नीबू का सादा और मसालेदार अचार – lemon sada Pickle & Masaledar Lemon Pickle Recipe

नीबू का अचार कई तरीके से बनाया जाता है,नीबू का सादा अचार, नीबू का मसाले का अचार, मीठा नीबू का अचार, साबुत नीबू का अचार, तेल का नीबू का अचार और भी कई तरीके हैं.
दिसम्बर और जनवरी के महिने में नीबू का अचार बनाना चाहिये. इस समय पतले छिलके वाला नीबू बाजार में मिल जाता है,
इसका अचार काफी दिन चलता है और स्वादिष्ट भी होता है.
आइये आज हम नीबू का सादा और मसालेदार अचार बनायें.
Read : lemon sada Pickle & Masaledar Lemon Pickle Recipe in English

नीबू का सादा अचार - Lemon Pickle
- नीबू - 1 किग्रा. (30-32 नीबू )
- नमक - 200 ग्राम
- काला नमक - 2 टेबल स्पून
- हल्दी - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें तो)
नीबू के अचार बनाने के लिये, बाजार से अच्छे किस्म के पतले छिलके वाले, बिना धब्बों वाले नीबू ले आइये.
नीबू को साफ पानी से धोइये, पीने वाले पानी में 6 घंटे के लिये डुबा कर रख दीजिये.
नीबुयों को पानी से निलालिये, सूखे साफ कपड़े से पोछिये, एक नीबू को 4 या 8 टुकड़े करते हुये जैसे आपको पसन्द हों काट लीजिये, उनके अन्दर के सारे बीज चाकू की सहायता से निकाल दीजिये.
किसी काच, चिनी मिट्टी या प्लास्टिक के साफ और सूखे कन्टेनर में नीबू के टुकड़ों को भरदें, नमक और हल्दी भी मिला दीजिये. कन्टेनर के ढक्कन को बन्द करके 25 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, 2-3 दिन में एक बार कन्टेनर को हिला कर नीबुयों के रस और मसाले को ऊपर नीचे कर दीजिये. नीबू का छिलका नरम हो जायेगा और नीबू का अचार भी तैयार हो गया है. यह अचार काफी दिन चल जाता है, अचार को हमेशा सूखे चमचे से निकालिये.
नीबू का मसालेदार अचार (Masaledar Lemon Pickle)
- नीबू - 1 किग्रा. (30-32 नीबू )
- नमक - 200 ग्राम
- काला नमक - 50 ग्राम
- जीरा - 2 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1 छोटी चम्मच
- मैथी 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 2 छोटी चम्मच
- लौंग - 1छोटी चम्मच
- बड़ी इलाइची (छिली हुई) - 1 छोटी चम्मच
जिस तरह आप सामान्य अचार बनाते हैं उसी तरह नीबू का सादा अचार बनाईये. जब नीबूं छिलका नरम हो जाय तो जीरा, अजवायन, मैथी को हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये, कालीमिर्च, लौंग, बड़ी इलाइची और 2 छोटी चम्मच काला नमक मिला दीजिये, सभी मसालों को पीस कर, इन नीबू के अचार में मिलाइये, 6-7 नीबू का रस निचोड़ कर इस अचार में और मिला दीजिये ताकि नीबू सूखे न रहें.
दो तीन दिन के अन्दर सारा मसाला नीबू के अन्दर अच्छी तरह पहुंच जाता है, लीजिये आपका मसाले वाला नीबू का अचार तैयार हैं. अचार को हमेशा सूखे और साफ चमचे से निकालिये, यह अचार 1-2 साल तक चलता है.
Lemon sada Pickle & Masaledar Lemon Pickle Recipe video in Hindi
कमेंट (136)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: यह अचार 1-2 साल तक आराम से चलता है.
निशा: निरंजन जी, अचार में चीनी डाली जा सकती है, अचार खट्टा मीठा हो जायेगा जो अच्छा लगता है.
1) Salt quantity seems to be high. For 1 kg lemon, 200 gm of salt is too much.
2) By cutting lemons in eight pieces, all the juice of lemons comes out. I was told to cut the lemon in a particular way that is Cut the lemon vertically in four pieces only. Do not cut the lemons in the middle. Normally we cut the lemons in the middle to extract the juice but for making pickle we should cut the lemons vertically where it connects to tree.
3) Prefer to use Canning/Pickling salt which is pure salt without additives such as Iodine and anti caking chemicals. In USA, Morton Canning/Pickling salt is available in stores. Do not know options in India. Any one please?
best wishes,
Mayank
निशा: मयंक जी,नीबू में नमक थोड़ा ज्यादा ही डाला जाता है, लेकिन पसन्द के अनुसार थोड़ा कम भी कर सकते हैं, 150-200 ग्राम नमक 1 किग्रा.नीबू में डाल सकते हैं. आप सही कह रहे हैं पसन्द के अनुसार नीबू बड़े आकार के काटे जा सकते हैं.
निशा: राहुल जी, गर्मियों के दिनों में भी आप इसे बना सकते हैं और रेसिपी में दी गई विधि अनुसार इसे बनाएं आप बहुत अच्छा अचार बनाएंगे.
निशा: शिवानी जी,हर अचार में मेथी दाना यूज करते हैं.
निशा: शाहिद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गौरव जी, नीबू के अचार में तेल डालने की आवश्यकता नहीं है.
Please reply fast
निशा: अमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिनेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली जी, आप इसमें थोड़ी चीनी डाल दीजिए इससे भी नमक का स्वाद कम हो जायेगा और नीबू स्वादिष्ट हल्के मिठास भरे हो जायेंगे..
निशा: कमलकांत जी, ये अचार तो बिना तेल के ही बनाया है लेकिन नीबू का तेल वाला अचार भी बनता है.
निशा: भावना जी, धन्यवाद.
nimbo ka achar me kadva pan hatana ke liye tips
Regards,
Rekha
निशा: रेखा जी, कुछ नीबू के छिलके में कड़वाहट होने से अचार में हल्का कड़वापन आ जाता है, इसमें आप थोड़ी चीनी डाल दीजिये, और धूप में रख दीजिये, और बाद में थोड़े और मसाले में भी डाल सकती है अच्छा मीठा नीबू का अचार बनकर तैयार हो जायेगा, इसके लिये आप वेबसाइट पर मीठा नीबू का अचार देख सकती हैं.
नीबू को अपने मन के आकर में काट कर उसमे कला सेन्धा नमक और अजवाइन डालकर बना सकते हैं।
निशा: गणेशिया जी, हां आप इस तरह भी अचार डाल सकते हैं.
निशा: तृ्प्ती जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: गाजर पानी छोड़ देता है, इसलिए आप इसे नींबू के साथ में नहीं डाल सकते. आप चाहे तो मिक्स अचार में गाजर, शलजम, मूली और गोभी का उपयोग करके अलग से अचार डाल सकते हैं.
निशा: शीला जी, हां, कर सकते हैं.
निशा: हरविन्दर जी, नींबू के अचार में रस तो होता ही है और यह अचार बिना तेल के ही स्वादिष्ट लगता है.
निशा: मंजीत जी, ये सब आपकी ही मेहनत का परिणाम है. अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और ढेर सारी शुभकामनाएं.
निशा: आकांक्षा जी, हम यह रेसिपी जल्दी ही बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: अनिल जी, हां आप लाल मिर्च पाउडर भी इसतेमाल कर सकते हैं. मसाले के साथ ही इसे अचार में डाल दीजिए.