नीबू का सादा और मसालेदार अचार – lemon sada Pickle & Masaledar Lemon Pickle Recipe

नीबू का अचार कई तरीके से बनाया जाता है,नीबू का सादा अचार, नीबू का मसाले का अचार, मीठा नीबू का अचार, साबुत नीबू का अचार, तेल का नीबू का अचार और भी कई तरीके हैं.
दिसम्बर और जनवरी के महिने में नीबू का अचार बनाना चाहिये. इस समय पतले छिलके वाला नीबू बाजार में मिल जाता है,
इसका अचार काफी दिन चलता है और स्वादिष्ट भी होता है.
आइये आज हम नीबू का सादा और मसालेदार अचार बनायें.
Read : lemon sada Pickle & Masaledar Lemon Pickle Recipe in English

नीबू का सादा अचार - Lemon Pickle
- नीबू - 1 किग्रा. (30-32 नीबू )
- नमक - 200 ग्राम
- काला नमक - 2 टेबल स्पून
- हल्दी - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें तो)
नीबू के अचार बनाने के लिये, बाजार से अच्छे किस्म के पतले छिलके वाले, बिना धब्बों वाले नीबू ले आइये.
नीबू को साफ पानी से धोइये, पीने वाले पानी में 6 घंटे के लिये डुबा कर रख दीजिये.
नीबुयों को पानी से निलालिये, सूखे साफ कपड़े से पोछिये, एक नीबू को 4 या 8 टुकड़े करते हुये जैसे आपको पसन्द हों काट लीजिये, उनके अन्दर के सारे बीज चाकू की सहायता से निकाल दीजिये.
किसी काच, चिनी मिट्टी या प्लास्टिक के साफ और सूखे कन्टेनर में नीबू के टुकड़ों को भरदें, नमक और हल्दी भी मिला दीजिये. कन्टेनर के ढक्कन को बन्द करके 25 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, 2-3 दिन में एक बार कन्टेनर को हिला कर नीबुयों के रस और मसाले को ऊपर नीचे कर दीजिये. नीबू का छिलका नरम हो जायेगा और नीबू का अचार भी तैयार हो गया है. यह अचार काफी दिन चल जाता है, अचार को हमेशा सूखे चमचे से निकालिये.
नीबू का मसालेदार अचार (Masaledar Lemon Pickle)
- नीबू - 1 किग्रा. (30-32 नीबू )
- नमक - 200 ग्राम
- काला नमक - 50 ग्राम
- जीरा - 2 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1 छोटी चम्मच
- मैथी 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 2 छोटी चम्मच
- लौंग - 1छोटी चम्मच
- बड़ी इलाइची (छिली हुई) - 1 छोटी चम्मच
जिस तरह आप सामान्य अचार बनाते हैं उसी तरह नीबू का सादा अचार बनाईये. जब नीबूं छिलका नरम हो जाय तो जीरा, अजवायन, मैथी को हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये, कालीमिर्च, लौंग, बड़ी इलाइची और 2 छोटी चम्मच काला नमक मिला दीजिये, सभी मसालों को पीस कर, इन नीबू के अचार में मिलाइये, 6-7 नीबू का रस निचोड़ कर इस अचार में और मिला दीजिये ताकि नीबू सूखे न रहें.
दो तीन दिन के अन्दर सारा मसाला नीबू के अन्दर अच्छी तरह पहुंच जाता है, लीजिये आपका मसाले वाला नीबू का अचार तैयार हैं. अचार को हमेशा सूखे और साफ चमचे से निकालिये, यह अचार 1-2 साल तक चलता है.
Lemon sada Pickle & Masaledar Lemon Pickle Recipe video in Hindi
कमेंट (136)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विजय जी, हाई ब्लड प्रेशर में नमक नुकसान देय है, लेकिन नीबू का जूस गरम पानी में बिना नमक डाले लिया जा सकता है, इसके लिये आप अपने डा. से सलाह ले सकते हैं.
mujhe neebu ka achar baanna hai masala wala to Kay kya use kar Sakta hu. Nishi ji
निशा: कुलदीप जी, नीबू का मसाला अचार बनाना तो आप इस रेसिपी से पढकर और वीडियो देख कर बना सकते हैं, सारे इन्ग्रीडियेन्ट इसमें दिये हुये हैं.
thank u
निशा: राजकुमार जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
maine bhi aap ki tarha nimbuka achar banai lekina vo achar karwahat huaa plz jawaf dijya.
