नीबू का सादा और मसालेदार अचार – lemon sada Pickle & Masaledar Lemon Pickle Recipe

नीबू का अचार कई तरीके से बनाया जाता है,नीबू का सादा अचार, नीबू का मसाले का अचार, मीठा नीबू का अचार, साबुत नीबू का अचार, तेल का नीबू का अचार और भी कई तरीके हैं.
दिसम्बर और जनवरी के महिने में नीबू का अचार बनाना चाहिये. इस समय पतले छिलके वाला नीबू बाजार में मिल जाता है,
इसका अचार काफी दिन चलता है और स्वादिष्ट भी होता है.
आइये आज हम नीबू का सादा और मसालेदार अचार बनायें.
Read : lemon sada Pickle & Masaledar Lemon Pickle Recipe in English

नीबू का सादा अचार - Lemon Pickle
- नीबू - 1 किग्रा. (30-32 नीबू )
- नमक - 200 ग्राम
- काला नमक - 2 टेबल स्पून
- हल्दी - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें तो)
नीबू के अचार बनाने के लिये, बाजार से अच्छे किस्म के पतले छिलके वाले, बिना धब्बों वाले नीबू ले आइये.
नीबू को साफ पानी से धोइये, पीने वाले पानी में 6 घंटे के लिये डुबा कर रख दीजिये.
नीबुयों को पानी से निलालिये, सूखे साफ कपड़े से पोछिये, एक नीबू को 4 या 8 टुकड़े करते हुये जैसे आपको पसन्द हों काट लीजिये, उनके अन्दर के सारे बीज चाकू की सहायता से निकाल दीजिये.
किसी काच, चिनी मिट्टी या प्लास्टिक के साफ और सूखे कन्टेनर में नीबू के टुकड़ों को भरदें, नमक और हल्दी भी मिला दीजिये. कन्टेनर के ढक्कन को बन्द करके 25 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, 2-3 दिन में एक बार कन्टेनर को हिला कर नीबुयों के रस और मसाले को ऊपर नीचे कर दीजिये. नीबू का छिलका नरम हो जायेगा और नीबू का अचार भी तैयार हो गया है. यह अचार काफी दिन चल जाता है, अचार को हमेशा सूखे चमचे से निकालिये.
नीबू का मसालेदार अचार (Masaledar Lemon Pickle)
- नीबू - 1 किग्रा. (30-32 नीबू )
- नमक - 200 ग्राम
- काला नमक - 50 ग्राम
- जीरा - 2 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1 छोटी चम्मच
- मैथी 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 2 छोटी चम्मच
- लौंग - 1छोटी चम्मच
- बड़ी इलाइची (छिली हुई) - 1 छोटी चम्मच
जिस तरह आप सामान्य अचार बनाते हैं उसी तरह नीबू का सादा अचार बनाईये. जब नीबूं छिलका नरम हो जाय तो जीरा, अजवायन, मैथी को हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये, कालीमिर्च, लौंग, बड़ी इलाइची और 2 छोटी चम्मच काला नमक मिला दीजिये, सभी मसालों को पीस कर, इन नीबू के अचार में मिलाइये, 6-7 नीबू का रस निचोड़ कर इस अचार में और मिला दीजिये ताकि नीबू सूखे न रहें.
दो तीन दिन के अन्दर सारा मसाला नीबू के अन्दर अच्छी तरह पहुंच जाता है, लीजिये आपका मसाले वाला नीबू का अचार तैयार हैं. अचार को हमेशा सूखे और साफ चमचे से निकालिये, यह अचार 1-2 साल तक चलता है.
Lemon sada Pickle & Masaledar Lemon Pickle Recipe video in Hindi
कमेंट (136)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अमरजीत जी, कन्टेनर में नमी रह गई होगी, तभी ऎसा हुआ होगा. जिस भी कन्टेनर में अचार भरना हो, उसे पहले उबले पानी से अच्छे से धोकर धूप या ओवन में सुखा लीजिए. इसके बाद ही अचार स्टोर कीजिए और हमेशा सूखी और साफ चम्मच से ही अचार निकाले.
इस अचार में सरसों के तेल की आवश्यकता नही होती है, आप चाहें तो थोड़ा तेल डाल सकते हैं.
निशा: आशा जी, मैं कोशिश करुंगी.
निशा: धन्यवाद, निशा जी.
निशा: हरप्रीत जी, नींबू के कई सारे अचार की रैसिपी वेबसाइट पर दी हुई है आप उन्हें देख सकती हैं.
निशा: देवेंद्र जी, आप अपने स्वादानुसर इसमें मिर्च भी डाल सकते हैं.
निशा: सुमन जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूम्गी.
निशा: मंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks for all the recipes. Ma'am i need help. I made a mistake when i was making sweet lemon pickle. I pour sugar in 10 days, so my pickle is still stiff (lemon ka chhilka 4 mahine bad bhi gala nahi). Now what should i do please help. Thank you.
निशा: ईशा जी, तेल डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: नीलू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलू जी, अचार जब नया बनता तो ऎसा स्वाद लगता है अचार का असली स्वाद कुछ दिनों के बाद ही आता है.
निशा: यामिनी जी, उबालने से नींबू का छिलका नरम हो जाता है यह खराब नहीं होगा.
निशा: नीलू जी, बिलकुल उपयोग कर सकते हैं.
निशा: रजनीश जी, नीबू का मसाले दार अचार सूखा ही बनता है.
निशा: आशु जी बिलकुल चिन्ता मत कीजिये, अचार बहुत अच्छा बनेगा.
Ab kya krna chaiye ...
Bhut jyada kadwa
निशा: रामकृ्ष्ण जी, दी हुई मात्रा में ये मसाले डालें, अचार बिलकुल भी कढ़वा नहीं होता.
निशा: नरेन्द्र जी, ये मसाले अवश्य डाले जा सकते हैं और अगर कोई मसाला न हो तो उसके बिना भी अचार बना सकते हैं.
Namaste
Please
Galgal ka achar ki recipe bataye.
Kya galgal ka achar nimbu ke achar ki tarha hi dala jayega?
निशा: स्वाति जी, ये बड़े नीबू की वैरायटी है, और इसका अचार बिलकुल नीबू के अचार की तरह बनाया जाता है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya tel mix nahi kar sakte he
निशा: राकेश जी ये अचार तो बिना तेल के ही बनाया जाता है लेकिन नीबू का तेल वाला अचार भी बनता है.
निशा जी बीस दिन बाद सादे अचार में फूलन आ गइ ।
इसका क्या कारण हो सकता है ?
निशा: कोठारी जी, अचार में फफूंद, अचार में नमी आने के कारण आ जाती है. अचार में हमेशा सूखा साफ चम्मच यूज करें, जिस बोटल में अचार भर रहें हैं उसे उबलते पानी से धोयें और ओवन या धूप में सुखायें, अचार जल्दी से खराब नहीं होते.
Thank you Nisha ji.
nisha ji mene sweet lemon pickel banaya h. swad me acccha h, per 5-6 month baad ab usame uper thoda funges jeisa dikh raha h. use keise thik kru. jisase pickel phir se kharab n ho.
निशा: अंजू जी अचार को चैक कर लीजिये, अगर ऊपर ही हल्का सा फंगस है तब उसे हटाकर अचार को धूप में रखें, और जल्दी से खतम करा दीजिये.
thanks nisha g app se kafi achhi jankari milti hai.
Nisha mam kaya me nimbu ka acahar me lal mirch bhi dal sakti hu?
निशा: शशि जी हां अवश्य डाल सकती हैं.