नीबू का सादा और मसालेदार अचार – lemon sada Pickle & Masaledar Lemon Pickle Recipe

📅 13 जनवरी 2009 👁 7.3 लाख बार देखी गई 💬 136 कमेंट ★ 3.1 (10599)

Sweet Lemon Pickle

नीबू का अचार कई तरीके से बनाया जाता है,नीबू का सादा अचार, नीबू का मसाले का अचार, मीठा नीबू का अचार, साबुत नीबू का अचार, तेल का नीबू का अचार और भी कई तरीके हैं.
दिसम्बर और जनवरी के महिने में नीबू का अचार बनाना चाहिये. इस समय पतले छिलके वाला नीबू बाजार में मिल जाता है,
इसका अचार काफी दिन चलता है और स्वादिष्ट भी होता है.
आइये आज हम नीबू का सादा और मसालेदार अचार बनायें.

Read : lemon sada Pickle & Masaledar Lemon Pickle Recipe in English

lime_pickle_644828212.jpg

नीबू का सादा अचार - Lemon Pickle

  • नीबू - 1 किग्रा. (30-32 नीबू )
  • नमक - 200 ग्राम
  • काला नमक - 2 टेबल स्पून
  • हल्दी - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें तो)

नीबू के अचार बनाने के लिये, बाजार से अच्छे किस्म के पतले छिलके वाले, बिना धब्बों वाले नीबू ले आइये.
नीबू को साफ पानी से धोइये, पीने वाले पानी में 6 घंटे के लिये डुबा कर रख दीजिये.
नीबुयों को पानी से निलालिये, सूखे साफ कपड़े से पोछिये, एक नीबू को 4 या 8 टुकड़े करते हुये जैसे आपको पसन्द हों काट लीजिये, उनके अन्दर के सारे बीज चाकू की सहायता से निकाल दीजिये.
किसी काच, चिनी मिट्टी या प्लास्टिक के साफ और सूखे कन्टेनर में नीबू के टुकड़ों को भरदें, नमक और हल्दी भी मिला दीजिये. कन्टेनर के ढक्कन को बन्द करके 25 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, 2-3 दिन में एक बार कन्टेनर को हिला कर नीबुयों के रस और मसाले को ऊपर नीचे कर दीजिये. नीबू का छिलका नरम हो जायेगा और नीबू का अचार भी तैयार हो गया है. यह अचार काफी दिन चल जाता है, अचार को हमेशा सूखे चमचे से निकालिये.

नीबू का मसालेदार अचार (Masaledar Lemon Pickle)

  • नीबू - 1 किग्रा. (30-32 नीबू )
  • नमक - 200 ग्राम
  • काला नमक - 50 ग्राम
  • जीरा - 2 छोटी चम्मच
  • अजवायन - 1 छोटी चम्मच
  • मैथी 1 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 2 छोटी चम्मच
  • लौंग - 1छोटी चम्मच
  • बड़ी इलाइची (छिली हुई) - 1 छोटी चम्मच

जिस तरह आप सामान्य अचार बनाते हैं उसी तरह नीबू का सादा अचार बनाईये. जब नीबूं छिलका नरम हो जाय तो जीरा, अजवायन, मैथी को हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये, कालीमिर्च, लौंग, बड़ी इलाइची और 2 छोटी चम्मच काला नमक मिला दीजिये, सभी मसालों को पीस कर, इन नीबू के अचार में मिलाइये, 6-7 नीबू का रस निचोड़ कर इस अचार में और मिला दीजिये ताकि नीबू सूखे न रहें.
दो तीन दिन के अन्दर सारा मसाला नीबू के अन्दर अच्छी तरह पहुंच जाता है, लीजिये आपका मसाले वाला नीबू का अचार तैयार हैं. अचार को हमेशा सूखे और साफ चमचे से निकालिये, यह अचार 1-2 साल तक चलता है.

