोंनो तरफ, हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये , टिक्का सेकते समय आग धीमी रखें. सारे पनीर के टुकड़े इसी तरह सेक कर प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
गैस धीमी कर लीजिये, कढ़ाई में जो मक्खन बचा है, उसमें जीरा पाउडर, अदरक पेस्ट, डाल कर चमचे से चलाइये. इस मसाले में शिमला मिर्च डालिये चमचे से चलाइये और 1 मिनिट ढककर पकाइये, अब टमाटर, पनीर के तले हुये टुकड़े, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर डाल कर सभी को अच्छी तरह मिला कर आधा या एक मिनिट तक चलाइये.
पनीर टिक्का तैयार है. पनीर टिक्का प्लेट में लगाइये, हरा धनियां और नीबू से सजाइये, परोसिये और खाइये.
चार सदस्यों के लिये,
समय - 20 मिनिट
Tawa Paneer Tikka Recipe video
कमेंट (284)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रितिका जी, पनीर को थोड़ा अधिक तलने से वह हार्ड हो जाता है.
निशा: जया जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: रश्मी जी, फ्रिज में रखने से दही मसाले जम कर सैट हो जाते हैं, अगर आप फ्रिज में नहीं रखना चाहती तो एसे ही बाहर ही रख लीजिये, सैट होने दीजिये, एसे भी बनाये जा सकते हैं.
निशा: पनीर से कितने ही प्रकार की रेसिपी बना सकते हैं, कई तरह की सब्जियां, परांठे, भटूरे और टिक्का आदि.
निशा: हरजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Plz rep
ly
निशा: रिंकी जी, मेरी बुक या सीडी कुछ भी नहीं है, मेरा सारा कोन्टेन्ट इन्टर नेट पर ही उपलब्ध है.
Plz bata dijiye
निशा: रिंकी जी, पनीर आप बना हुआ यूज कर रही हैं, वह तो अच्छा ही होना चाहिये. अगर आप बना रही हैं तब दूध में उबालने के बाद दूध को गैस से उतार लें, 5 मिनिट के बाद यानि कि दूध के हल्का ठंडा होने के बाद, नीबू का रस या सीट्रिक एसिड जो दूध फाड़ने के लिये डाल रही हैं उसे डालें और छान कर पनीर बनालें. पनीर बनाने की रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Reply plz
निशा: शालू जी हां सिर्फ ओनियन भी डाल कर बना सकते हैं.
Reply soon
निशा: रिंकी पनीर को किसी बर्तन में पानी डालकर डुबाकर फ्रिज में रखें वह अधिक दिन तक अच्छा और सोफ्ट रहता है.
निशा: रश्मि जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: चरनप्रीति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रुति जी, अदरक को छील कर कद्दूकस कर लीजिये.