मेंथी के परांठे – Methi Paratha Recipe

हरी सब्जियां स्वास्थ्य के लिये बहुत ही लाभदायक होती हैं, चाहे उनका किसी भी तरीके से अपने खाने में प्रयोग करें. सर्दी का मौसम आ गया है, इस मौसम में अलग अलग तरह के पराठे खाने का मजा ही अलग है, बाजार में मैथी भी आ गई है, क्यों न आज हम मैथी के परांठे बनायें.
Read - Methi Paratha Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Methi Paratha Recipe
- गेहूं का आटा - 2 कप
- बेसन - 1/2 कप
- मेथी - 1 कप (250 ग्राम) (बारीक कटी हुई)
- तेल - आटा गूंथने के लिए और परांठे सेकने के लिये
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच

विधि - How to make Fenugreek leaves Paratha
किसी बर्तन में आटा लीजिए. इसमें बेसन, कटी हुई मेथी, अदरक, हरी मिर्च, नमक, जीरा और हींग डाल दीजिए. साथ ही 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए. थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूथ लीजिये. गुथे हुये आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
आटा सैट होने पर हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना करके आटे को मसल लीजिए.
तवे को गैस पर रखकर गरम करिये. गुथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये, गोल करके लोई बनाइये. लोई को सूखे आटे में लपेटिए और इसे 3-4 इंच के व्यास में बेलिये. चमचे से थोड़ा सा तेल लगाकर परांठे को चारों ओर से उठाकर बंद कर लीजिए. लोई को फिर से सूखे आटे में लपेटिए और 6 से 7 इंच के व्यास में गोल पराठा बेल लीजिए.
गरम तवे पर थोड़ा सा तेल लगाइए और परांठा डाल दीजिए. परांठे की निचली सतह सिकने पर इसे पलट दीजिए और दूसरी सतह पर ब्राउन होने पर इसकी पहली सतह पर तेल लगाइए और पलटकर इस ओर भी तेल लगाइए. परांठे को दबाव देते हुए दोनों ओर अच्छा ब्राउन होने तक सेकिये. इसे तवे से उतार कर, प्लेट में रखी कटोरी पर रखिये, परांठा पसीजेगा नहीं. परांठा ठंडे होने के बाद कैसरोल में रख लीजिये. सारे परांठे इसी तरह बनाकर रख लीजिये.
गरमागरम मेथी के परांठे को आलू टमाटर की सब्जी या अपने मनपसन्द सब्जी, दही और चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- आप बेसन के बिना भी इन परांठों को बना सकते हैं लेकिन बेसन से परांठों में अच्छा स्वाद आता है.
- पराठे को खस्ता बनाना हो, तो इसे मीडियम फ्लेम पर ही सेकें.
- परांठे को सेकते समय चमचे से दबाने से इसके ऊपर चित्ती बहुत अच्छी आती है.
कमेंट (94)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रशांत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rinku Prajapati
निशा: सरित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
निशा: शालू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, साबुत जीरा का इस्तेमाल हुआ है. आप चाहे तो जीरा पाउडर भी डाल सकती हैं.
निशा: आरूषि जी, आपको अदरक का स्वाद नहीं पसन्द है, तब आप बिना अदरक डालें परांठे बनायें, परांठे अच्छे लगेंगे.
इससे परांठे कड़वे नही लगने चाहिए.
निशा: नीलू जी, आप इसे ज़रूर बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: श्वेता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमित जी, आप हमारी वेबसाइट पर जाकर चीला, पकौड़े, उपमा, पोहा, खिचड़ी, पुलाव, सेन्डविच, पास्ता इत्यादि की रैसिपी सर्च कर सकते हैं. ये सभी आसानी से बन जाती हैं.
निशा: सुनीता जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: नवनीत जी, धन्यवाद.
निशा: यतन जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, आप बिना बेसन के भी बना सकती हैं.
निशा: श्वेता जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, हमारी रैसिपीज पसंद करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: अदिति जी, आप इसे बिना बेसन के भी बना सकती हैं. गुनगुने पानी से आसानी से नरम आटा गुंथ जाता है, आप इसकी जगह सादा पानी ले सकती हैं.
निशा: जावेद जी, धन्यवाद. इसमें चीनी नही डालते.
निशा: करिशमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hm apka daily dises ko pdte h aur kuch nya bnane ki kosis krte
Thanks
Hme btayiye ki methi ka paratha bnate h ye kdwa lgta eske liye kya kre
निशा: प्रीती जी, मेथी का स्वाद हल्का कढ़वा होता है, अगर आपको पसन्द नहीं है तब आटे में मेथी कम डालें और आप पालक के परांठे भी बना सकते हैं.
निशा: निक्की जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीता जी, कड़वा नहीं होगा
निशा: माया जी, बिलकुल डाल सकते हैं.
निशा: पूजा जी, बना तो सकते हैं लेकिन पूरी के लिए थोडा़ सख्त आटा लगाने की आवश्यकता होती है.
Thanku
Now noodles bye parathe hit
निशा: आर्यन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शताब्दी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Should be fine
निशा: कीर्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.