Lemon sada Pickle & Masaledar Lemon Pickle Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (10599 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (136)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Suman
अच्छा
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Suman
Anita Sharma
Bahut tasty Achar aapka aap ko Dhanyavad aap mere liye Aisi t-statistic Bataye thank you
NishaMadhulika
Anita Sharma जी, बहुत बहुत धन्यवाद मै कोशिश करुंगी की आपके लिए नई-नई रेसिपी लाती रहूं.
Sonam
अगर प्लास्टिक कन्टेनर का उपयोग करेगे तो अचार खराब तो नही होगा ??
NishaMadhulika
Sonam , जी, आप प्लास्टिक कंटेनर का यूज कर सकते हैं. अचार खराब नहीं होता है.
Shanti kumari
Bade neebu ka achar banane ki vidhi bataye hame
NishaMadhulika
Shanti kumari जी, आप उन्हें भी इसी तरह से बना कर तैयार कर सकते हैं.
Neeti
Very tasty thankyou nisha ji
NishaMadhulika
Neeti जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Vilas
स्वादिष्ट
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Vilas
Reshma
Mam is me badi elachi Java choti chalegi kya.
NishaMadhulika
रेश्मा जी, बड़ी इलाइची ज्यादा अच्छी रहती है. पर चाहें तो छोटी इलायची का उपयोग कर सकती हैं.
Alekh
lmbe sama ke liye aachar

निशा: यह अचार 1-2 साल तक आराम से चलता है.
niranjan
Is me chini dal sakte h ji

निशा: निरंजन जी, अचार में चीनी डाली जा सकती है, अचार खट्टा मीठा हो जायेगा जो अच्छा लगता है.
Mayank
I have followed your instructions in making this pickle. There are three observations:
1) Salt quantity seems to be high. For 1 kg lemon, 200 gm of salt is too much.
2) By cutting lemons in eight pieces, all the juice of lemons comes out. I was told to cut the lemon in a particular way that is Cut the lemon vertically in four pieces only. Do not cut the lemons in the middle. Normally we cut the lemons in the middle to extract the juice but for making pickle we should cut the lemons vertically where it connects to tree.
3) Prefer to use Canning/Pickling salt which is pure salt without additives such as Iodine and anti caking chemicals. In USA, Morton Canning/Pickling salt is available in stores. Do not know options in India. Any one please?
best wishes,
Mayank
निशा: मयंक जी,नीबू में नमक थोड़ा ज्यादा ही डाला जाता है, लेकिन पसन्द के अनुसार थोड़ा कम भी कर सकते हैं, 150-200 ग्राम नमक 1 किग्रा.नीबू में डाल सकते हैं. आप सही कह रहे हैं पसन्द के अनुसार नीबू बड़े आकार के काटे जा सकते हैं.
Rahul Awasthi
क्या नींबू का आचार गर्मियों मे नही बनाया जा सकता है अगर हाँ तो जरूरी निर्देश बतायें????

निशा: राहुल जी, गर्मियों के दिनों में भी आप इसे बना सकते हैं और रेसिपी में दी गई विधि अनुसार इसे बनाएं आप बहुत अच्छा अचार बनाएंगे.
shivani bhongade
Is achar me methi konsi use krna he methi dana ya kshmiri methi
निशा: शिवानी जी,हर अचार में मेथी दाना यूज करते हैं.
Raj
Nimbu ka achar jyada bn gya kyoki ghr me nimbu ka ped h to kisi ko lene ho to bta Dena
shahid
Bahut ache nisha g

निशा: शाहिद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Gaurav
निशा जी क्या इन अचार में सरसो का तेल नहीं डाल सकते ?

निशा: गौरव जी, नीबू के अचार में तेल डालने की आवश्यकता नहीं है.
jyoti
Maine neemboo ka achar dala tha .or dhoop me sukhane ke liye rkha tha.lekin usme barish ka pani chla gya kya ab ye khraab ho jayega??
Please reply fast
amit
Accha bnana ha nimbu ka aachar nisha ji

निशा: अमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
dinesh
i like leman pickel

निशा: दिनेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

Anjali Khanvilkar
Maine nimbu k achar aapke according dala but nimbu 2 kg lie or sare masaale double kr diye now unme Namak jayada ho gya tha to usne maine nimbu ka ras dal diya fir namak tej lag rha kya ker bataye....????? Usme aate ki koi bana kr dal sakte h kya????? Wednesday achaar tik bana h..

