पनीर टिक्का (Tawa Paneer Tikka Recipe)

शाम के समय जब की कभी आपका मन कुछ स्पेशल खाने को हो तो आप क्या बनाते हैं? मुझे तो पनीर टिक्का (Panir Tikka) बहुत पसन्द है.
लेकिन इसके लिये तन्दूर वगैरह में बनाने का झंझट न कर सीधे इसे तवे के ऊपर सेक लेना अधिक सुविधा जनक लगता है. तो आज बनाते है पनीर टिक्का ( Tava Paneer Tikka) लेकिन तवे के ऊपर.
- Read this recipe in English - Tawa Paneer Tikka Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tawa Paneer Tikka
- पनीर - 250 ग्राम
- दही - 100 ग्राम (आधा कप)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - आधा छोटी चम्मच
- मक्खन या घी- 2 टेबल स्पून
- जीरा पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- अदरक - 1/2 इंच (पेस्ट बना लीजिये)
- शिमला मिर्च - 1
- टमाटर - 2-3
- चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर (यदि आप चाहें) - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 2 टेबिल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नीबू - 1 चार टुकड़ों में काट ले

विधि - How to make Tawa Paneer Tikka
पनीर को बड़े चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये.
दही को फैट कर, नमक, काली मिर्च और आधा अदरक का पेस्ट मिला लीजिये. पनीर के टुकड़े दही में डाल कर मिलाइये आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.
दही से पनीर के टुकड़े निकालिये, प्लेट में लगाइये 1-2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये.
शिमला मिर्च धोइये, बीज निकाल कर, लम्बे पतले टुकड़े काट लीजिये. टमाटर, धोइये और गोल पतले काट लीजिये.
नानस्टिक कढ़ाई या तवे में मक्खन डाल कर गरम कीजिये, पनीर के 6-7 टुकड़े गरम मक्खन में डाल कर दोंनो तरफ, हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये , टिक्का सेकते समय आग धीमी रखें. सारे पनीर के टुकड़े इसी तरह सेक कर प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
गैस धीमी कर लीजिये, कढ़ाई में जो मक्खन बचा है, उसमें जीरा पाउडर, अदरक पेस्ट, डाल कर चमचे से चलाइये. इस मसाले में शिमला मिर्च डालिये चमचे से चलाइये और 1 मिनिट ढककर पकाइये, अब टमाटर, पनीर के तले हुये टुकड़े, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर डाल कर सभी को अच्छी तरह मिला कर आधा या एक मिनिट तक चलाइये.
पनीर टिक्का तैयार है. पनीर टिक्का प्लेट में लगाइये, हरा धनियां और नीबू से सजाइये, परोसिये और खाइये.
चार सदस्यों के लिये,
समय - 20 मिनिट
Tawa Paneer Tikka Recipe video
कमेंट (284)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निधि, तेल मसाले आप अपने अनुसार कम कर सकती है, पनीर को ताजा लीजिये तलने की भी आवश्यकता नही है.
निशा: तारा जी, वेबसाइट पर नान और पनीर टिक्का दोंनो की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: रितिका जी, बच्चों के लिये वेबसाइट पर बहुत सारी रेसिपी उपलब्ध है, मैं और भी बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: अदिति, इसके लिये गाड़ा दही एसे ही लिया जा सकता है.
Mai 12 saal ki hu aur mai apni mamma ko apke recipes print karke help krti hu .
Lekin aaj maine 1st time ek dish banayi vo bhi aapki help se .
Very very thanxxxxxxxxxxxx......
Mujhe aapki recipes bahut pasand hai .
Sabkodish bahut pasand aayi .
kya aap mujhe aur recipes bata sakti hai .
Jo ki mai bana sakti hu .
plz.....................plz................plz............. repply kijiye ga aunty .
plzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzz...............
निशा: गायत्री, मुझे बहुत खुशी हो रही है कि तुम इतनी जल्दी खाना बनाने में रुचि ले रही हो, आप केक बना सकती हैं, मफिन्स बना सकती हैं, रायता या चटनी जो रोजाना यूज होते हैं, बना सकती है, कुछ भी आसान सा जो भी आपको पसन्द हो आप बनाने की कोशिश करती रहें आप बहुत अच्छा बनायेंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: करिश्मा जी मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: अनुसुइया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
your recipes are very nice. thankyou so much for sharing with us. keep updating and we are waiting for your new experiments.
निशा: Lijin ji, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नवीन आप तीनों को मिलाकर पेस्ट बना रहें है, तीनों का अलग अलग पेस्ट तैयार कर लीजिये, और अपनी इच्छा के अनुसार पेस्ट जितना डालना चाहें यूज कीजिये.
Jb bi mujhe koi receipe bnani hoti h to apki site pe hi jati hu bcz ek to y hindi me h secondly vry easy to make...u really helpful prsn for all...
निशा: अर्चिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सान्या, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सन्तोष जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनक जी, पनीर को नानस्टिक तवा पर तेल डालकर सेकिये वह नहीं चिपकेगा.पनीर टिक्का को कई घंटे बाद खाना है तो पनीर सेक कर रख लीजिये और उसी समय खाने के समय ही शिमला मिर्च और टमाटर, मसाले के साथ उसी समय बनाइये, अधिक देर नहीं लगेगी. मसाले लगे पनीर को रात भर फ्रिज में रखा जा सकता है, धन्यवाद.
निशा; अंजली जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाति जी हां इसे फिर से यूज कर सकते हैं.
निशा: शगुन, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.