निशा: मेनका जी, अचार में नमक कम होने से उसका स्वाद कड़वा हो सकता है.
निशा: विनीत जी, नीबू का छिलका नरम होने के बाद सारे मसाले मिला दीजिये.
निशा: नूपुर इस अचार में तेल नहीं है, लेकिन नीबू के अचार में पीली राई नहीं डाली है, आप चाहें तो पीली राई इस मसाले में और डालकर अचार बना सकती हैं, ये नीबू का अचार बहुत अच्छा बनता है.
निशा: प्रिया, जी हां आप देगी मिर्च लिजिये, अचार का रंग बहुत अच्छा आयेगा.
निशा: लता, मोटे छिलका नीबू का अचार भी इसी तरह से बनाया जाता है.
निशा: विनोद, जी अवश्य मिला सकते हैं.
निशा: मुस्कान नीबू का अचार खराब नहीं होता है, यदि उसमें नमी या आटे के कण चले तो वह खराब हो सकता है, अचार में यदि ऊपर नीबू खराब हैं तो उन्हैं हटा दीजिये, और अच्छे नीबू को 2 दिन की धूप में रख लीजिये, यदि नीबू सूखे लग रहे हों तो उनमें 5-6 नीबू का रस निचोड़ कर नमक मिला कर डाला जा सकता है.
निशा: मुस्कान, नीबू का अचार बिना तेल डाले ही सालों तक खराब नहीं होता, कुछ गड़बड़ अवश्य हुई है, अभी आप खराब नीबू उसमें से निकाल कर हटा दीजिये, अचार के कन्टेनर के ढक्कन को हटाइये, साफ कपड़ा उसके ऊपर बांध दीजिये और अचार को तीन दिन की धूप में लगातार रहने दीजिये, हर महिने अचार को धूप में रखते रहिये. अचार को मीठा खाना पसन्द करती हैं तो चीनी की 1 तार की चाशनी बनाइये और अचार में मिक्स कर दीजिये स्वादानुसार काला नमक या काली मिर्च डाल सकती हैं, अचार बिलकुल खराब नहीं होगा.
निशा: मेधा, अचार कड़वा नहीं होता, या तो नमक बहुत कम डाला है, या फिर बहुत अधिक, नमक कम हो तो नमक और मिलाइये और नमक अधिक हो तो नीबू का रस मिला कर अचार को स्वादिष्ट बनाया जा सकता है, और अगर अचार ज्यादा खट्टा लग रहा है तो अचार में 250 ग्राम नीबू के अचार में 125 ग्राम चीनी के हिसाब से चीनी डाल दीजिये, अचार को धूप में रखिये और रोजाना 1 बार सूखे चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये, अचार बहुत ही स्वादिष्ट बन जायेगा.
Nisha Ji nimbu ka khata meetha achar jo ji dry aur ek dum black ho jata ha uski recepe bhi pls bataiya
निशा: खुशबू, नीबू को नमक डालकर स्टील के बर्तन में नहीं कांच या चीनी मिट्टी के बर्तन में रखा जाता है.
निशा: गीत, नीबू का अचार बिना तेल के खराब नहीं होता.
lekin ab us achar mai bhaut pani aahaya hai koi problem ki baat to nahi hai na ????????
निशा: नमिता, वह पानी नहीं, नीबू का रस ही होगा, नीबू का रस तो अचार में होना ही चाहिये.
निशा: नमिता, नीबू के अचार में साल्ट ज्यादा ही डाला जाता है.
निशा: कल्पना, पतले छिलके वाला नीबू लीजिये, अचार बनाइये, अच्छा अचार बनेगा.
I prepared "Masaledaar Lemon pickle" a few months back in winter. However, now i noticed that the lemon pickle is all dried. How can i moisterize the pickle. If you notice this particular pickle is prepared without any oil. Many thanks.
निशा: मनीषा, बस आप इसमें नीबू का रस मिला दीजिये.
निशा: विनी, इसमें आधा या एक कप नींबू का रस निचोड़ कर डाल दीजिये.
निशा: कीर्ती, नीबू के अचार बनाने में तेल डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: विजय, मैं कोशिश करती हूँ.