निशा: अंजली जी, आप इसमें थोड़ी चीनी डाल दीजिए इससे भी नमक का स्वाद कम हो जायेगा और नीबू स्वादिष्ट हल्के मिठास भरे हो जायेंगे..
Kamalakant
Nimbu achar me tel dalta he aur nehi. dalta he.

निशा: कमलकांत जी, ये अचार तो बिना तेल के ही बनाया है लेकिन नीबू का तेल वाला अचार भी बनता है.
Bhawnathakur
Masaledar leman wow so yammmiiiiii....

निशा: भावना जी, धन्यवाद.
Rekha
Dear Nisha Ji,
nimbo ka achar me kadva pan hatana ke liye tips
Regards,
Rekha
निशा: रेखा जी, कुछ नीबू के छिलके में कड़वाहट होने से अचार में हल्का कड़वापन आ जाता है, इसमें आप थोड़ी चीनी डाल दीजिये, और धूप में रख दीजिये, और बाद में थोड़े और मसाले में भी डाल सकती है अच्छा मीठा नीबू का अचार बनकर तैयार हो जायेगा, इसके लिये आप वेबसाइट पर मीठा नीबू का अचार देख सकती हैं.
Ganeshiya
नीबू का आचार की मेरी रेसिपी
नीबू को अपने मन के आकर में काट कर उसमे कला सेन्धा नमक और अजवाइन डालकर बना सकते हैं।

निशा: गणेशिया जी, हां आप इस तरह भी अचार डाल सकते हैं.
Tripty khandelwal
Tail ke nimbu ki respite bta dijiye plese
निशा: तृ्प्ती जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
Your name...
Nimbuachar ke sathme gajar dal saktehe

निशा: गाजर पानी छोड़ देता है, इसलिए आप इसे नींबू के साथ में नहीं डाल सकते. आप चाहे तो मिक्स अचार में गाजर, शलजम, मूली और गोभी का उपयोग करके अलग से अचार डाल सकते हैं.
Sheela
Kya nimbu ke achar me sabhi samagri yek sath dal k sukha sakte hai

निशा: शीला जी, हां, कर सकते हैं.
Harvinder
Namaste Nisha ji! Humne nimbuo ko Kareeb 15dino se namak va haldi laga kar dhoop me pakne k liye kanch k jar me rakh diya hai. Ab namak ki wajah se unme se kafi rus nikal aya hai. Is rus ka kya kare? Aur agar Hume isme masalo k sath tel bhi dalna ho to kese dale?

निशा: हरविन्दर जी, नींबू के अचार में रस तो होता ही है और यह अचार बिना तेल के ही स्वादिष्ट लगता है.
manjeet kaur
Nisha g aap jo v sikhate ho bhut man se sikhte ho aur aap jo v bate ho samj v ata hai aap ke karran main ghar me ab sab se achi cook hu muje shadi se pehle roti v bane nhi ate thi ab muje har tarh ka khana bane aata hai thnx nisha g aap ne meri life change he krti nibhu ka pickle banya hum ne tasty bana and cooker ke best bana thnx

निशा: मंजीत जी, ये सब आपकी ही मेहनत का परिणाम है. अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और ढेर सारी शुभकामनाएं.
Akanksha pallavi
Aunty mujhe maida ka ek recipe Janna tha. Wo Jo mitti K kadhai me banta Hai. Use bihar K language me supua ya dhaknesar bolta h. Wo maida ka banta h or milk Me duboya Jata h. Kya Apko Ye receipe Aati h. Pls send

निशा: आकांक्षा जी, हम यह रेसिपी जल्दी ही बनाने की कोशिश करेंगे.
Anil
Nisha mam .Nimbu ke achar me thoda charkha ( tikha ) pan lane ke liye kya isme lal mirch pawder dal sakte hai .aur vah kab dal sakte hai.

निशा: अनिल जी, हां आप लाल मिर्च पाउडर भी इसतेमाल कर सकते हैं. मसाले के साथ ही इसे अचार में डाल दीजिए.